Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

सुबोधकांत सहाय ने सोनिया से मुलाकात की

Published

on

कहा-पार्टी का सच्चा सिपाही हूं, हाईकमान के आदेश को मानूंगा
subodhkantsahayरांची,11फरवरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और रांची के सांसद सुबोधकांत सहाय ने आज नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और रांची लोकसभा क्षेत्र से पुनः उम्मीदवार बनाये जाने का आग्रह किया। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही है और हाईकमान का जो भी आदेश होगा, वह स्वीकार्य होगा।
कांग्रेस की पहली सूची में रांची संसदीय क्षेत्र्ा का नाम नहीं होने के कारण सुबोधकांत सहाय के समर्थकों को आशंका है कि इस बार उनका टिकट कट सकता है,इसलिए रांची लोकसभा क्षेत्र के कई प्रखंड अध्यक्ष, महानगर व ग्रामीण जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस व एनएसयूआई समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी सुबोधकांत सहाय को टिकट देने की मांग को लेकर पिछले दो दिनों दिल्ली में डेरा डाले हुए है। सुबोधकांत सहाय ने आज नई दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष ऑस्कर फर्नाण्डीस से भी पुनः मुलाकात की। बताया गया है कि ऑस्कर फर्नाण्डीस ने ही सुबोधकांत सहाय को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करने की सलाह दी थी, जिसके बाद सुबोधकांत सहाय ने दस जनपथ जाकर सोनिया गांधी के समक्ष अपनी बातों को रखा।
सुबोधकांत सहाय के समर्थकों का मानना है कि जिस तरह से सोनिया गांधी ने मुलाकात का वक्त दिया, उससे यह संभावना बढ़ गयी है कि उन्हें पुनः रांची संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया जाएगा,क्योंकि यदि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा यदि किसी दूसरे उम्मीदवार को रांची संसदीय सीट से उतारने का निर्णय ले लिया जाता, तो सोनिया गांधी की ओर से उन्हें मुलाकात का वक्त ही नहीं मिलता।
इधर, सुबोधकांत सहाय के दर्जनों समर्थक भी दिल्ली में जमे हुए है और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर उन्हें यह बता रहे है कि वर्ष 2004 में भाजपा के गढ़ को ध्वज करते हुए सुबोधकांत सहाय ने ही रांची से कांग्रेस को विजयी दिलायी थी और वर्ष 2009 में सुबोधकांत सहाय ही एकमात्र्ा ऐसे कांग्रेस उम्मीदवार थे, जिन्होंने झारखंड में कामयाबी हासिल की थी। समर्थकों का कहना है कि सुबोधकांत सहाय चुनाव के एक वर्ष पहले से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है और गांव-पंचायतों का भ्रमण कर बूथ कमेटी को अंतिम रुप दे रहे है,इसलिए टिकट निश्चित रुप से मिलना चाहिए।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी के आश्वासन के बावजूद अब तक सुबोधकांत सहाय को टिकट दिये जाने के मसले पर संशय की स्थिति कायम है। बताया गया है कि कल नई दिल्ली में झारखंड मसले पर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस मसले पर निर्णय लिये जाने की संभावना है।

सुबोधकांत का टिकट अभी कटा नहीं, पेडिंग में हैःसुखदेव भगत
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा है कि रांची के सांसद सुबोधकांत सहाय का टिकट अभी कटा नहीं है, बल्कि यह मसला अभी पार्टी हाईकमान के समक्ष लंबित है।
उन्होंने आज रांची में पत्र्ाकारों से बताया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से सिर्फ 194 उम्मीदवारों की सूची जारी किया है।जिसमें रांची संसदीय सीट का जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव के 15 मार्च को अधिसूचना जारी होगी, अभी वक्त है, दूसरी या तीसरी सूची में रांची संसदीय सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा संभव है।सुखदेव भगत ने बताया कि कल भी नई दिल्ली में पार्टी संसदीय दल की बैठक होने वाली है
83सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ऑस्कर,हरिप्रसाद, शकील व मिस्त्री से मुलाकात
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनादि ब्रह्म के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के 83 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल न ेआज नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव स्क्रीनिंग समिति के अध्यक्ष ऑस्कर फर्ण्डासिस, प्रभारी बी.के.हरिप्रसाद, डॉ.शकील अहमद, मधुसूदन मिस्त्री और वी.जॉर्ज से मुलाकात की । कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इन सभी नेताओं से आग्रह किया कि मिशन-2014 की सफलता और कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रांची लोकसभा क्षेत्र से सुबोध कांत सहाय का प्रत्याशी बनाया जाना दल हित में है।
इस प्रतिनिधिमण्डल में ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष देव कुमार धान, महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, सरायकेला खरसांवा अध्यक्ष दिलीप प्रधान, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, आभा सिन्हा, एन.एस.यू.आई अध्यक्ष, शहबाज़ अहमद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सिन्हा ’सन्नी’ कुमार राजा, मंजूर अहमद अंसारी, जिला
परिषद अध्यक्ष, सुन्दरी तिर्की, लाल किशोर नाथ शाहदेव, अजय राय, संजय पाण्डेय, प्रदीप तुलस्यान, जे.पी. गुप्ता, अशोक चौधरी, अजय सिंह, सुधीर सिंह, ग्रेसी चौधरी, रीता चौधरी, रमा खलखो, भानु प्रताप सिंह, चंचल चटर्जी, ज्योति सिंह मथारु, प्रिंस बट, अनवार अंसारी, सहित सैकडों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

टिकट के लिए शांतिपूर्ण रुप से प्रार्थना सभा आयोजित
रॉंची महानगर कांग्रेस कमिटी के द्वारा आज कांग्रेस भवन, रॉंची में रॉंची लोकसभा क्षेत्र से सुबोधकांत सहाय को कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर महानगर कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष के अलावा उसके अन्तर्गत पड़नेवाली सभी इकाई, रॉंची जिला महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.आई के सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण ने संयुक्त रुप से मौन धारण कर शांति प्रिय रुप से प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.