Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

खेल सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हुई,प्रदर्शन में सुधार जरुरीःपी.टी.उषा

Published

on

रांची,6सितंबर। उड़न-परी के रुप में देश में मशहूर प्रसिद्ध महिला एथलीट पी.टी.उषा ने कहा है कि हाल के कुछ वर्षाें में खुल सुविधाओं में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन उस अनुपात में प्रदर्शन में सुधार नहीं आ पाया है। लॉस एंजेलिस ओलंपिक में एक समय सेकेंड के लगभग सौंवे हिस्से से पिछड़ जाने के कारण पदक से चूक जाने वाली देश की सबसे प्रसिद्ध महिला धावकों में से एक पी.टी.उषा ने आज रांची दौरे के क्रम में हमारे संवाददाता से विशेष बातचीत की। पेश है बातचीत के प्रमुख अंशः-
प्रश्नः लंबे अंतराल के बावजूद देश को दूसरी पीटी उषा या उस जमाने के जानी-मानी एथलीट की तरह धावक नहीं मिल पाये,इसकी वजह क्या है?

usha

पी.टी.उषाः-

हाल के कुछ वर्षों में खेल सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन प्रदर्शन नहीं सुधार पाया है, जिस अनुपात में सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हुई है, उसी तरह से प्रदर्शन में भी सुधार की निरंतर आवश्यकता है। एक समस्या यह भी आयी है कि आज खिलाड़ियों को पहले के अनुपात में कहीं अधिक सुविधाएं मिल जाने के कारण वह काफी आरामदेह हो गये और किसी भी तरह की कठिनाई सहने को तैयार नहीं है। खिलाड़ियों को शारीरिक रुप से मजबूत होने के साथ ही मानसिक रुप से भी मजबूत बनने की आवश्यकता है। एक जमाने पर मैंने जब दौड़ना शुरु किया,तो जहां भी मौका मिला, लगातार अभ्यास करती रही,उस वक्त आज तरह से आधुनिक ट्रैक की व्यवस्था नहीं थी, आज तो देश में कई सिंथेटिक ट्रैक देखने को मिल जाते है। जब मैं दौड़ती थीं,तो प्रशिक्षक का जो आदेश होता था, जितने सेकेंड में दूरी तय करने का निर्देश मिलता था, उसे जब तक पूरी नहीं कर लेती, तो रात में सोने के वक्त भी चैन नहीं मिलता था। नयी पीढ़ी के बच्चों में इसका अभाव है, वे थक जाते है और अभ्यास बंद कर देते है, लेकिन मैं मानसिक रुप से मजबूत थी, जितने सेकेंड में 100मीटर, 300मीटर, 400मीटर दौड़ने की जिम्मेवारी दी जाती थी, उसे निर्धारित समय में पूरा करना ही एकमात्र लक्ष्य होता था। आज की पीढ़ी में इस जज्बा का अभाव है, मेरा बेटा भी नयी पीढ़ी के अंदाज का ही अनुसरण कर रहा है।
प्रश्नःनयी पीढ़ी के एथलीटों का अब तक किस तरह का प्रदर्शन रहा है और निकट भविष्य में उनसे किस तरह की उम्मीदें है?

पी.टी.उषाः-

देश में नयी प्रतिभाओं की कमी नहीं है, सीनियर वर्ग में टिंटु लुका और जूनियर में जेसी जोसेफ अच्छा प्रदर्शन कर रही है। नये खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिये जाने की आवश्यकता है। आने वाले समय में ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्पर्द्धाओं में भारत को निश्चित रुप से पदक मिलेगा। पिछले दिनों संपन्न कॉमनवेल्थ गेम में भी देश की खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था, आने वाले समय मंे भी इन एथलीटों से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
प्रश्नः- युवा एथलीटों को आप क्या संदेश देना चाहती है, इनके प्रदर्शन में किस तरह से सुधार की आवश्यकता है?

पी.टी.उषा-

युवा एथलीटों के प्रदर्शन में सुधार के लिए दीर्घकालिक रणनीति बनाये जाने की आवश्यकता है। दीर्घकालिन योजना से ही ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्पर्द्धाओं में पदक मिल सकते है। युवा एथलीटों को 13 वर्ष की कम उम्र में ही चुन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। सही उम्र से प्रशिक्षण की शुरुआत करने के बाद आठ वर्षाें तक उन्हें समुचित रुप से प्रशिक्षत किया जा सकता है और इसके बाद आठ 17वर्ष व 19 वर्ष तक ये एथलीट अंतरराष्ट्रीय स्पर्द्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे और देश के लिए पदक ला सकेंगे।
प्रश्नः एथलीटों के उभारने और उन्हें समुचित रुप से प्रशिक्षित करने में सरकार की क्या भूमिका हो सकती है और इन एथलीटों को मदद करने में अब तक किस तरह का सहयोग मिल पाया है?

पी.टी.उषाः

अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट पैदा करने के लिए सरकार तथा निजी प्रायोजकों से काफी सहयोग की अपेक्षा रहती है। सभी राज्य सरकारों से यह उम्मीद की जाती है कि प्रत्येक सूबे में एथलीटों को बढ़ावा देने के लिए अकादमी का गठन हो। सिर्फ एथलीट अकादमी का गठन कर देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन के उनके लिए खाने-रहने और प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था भी करनी होगी। यह दुःखद है कि देश में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के बाद तो कई प्रायोजक मिल जाते है, लेकिन प्रदर्शन कैसे बेहतर इस पर कोई ध्यान नहीं देता। जब तक 13वर्ष की उम्र से ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षित नहीं किया जा सके, तब तक कोई उन्हें सफलता नहीं मिल सकती है। इसलिए अभिभावकों से भी यह अपेक्षा की जाती है कि वे अपने बच्चों को बेहतर एथलीट बनने में हरसंभव सहयोग दे, जबकि राज्य सरकार से यह अपेक्षा की जाती है कि खिलाड़ियों को नौकरी प्रदान करें। अभी यह होता है कि खिलाड़ियों को किसी तरह से ग्रेस मार्क्स देकर पास कर दिया जाता है।
प्रश्नःअंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के बीच उत्पन्न विवाद को आप किस तरह से देखती है?

पी.टी.उषाः

-संभवतः आईओसी देश की व्यवस्था को सही तरीके से समझ नहीं पाया है,इस संबंध में आईओसी को फिर से समझाने का प्रयास किया जाना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति मिलनी चाहिए।
प्रश्नः झारखंड में खेलों के लिए आधारभूत संरचना का निर्माण हुआ है,इसका बेहतर उपयोग के लिए आप क्या सुझाव देती हैं, आप सहयोग के लिए तैयार हैं?

पी.टी.उषाः-

निश्चित रुप से रांची में खेलों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना का निर्माण हुआ है। राज्य सरकार को अकादमी का गठन करना चाहिए। यदि सरकार की ओर से सहयोग मांगा जाता है, तो वह इसके लिए तैयार है। मैं केरल के लिए रहने वाली हूं, लेकिन देश को पदक की जरुरत है और यह पदक चाहे केरल , कर्नाटक या झारखंड के धावक दिलाये,इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। पदक तो देश को ही मिलेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.