/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
सैफ जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रंगारंज आगाज
रांची,10नवंबर। साउथ एशियन फेडरेशन (सैफ) जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आज राजधानी रांची में रंगारंग आगाज हुआ। राज्यपाल डॉक्टर सैयद अहमद ने दीप प्रज्जवलित कर चैंपियनशिप का उदघाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, राज्य की खेलमंत्री गीताश्री उरांव, मुख्य सचिव आर.एस.शर्मा के अलावा पूर्व ओलंपियन पी.टी.उषा समेत अन्य एथलीट मौजूद थे। उदघाटन समारोह के दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जबकि भारत समेत सात अन्य देशों के एथलीटों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का आयोजन किया गया।
इस मौके पर राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि झारखण्ड के लिए यह गर्व की बात है कि सैफ जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन झारखण्ड में हो रहा है। उन्होंने ने कहा कि झारखण्ड ने भारत को कई अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं, जो विश्व स्तर पर देश का नाम रौशन कर रहे हैं।
द्वितीय साउथ एशियन फेडरेशन जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप, के उदघाटन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री, भारत सरकार जयराम रमेश ने कहा कि झारखण्ड के स्पोर्टस कॉम्पलेक्स भारत के किसी भी राज्य के स्पोर्टस कॉम्पलेक्स से बेहतर है। झारखण्ड को इस बेहतर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का लाभ उठाते हुए और आयोजन करने चाहिए।
मुख्यमंत्री-सह-मुख्य संरक्षक हेमन्त सोरेन ने द्वितीय साउथ एशियन फेडरेशन जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप के उदघाटन के अवसर पर कहा कि सैफ जूनियर खेल का आयोजन झारखण्ड के लिए गौरव का विषय है। खेल की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड के लोगों के लिए यह सुनहरा अवसर है। अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं को खेलते देख सिखने का मौका का लाभ बच्चों को उठाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि 34वें राष्ट्र खेल के सफल आयोजन के बाद झारखण्ड को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेल की मेजबानी का अवसर मिला है। झारखण्ड के खिलाड़ियों का इस आयोजन से उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आगे भी अगर झारखण्ड को अन्तराराष्ट्रीय स्तर खेल के आयोजन का अवसर मिला तो सरकार इन खेलों को बेहतर ढंग से आयोजन करेगी।
।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की पूरी कोशिश होगी कि खेल के क्षेत्र में झारखण्ड विश्व में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करे।
बारह नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और मालद्वीप की टीमें हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले आज दोपहर बारह बजे राजभवन से टार्च रिले रवाना किया गया। राज्यपाल डॉक्टर सैयद अहमद ने अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को टॉर्च सौंपा। टॉर्च रिले में शामिल प्रतिभागी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए होटवार स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम पहुंचे,जहां पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट बुधवां उरांव ने मशाल प्रज्जवलित किया।
इधर, दूसरी जूनियर साउथ एशियन गेम्स, सैफ की तैयारी को लेकर सैफ के अध्यक्ष आदिल ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने रांची में आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजधानी के खेलगांव में खेलों के लिए उपलब्ध आधारभूत संरचना विश्वस्तर का है और खेल के आयोजन की तैयारियां भी अच्छी तरह से की गयी है।
इस बीच द्वितीय जूनियर सैफ खेल में हिस्सा लेने के लिए भारत समेत आठ देशों के खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम कये गये हैं। इसमें विशेषकर पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। आज मीडिया से बात करते हुए सुरक्षा में लगे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए अलग बस और अलग सुरक्षा दस्ते की व्यवस्था की गयी है।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

