Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

चक्रवाती तूफान को लेकर हाईअलर्ट,सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

Published

on

झारखंड में आज सुबह तूफान के प्रवेश की संभावना, सरायकेला-खरसावां जिले के सीमावर्त्ती इलाकों में देर शाम से ही असर पड़ने की आशंका, आपदा प्रबंधन सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ली जानकारी, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

fa
रांची,12अक्टूबर।मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड में 13 अक्टूबर (रविवार) को सुबह झारखंड में चक्रवाती तूफान प्रवेश करने की संभावना है। झारखंड में चक्रवाती हवा की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटा हो सकती है।
इधर,आज आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ने चक्रवाती तूफान को ध्यान में रखते हुए आज सभी प्रमंडलों के आयुक्तों और जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से बातचीत की। आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे 13 एवं 14 अक्टूबर को यथासंभंव अपने घरों में ही रहे। । उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, खुंटी, सिमडेगा, राँची, लातेहार सहित लोहरदगा में चक्रवात के आसार रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सभी जिला के उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि वे पूजा पंडालों के साथ-साथ बिजली के तारों की व्यवस्था पर भी कड़ी नजर रखें।
इधर, दुर्गा पूजा की छुट्टी में अपने परिवार के साथ समय बीताने गोवा गये मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने प्रधान सचिव सुखदेव सिंह से चक्रवाती तूफान फेलिन से निपटने के लिए राज्य के तमाम जिलों में की गई तैयारियों की जानकारी ले रहे है। मुख्यमंत्री अपने प्रधान सचिव सुखदेव सिंह के माध्यम से पूरे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह को निर्देश दिया कि वे राज्य के तमाम उपायुक्तों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारी की जानकारी ले तथा स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सतर्कता बरती जाए। मुख्यमंत्र्ाी हेमन्त सोरेन ने प्रधान सचिव से कहा कि हर स्थिति से निपटने के लिए राज्य के सभी जिला प्रशासन को तैयार रहने का निदेश दिया है।
मुख्य सचिव आर0एस0 शर्मा ने संभावित चक्रवाती तूफान फेलिन को ध्यान में रखते हुए गृह विभाग के प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव, सभी प्रमंडलों के आयुक्तों एवं सभी जिला के उपायुक्तों को सतर्क रहने का निदेश दिया है।
फेमिन को देखते हुए कई हटिया-यशवंतपुर , हटिया-तपस्वीनी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के परिचालन को रद्छ कर दिया गया है, जबकि हवाई परिचालन पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है।
उधर, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के उपर चक्रवाती तूफान फेलिन और अधिक तीव्र हो गया है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि आज शाम तूफानी बादल झारखंड सरायकेला जिले में प्रवेश कर सकता है। इस संबंध में उन्होंने जानकारी दी है कि यह तूफान दो सौ पांच किलोमीटर प्रतिघंटों की रफ्तार से पहले ओडिशा में प्रवेश करेगा। तूफान का असर झारख्ंाड के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार में भी रहने की आशंका है। ऐसी सूचना है कि इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। नई दिल्ली में भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक ने आज पत्र्ाकारों को बताया कि तूफान बहुत भयंकर है और यह दो सौ दस से दो सौ बीस किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

चक्रवाती तूफान से घबराने की जरूरत नहीं-मन्नान मल्लिक

राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री मन्नान मलिक ने कहा है कि चक्रवाती तूफान फेलिन से घबराने की जरूरत नहीं है। आज धनबाद समाहरणालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों से चक्रवात फेलिन से निपटने के लिए की गयी तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सर्तक हैं और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि तूफान के कारण होने वाली क्षति के प्रभाव को कम करने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इस तूफान को गंभीरता से लिया गया है। मन्नान मलिक ने राज्य की जनता से अनुरोध किया है कि लोग दुर्गा पूजा पंडाल में और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न लगायें।
इधर, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण उठे चक्रवाती तूफान के मददेनजर राज्य सराकार ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया हैै। इस चक्रवात के कल सुबह तक रांची पहुंचने की संभावना है। इस चक्रवाती तूफान से झारखण्ड के अलावा तीन राज्यों आंध्र प्रदेश, उड़िसा और पश्चिम बंगाल के ज्यादा प्रभावित होने की आशंका है। इस दौरान तूफान के प्रभाव से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये गये हैं । राज्य के सभी जिलों को सतर्क कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने और आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने की सख्त हिदायत दी है। आपदा तूफान के दौरान तबाही से बचने के लिए पलामू प्रशासन ने भी आवश्यक तैयारी की है। चक्रवाती तूफान को ध्यान में रखते हुए आज कोडरमा थाने में आयोजित एक बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारी, जन प्रतिनिधि और दुर्गा पूजा समिति के सदस्य उपस्थित हुए। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनिल कुमार ने चक्रवाती तूफान फैलिन के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बिजली विभाग को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उधर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने संभावित चक्रवाती तूफान की संभावना को देखते सभी आवश्यक तैयारी कर ली है। सिविल डिफेंस, रेड क्रॉस की टीम के अलावा शांति समिति और पूजा समितियों को सचेत कर दिया गया है। आज पूर्वी सिंहभूम के अपर उपायुक्त गणेश प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि जिले में त्वरित कार्रवाई बल की चार टीम संभावित खतरों से निपटने के लिए तैयार है। वहीं आर्मी को भी इस तूफान के बारे में जानकारी दे दी गयी है। श्री प्रसाद ने बताया कि उड़िसा से सटे घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी को विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। क्षेत्र में काम कर रहे यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यू सी आई एल और हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड एच सी एल के अधिकारियों को सचेत कर दिया गया है। इसके अलावा जिले के सभी अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने और कमजोर भवनों को चिन्हित करने के लिए कहा गया है। इस संभावित आपदा के मद्देनजर नाव और तैराक की टीम भी तैयार है। उड़िसा और चांडिल डैम के फाटक खोल देने से यहां की नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे भीड़ वाले क्षेत्रों में न जायें और दिन में ही पूजा पंडाल घूमें। इधर आज दोपहर बाद से ही राजधानी रांची समेत कई क्षेत्रों में बादल छाये रहे और दोपहर बाद से ही बारिश हो रही है। उधर खूंटी जिले में चक्रवाती तूफान के पड़ने वाले संभावित असर को लेकर जिले में आवश्यक तैयारी की गयी है। जिले के उपायुक्त मुकेश कुमार ने सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की और आपदा की स्थिति में बचाव को लेकर सर्तक रहने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने अगले दो दिनों तक सभी सरकारी कार्यालयों को खुला रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि वे आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस को तैयार रखें। उधर लोहरदगा जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को मुख्यालय में रहने का आदेश दिया है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे मुखिया के माध्यम से सभी पंचायत में लोगों को सचेत करें कि तूफान आने और वर्षा होने पर घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने निर्देश दिया की तूफान के दौरान पूजा पंडालों में भीड़ न लगायें। तूफान के दौरान लोगों से पर्याप्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। इधर तूफान के मद्देनजर रांची से पूरी जाने वाली रांची-पूरी गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि भारतीय रेल ने उड़िसा जाने वाली छपन ट्रेने रद्द कर दी गयी है। तूफान की आशंका को देखते हुए कई हवाई यात्रा भी रद्द किये गये हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.