/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
ग्रामीण विकास मंत्री चंद्रशेखर दूबे बर्खास्त
मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी
रांची,19फरवरी। राज्यपाल डा0 सैयद अहमद ने आज ग्रामीण विकास, पंचायती राज और श्रम नियोजन तथा प्रशिक्षण मंत्री चन्द्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे को राज्य मंत्रिमंडल से हटाने संबंधी मुख्यमंत्री द्वारा की गई अनुशंसा पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस आलाकमान से संदेश मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री ददई दूबे को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने संबंधी सिफारिश राज्यपाल से कर दी,जिसके बाद राज्यपाल ने अविलंब इस पर स्वीकृति प्रदान कर दी।
केएन त्रिपाठी को मंत्रिमंडल में मिलेगा स्थान!
कांग्रेस कोटे से हेमंत सोरेन सरकार में शामिल मंत्री चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे की बर्खास्तगी के बाद डालटनगंज के कांग्रेस विधायक के.एन.त्रिपाठी को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की संभावना बढ़ गयी है।
चंद्रशेखर दूबे और केएन त्रिपाठी दोनों ही पलामू जिले से आते है और दोनों ही ब्राह्मण जाति का प्रतिनिधित्व करते है। हेमंत सोरेन सरकार गठन के समय ही के.एन.त्रिपाठी मंत्रिमंडल में शामिल होने की दौड़ में शामिल थे, लेकिन उनके बड़बोलेपन और कुछ मामलों के कारण आलाकमान से पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता चंद्रशेखर दूबे को मौका दिया, लेकिन अब उनकी विदाई के बाद केएन त्रिपाठी को मौका मिलने की संभावना प्रबल हो गयी है। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे है। खुद विधायक केएन त्रिपाठी ने भी इस मसले पर कुछ भी बोलने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि सारे घटनाक्रम के मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है और जो भी फैसला लेना है, वह पार्टी हाईकमान को लेना है।
इधर,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि पार्टी हाईकमान सारे मामले को देख रही है और समय आने पर फैसला लिया जाएगा।
ददई दूबे ने बी.के.हरिप्रसाद से मुलाकात की,नाराजगी जतायी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर दूबे ने आज शाम नई दिल्ली में पार्टी प्रभारी बी.के.हरिप्रसाद से मुलाकात की और मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी को लेकर अपनी नाराजगी जतायी।
्रप्राप्त जानकारी के अनुसार बी.के.हरिप्रसाद से मुलाकात के दौरान ददई दूबे ने कहा कि जिस तरह से उन्हें अपमानित कर मंत्रिमंडल से हटाया गया है,इससे पूरी कांग्रेस पार्टी की बदनामी हुई है और इसका परिणाम आने वाले लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से सरकार चल रही है, लेकिन इसके बावजूद बालू उठाव का मसला हो, चाहे पंचायती संस्थाओं को अधिकार देने का मामला हो, आम जनता में भारी नाराजगी है, सरकार में कोई कामकाज नहीं हो रहा है, इसका खामियाजा आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा।बताया गया है राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू और धीरज प्रसाद साहू समेत अन्य नेताओं ने भी ददई दूबे को हटाने के तरीके पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। जिस तरह से मंत्र्ािमंडल से ददई दूबे की बर्खास्तगी हुई है, उससे पार्टी का एक खेमा संगठन को लेकर काफी चिंतित है और इसकी शिकायत कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से करने की रणनीति बनायी गयी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपमानजनक तरीके से कांग्रेस कोटे के एक मंत्री को मंत्रिमंडल से बाहर किये जाने को लेकर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं में भी नाराजगी है और इस फैसले के खिलाफ पार्टी के नेता एकजुट हो रहे है,ऐसी स्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत को भी मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है।
ददई दूबे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिलने का समय मांगा है। इस बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत भी नई दिल्ली में जमे है।
ददई समर्थकों ने पुतला फूंका
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ददई दूबे को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के फैसले के खिलाफ आज उनके समर्थकों ने धनबाद समेत अन्य स्थानों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। धनबाद संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे ददई दूबे के समर्थकों में खासी नाराजगी देखी जा रही है और उनके समर्थकों ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक के निकट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्त्ताओं ने सामूहिक रुप से पार्टी से इस्तीफा देने की भी चेतावनी दी है।
पार्टी की सहमति से बर्खास्तगीःसुखदेव भगत
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा है कि ग्रामीण विकास मंत्री चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे की बर्खास्तगी पार्टी की सहमति से हुई है।सुखदेव भगत ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है और गठबंधन सरकार में मंत्री थे, लेकिन उनकी ओर से बार-बार बयानबाजी की जा रही थी,जिसके कारण कांग्रेस प्रभारी बी.के.हरिप्रसाद और समन्वय समिति के अध्यक्ष जयराम रमेश ने उन्हें सख्त हिदायत दी थी कि वे संभल कर बयान दें, लेकिन बार-बार के बयानबाजी से उन्होंने पूरी पार्टी को धर्मसंकट में डाल दिया,इसलिए सख्त फैसला लेना पड़ा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने उनसे इस्तीफा देने को कहा और आज सुबह खुद भी उन्होंने चंद्रशेखर दूबे से फोन पर बात की और इस्तीफा देने को कहा था।
सच कहने पर ददई दूबे को हटाया गयाःविपक्ष
ग्रामीण विकास मंत्री चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये जाने के मसले पर विपक्षी दलों ने हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सच कहने के कारण ही उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ा है।
पूर्व स्पीकर और भाजपा विधायक ने कहा कि चंद्रशेखर दूबे ने सच कहने की ताकत दिखायी, मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार को उजागर करने का साहस दिखाया,यही कारण है कि उन्हें मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा है और पूरे प्रकरण में कांग्रेस पार्टी ने भी उनसे पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कल विधानसभा में इस मसले को लेकर मुख्यमंत्री से जवाब मांगेगी।भाजपा ही रघुवर दास ने कहा कि कमजोर सरकार के अंदर कोलाहल मच गया है और इस सरकार से कोई अपेक्षा नहीं की जा सकती।
झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भी चंद्रशेखर दूबे के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ददई दूबे ने मंत्री पद छोड़ने तक की साहस दिखायी है,इसके लिए वे बधाई के पात्र है।
ऑजसू पार्टी के प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि मंत्री बनाना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, लेकिन चंद्रशेखर दूबे को मंत्री पद से क्यों हटाया गया,इसकी जानकारी जनता को देनी चाहिए।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)