/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय बढ़ेगा,शीघ्र निर्णयःअन्नपूर्णा

रांची,7सितंबर। झारखंड के आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय बढ़ेगा, इस संबंध में कॉग्रेस, झामुमो एवं राजद सहित गठबंधन के अन्य दलों के साथ बैठक कर शीघ्र निर्णय लिया जायेगा। यह घोषणा राज्य की समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा।
रांची के विधानसभा मैदान में झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा द्वारा आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित आंगनबाड़ी कर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य की मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी की सेविका और सहायिका जितना काम करती है उस हिसाब से उनकों उनका मेहनताना नहीं मिलता है, इनकी मानदेय बढ़ाने के मामले में राज्य की नई सरकार गंभीर है, सरकार में शामिल गठबंधन के सभी दलों के साथ बैठक कर शीध्र निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को अपना और पक्का मकान बनाने के लिए सरकार पैसा देगी साथ ही ड्रेस के रुप में वर्ष में लाल पाड़ वाली दो साड़ी भी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मानदेय मिलने में कर्मियों को लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है जिसका समाधान के लिए अब आधार कार्ड के माध्यम से बैंक खाता में पैसा जमा कर दिया जायेगा, इसके साथ ही सभी 38.432 आंगनबाड़ी कर्मियों का सामूहिक बीमा योजना के अंतर्गत बीमा किया जायेगा ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद सुबोध कांत सहाय ने कहा कि भाजपा और उनके सहयोगियों के 13 वर्षो के कुशासन के कारण ही आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका आपकी मांगों को सरकार हवा में उड़ाते चली गई। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों की सेवा करने के साथ वैसे गरीब एवं ग्रामीण जिन्हें दवा की एक टिकिया नहीं मिलती है उन्हें आंगनबाड़ी की सहायिका एवं सेविका घर पर जाकर दवा देती है, इतना सेवा करने वाले का सरकार अनदेखी करती है यह बहुत दुखद है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर उरॉव नेे कहा कि यदि आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाया जाय तो केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन हो सकता है। आंगनबाड़ी कर्मियों को अन्य क्षेत्र्ाों की तरह भी सभी सुविधाएॅ मिलनी चाहिए।
सभा के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने कहा कि सरकारों ने कभी भी आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं रही है जिस कारण सरकार के हर तरह की योजनाओं का कार्य करने के बाद भी न तो इन्हें सेवा में रखा गया और न ही भविष्य सुरक्षित रखने के लिए कोई लाभ दिया गया है।
रांची जिला परिषद की अध्यक्ष व संघ की महामंत्र्ाी सुंदरी तिर्की, चाईबासा जिला परिषद की अध्यक्ष अनिता सोमराई, जोराबर राम, अभय कुमार सिंह, रधुनंदन राधवन, सुरेंद्र यादव, उमेरा खातून, सुधीर सिंह, विभा वर्मा, बहालेन कच्छप, प्रेमलता तिग्गा, सोमा कैथा, सुका टाना भगत एवं गुलजार अंसारी आदि ने भी सभा को संबोधित किया।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)