/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
विकास की नींव विश्वास पर खड़ा करेंगेःहेमंत सारेन
कोर कैपिटल एरिया में विधानसभा के सभा-वेश्म व सचिवालय भवन की रखी आधारशिला

रांची,21जनवरी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि विकास की नींव विश्वास पर खड़ा करेंगे और लोकतंत्र के मंदिर की स्थापना के पहले सभी को विश्वास में लेने और विस्थापितों की समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज राजधानी रांची के एचईसी परिसर स्थित जगन्नाथ मंदिर के निकट कूटे गांव में कोर कैपिटल एरिया मे झारखंड विधानसभा के सभा-वेश्म तथा सचिवालय भवन की आधारशिला रखी।
कोर कैपिटल एरिया में विधानसभा के सभा-वेश्म तथा सचिवालय भवन की आधारशिला रखने पर आयोजित शिलान्यास समारोह को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए कहा कि एक लंबे अंतरराल के बाद झारखंड में लोकतंत्र के मंदिर की आधारशिला रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक जहां किराये के भवन में विधानसभा सभा वेश्म और सचिवालय का काम निपटाया जा रहा हैै, वहां की स्थिति हाट बाजार से भी खराब रहती है। उन्होंने कहा कि कई शिलान्यास और उदघाटन कार्यक्रम होते है, लेकिन आज का समारोह न उद्य्नोग लगाने के लिए है, न मंदिर या न किसी धार्मिक स्थल के लिए आयोजित किया गया है, बल्कि इस भवन निर्माण की आधारशिला लोकतंत्र के मंदिर के लिए रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस जगह पर आधारशिला रखी जा रही है, वहां के विस्थापितों की कुछ समस्याएं आयी है, सरकार उनकी समस्याओं के निदान के बाद ही भवन निर्माण कार्य शुरु होगा और जब तक भवन निर्माण कार्य पूरा हो पाएगा, तब तक विस्थापितों की अलग व्यवस्था बन जाएगी और निर्माण कार्य पूर्ण रुप होने तक पूरे कूटे गांव का स्वरुप स्वर्ण की तरह दिखने लगेगा। हेमंत सोरेन ने बताया कि विस्थापितों की समस्याओं का निश्चित रुप से समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि विधानसभा के नये भवन निर्माण में आने वाली सभी बाधाओं को तुरंत दूर किया जाए, चाहे समस्या डिजाइन को लेकर हो, वित्त को लेकर हो या कोई अन्य समस्याएं है, संबंधित विभाग इस दिशा में अविलंब आवश्यक कार्रवाई करें। हेमंत सोरेन ने इसके साथ ही विस्थापितों की समस्याओं का समाधान भी निर्धारित समय-सीमा के अंदर करने का निर्देश दिया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि स्थानीय ग्रामीणों और विस्थापितों की समस्या के समाधान के बाद सर्वसम्मति से विधानसभा भवन का निर्माण कार्य पूरा हो पाएगा।
साधारण शिलान्यास नहीं, झारखंड के इतिहास के लिए शिलालेखःस्पीकर
विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में कहा कि यह कोई साधारण शिलान्यास नहीं है, बल्कि यह झारखंड के इतिहास के लिए किसी शिलालेख से कम नहीं हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा जनास्था का वह मंदिर होती है,जिसमें करोड़ों जनता के विश्वास की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठित किया जाता है। विधानसभा स्वयं में सरकार तो नहीं होती, लेकिन इसी सभा में सरकारों का जन्म होता है। उन्होंने कहा कि कार्यपालिका पर नियंत्रण रखने का काम भी सदर द्वारा किया जाता है, इसलिए सरकार चाहे जिस पार्टी की भी हो, सत्ता में वह तभी तब बनी रहती है, जब तक उसे सदन का विश्वास प्राप्त है। उन्होंने कहा कि 13वर्षाे से यह बात उन्हें कांटे की तरह खटकटी रहती थी कि विधानसभा का कोई अपना भवन नहीं है, यह बात उन्हें विशेषकर जब कोई अतिथि दूसरे राज्य से सभा भवन में आते थे, तो और अधिक चुभने लगती थी। शशांक शेखर भोक्ता ने कहा कि अब तक विधानसभा के सचिवालय का काम एचईसी के र्क्वाटर में चल रहा है, लेकिन युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से इस दिशा में सार्थक पहल हुई है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा भवन में जिस देवता की प्राण प्रतिष्ठा की जाती है, उसका नाम है ’संसदीय लोकतंत्र्ा’ और इसकी सेवा में जो पुजारी लगे होते हैं, वे हैं हमारे जन-प्रतिनिधि। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक भवन की योजना का निरुपण ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड,रांची ने किया है और नया विधान भवन सभी के लिए नया विहान लेकर आये, ऐसी सभी की कामना हैं।
विस भवन के लिए 100 नहीं ,जरुरत पड़े को 200 करोड़ मुहैय्या कराएंगेःवित्तमंत्री
राज्य के वित्तमंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने विधानसभा सभा वेश्व और सचिवालय भवन की आधारशिला समारोह के दौरान सभी को यह आश्वास्त किया कि सरकार इस कार्य के लिए जितनी भी धन राशि की जरुरत होगी, उसे मुहैय्या कराएगी। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण विभाग की प्रधान सचिव राजबाला वर्मा और अन्य अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गयी कि पहले वर्ष में निर्माण कार्य के लिए 100 करोड़ रुपये की जरुरत होगी। उन्होंने कहा कि जरुरत पड़े तो राज्य सरकार इसके लिए पहले वर्ष में ही 200 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इच्छा के अनुसार जिस भी योजना के लिए राशि की जरुरत पड़ती है,उसे विभाग की ओर से उपलब्ध करा दिया जाता है। राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उनका दिल बड़ा है, लेकिन वित्तमंत्र्ाी के रुप में थोड़ी कंजूसी जरुरी है, पर यह विश्वास दिलाना चाहते है कि इस परियोजना के लिए धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समारोह में आने के पूर्व में उन्होंने विस्थापितों व प्रदर्शनकारियों से भी मिलें और उन्हें भरोसा दिलाया है कि सरकार उनकी भावनाओं का पूरा ख्याल रखेगी।
सारी प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य पूरा कराएंगेःहाजी हुसैन अंसारी
राज्य के भवन निर्माण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने कहा है कि विभाग सारी प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरा कराने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज इसकी आधारशिला रखी है और वे चाहेंगे कि इसका उदघााटन भी वे ही करें। उन्होंने कहा कि विस्थापितों की समस्याओं को लेकर कल उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देश पर खुद उनसे बात की और फिर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। विस्थापितों व ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के बाद ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विजन व कार्यक्षमता पर अब नहीं उठेगा सवालःअन्नपूर्णा देवी
राज्य की जलसंसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 13वर्षाें तक राज्य में अपना विधानसभा भवन नहीं रहने के कारण दूसरे राज्यों से आने वाले लोग यहां की सरकार के विजन और कार्यक्षमता पर सवाल उठाते थे, लेकिन अब यह सवाल नहीं उठेगा। उन्होंने कहा कि सरकार विस्थापितों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करेगी।
सारे सवालों पर विराम लगाःसाईमन मरांडी
कल्याण मंत्री साईमन मरांडी ने कहा कि 13वर्षाें के दौरान सभी के मन में यह सवाल उठता था कि झारखंड विधानसभा का अपना भवन कौन बनाएगा, कहा बनेगा, कब बनेगा, बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधेगा, लेकिन आज सारे सवालों पर विराम लग गया है। उन्होंने इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता की दिलेरी, मुख्यमंत्री की इच्छाशक्ति और वित्तमंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के किसी अधुरे काम को पूरा करने के लिए धक्का देने की प्रवृति को सहायक करार दिया।
इच्छा शक्ति का परिणामःयोगेंद्र साव
कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने विधानसभा के नये भवन की आधारशिला रखने पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्भाग्यवश आज तक अपना विधानसभा भवन नहीं बन पाया था, लेकिन मुख्यमंत्रीऔर सरकार की इच्छा शक्ति का ही परिणाम है कि आज भवन निर्माण की आधारशिला रखी।
गठबंधन सरकार सिर्फ घोषणा नहीं,काम पर विश्वास करतीःसुरेश पासवान
राज्य के पर्यटन व नगर विकास मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित गठबंधन सरकार सिर्फ घोषणाओं पर नहीं, काम पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कम समय में ही सरकार जनता से किये गये वायदे को पूरा करेगी।
तीन लाख वर्गफीट में बनेगा नया भवनःराजबाला वर्मा
भवन निर्माण विभाग की प्रधान सचिव राजबाला वर्मा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि लगभग तीन लाख वर्गफीट में तीन मंजिला भवन बनेगा,जिसमें सभा-वेश्म और सचिवालय के अलावा सभी मंत्रियों व अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कमरा होगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अभियंताओं की एक विशेष टीम गठित कर निर्धारित योजना को समय पूरा कर लिया जाएगा।
कोर एरिया की भी प्लानिंग की गयी
ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी के एमडी डी.के.तिवारी ने कहा कि सिर्फ विधानसभा के सभा वेश्म और सचिवालय ही नहीं, बल्कि पूरे कोर एरिया की प्लानिंग कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि पूरा क्षेत्र सुंदर दिखे, इसके लिए विस्थापितों व स्थानीय ग्रामीणों को भी बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध करायी जाएगी।
इस मौके पर विधायक अनंत प्रताप देव, संजय प्रसाद यादव, हरकृष्ण सिंह, पूर्व विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, हेमेंद्र प्रताप देहती, ध्रूव भगत, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार,कैबिनेट सचिव जेबी तुबिद,उपायुक्त विनय कुमार चौबे, एसएसपी भीम सेन टुडी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों मौजूद थे।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)


