/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
पटना बम विस्फोट के बाद झारखंड में भी हाई-अर्लट
सीएम ने सभी जिलों विशेष सतर्कता बरतने का दिशा निर्देश
रांची,26अक्टूबर। बिहार की राजधानी पटना में आज हुए सीरियल बम विस्फोटों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को निर्देश में कहा है कि सभी जिलों के एस0पी0 सतर्कता बरतें और सचेष्ट रहें।
मुख्यमंत्री ने जिले के सभी उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिया है कि वे अपने जिलों में एहतियातिक कार्रवाई सुनिश चत करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखें।
सीरियल ब्लास्ट के खिलाफ पुतला दहन
बिहार के पटना में नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान पटना में हुये सीरियल बम धमाके के विरोध में राजधानी रांची समेत कई जिलों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत महतो ने बताया कि सीरियल ब्लास्ट के खिलाफ राजधानी रांची में मोर्चा के महानगर कार्यकर्त्ताओं ने अल्बर्ट एक्का चौक पर बिहार सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भाजयुमो कार्यकर्त्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि कई जिलों के मंडल कार्यकर्त्ताओं द्वारा भी इस घटना के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया।
सीरियल विस्फोट की घटना दुभाग्यपूर्णःकांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि संसदीय लोकतांत्र्ािक व्यवस्था में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक दल के कार्यकर्त्ता सम्मेलन को निशाना बनाया जाना दुःखद है और जब यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था और कई दिनों से इसकी तैयारी चल रही थी, इसके बावजूद सीरियल विस्फोट हो जाना और भी चिंताजनक है। श्री भगत ने आशंका जतायी कि राष्ट्रविरोधी तत्वों की ओर से इस तरह की घटना को कहीं भी अंजाम दिया जा सकता है, इसलिए झारखंड में भी विशेष सतर्कता बरतने की जरुरत है।
विस्फोट की जिम्मेवारी लेते हुए नीतीश इस्तीफा देंःभाजपा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रवींद्र कुमार राय ने बिहार में पार्टी की रैली के दौरार सीरियल बम विस्फोट की घटना की कड़ी निन्दा की है।डॉ. राय ने आज जमशेदपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार की आम जनता नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने जा रही थी, लेकिन मोदी के आगमन से पहले हुए लगातार सीरियल बम धमाकों ने बिहार सरकार की पोल खोल दी है। उन्होंने बिहार सरकार को अपनी विफलता की जिम्मेवारी लेते हुए तुरंत अपने पदों से इस्तीफा दे देने की मांग की।
खुफिया तंत्र की विफलता का परिणामःझामुमो
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पटना में विस्फोट की घटना की निंदा करते हुए कहा कि खुफिया तंत्र की विफलता की वजह से आसामाजिक और राष्ट्रविरोधी तत्व ऐसी घटना को अंजाम देने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना की जितनी निन्दा की जाए कम है, उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्त्ताओं पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो,इसके लिए ठोस कदम उठाने की जरुरत है।
विस्फोट की घटना कायरतापूर्ण कार्रवाईःझाविमो
झारखंड विकास मोर्चा नेता अजय नाथ शाहदेव ने पटना में सीरियल ब्लास्ट की घटना की निन्दा करते हुए कहा कि आसामाजिक तत्वों ने कायरतापूर्ण कार्रवाई कर समाज में भय और दहशत का माहौल पैदा करने के लिए निर्दोंषों का खून बहाया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी हिंसक घटनाओं को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है और सरकार तत्काल दोषियों को चिह्नित कर उनकी पहचान करें।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)