/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
ट्रांसफर-पोस्टिंग में पैसा-पैरवी बर्दास्त नहीं, पारदर्शी नीति बनेगीःसीएम
राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित
रांची,26जुलाई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वास दिलाया है कि राज्य में अब ट्रांसफर-पोस्टिंग में पैसा और पैरवी बर्दास्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए पारदर्शी नीति बनाएंगी। मुख्यमंत्री आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार की ओर से लाये गये धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे थे। बाद में ध्वनिमत से राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार द्वारा लाये गये धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
अभिभाषण पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिभाषण के दौरान विपक्ष के आचरण को सभी ने देखा है, उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्यों ने अभिभाषण में संशोधन तो दिया है, लेकिन वे अपने व्यवहार में संशोधन को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी उनके नेतृत्व में सरकार बनी है, सरकार के समक्ष कई चुनौतियां है, हर घर में खुशहाली और सभी के चेहरों पर मुस्काल लाना उनका संकल्प है। हेमंत सोरेन ने कहा कि पहले क्या हुआ,क्यों हुआ,इस पर वे जाना नहीं चाहता क्योंकि उनका मानना है कि अब सभी को आगे देखना होगा, आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से खुद को ऊपर उठाना होगा। उन्होंने कहा कि अभिभाषण में लगभग सभी सदस्यों की भावना का सम्मान करते हुए राज्य में चल रही परियोजनाओं और सोच को सामने रखा गया है। उन्होंने सदन के सभी माननीय सदस्यों से अपील की कि वे सरकार का विरोध करें लेकिन विरोध विकास की जिद्द के लिए करें,न कि विकास बाधित करने के लिए। हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार सभी को साथ लेकर चलने को तैयार है।
इससे पहले कांग्रेस के सरफराज अहमद ने भोजनावकाश के बाद सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया, जबकि झाजमं विधायक बंधु तिर्की ने इसका समर्थन किया। सरफराज अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि विकास के लिए विपक्ष का सहयोग जरुरी है। बंधु तिर्की ने अपने संबोधन में कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति विद्य्नार्थियों के लिए छात्र्ावृत्ति की योजना शुरु की गयी है, लेकिन योजना का लाभ तभी मिलेगा, तब उनका बैंक एकाउंट हो, लेकिन कठिनाई यह है कि राज्य के कई प्रखंडों में मात्र्ा एक ब्रांच है,ऐसी स्थिति में सभी का बैंक खाता खोलना संभव नहीं है, इस कठिनाई पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने एमएसडीपी योजना के तहत बने आईटीआई भवन पर खुशी जाहिर की, लेकिन पढ़ाई के लिए नामांकन व संचालन कौन करेगा, इसे भी तय करने का आग्रह किया। बंधु तिर्की ने कहा कि बरसात के मौके में आवास निर्माण व कुएं निर्माण के लिए किस्त दी जा रही है, ऐसे समय में निर्माण कार्य कैसे होगा, इस पर भी ध्यान देना चाहिए।
भाजपा के सीपी सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि जुलाई महीने में अभिभाषण होना राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छह महीने तक राज्य को राष्ट्रपति शासन की त्रासदी झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सरकार का गठन क्यों किया गया है, लक्ष्य क्या है, इसे बताना चाहिए,क्योंकि यदि दर्पण ही धुंधला हो, टूटा तो परिणाम सहज समझा जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार की बागडोर कहीं और और यह सरकार कठपुतली मात्र है। सीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स्थानीयता नीति पर सुबह में कुछ और बोलते है, शाम में कुछ अलग बात कहते है, इस कारण सामाजिक समरसता बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हुआ, लेकिन राज्य की जनता ने समझदारी का परिचय देते हुए शांति को कायम रखा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति शासन में ट्रांसफर-पोस्टिंग के सारे रिकॉर्ड टूट गये, इस दौरान करीब 1800 अधिकारियों-कर्मचारियों का ट्रांसफर हुआ। राष्ट्रपति शासन के एक दिन पहले तक तबादले का खेल हुआ, इसमें से कुछ तबादलों में पूंजीपतियों का हाथ होने की बात भी सामने आ रही है। उन्होंने हेमंत सोरेन को यह भी सलाह दी कि वे कांग्रेस से सावधान रहे, क्योंकि कांग्रेस पार्टी का यह रिकॉर्ड इसी तरह रहा है, वह कब सरकार बनवा दे और कब गिरवा दे, इसकी जानकारी किसी को नहीं होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक सीखा कर परीक्षा लेता है, लेकिन वक्त परीक्षा लेकर सीखता है।
झामुमो के लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि जिस दिन से राज्य में हेमंत सोरेन सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त हुआ, झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी व उनके नेता लोगों को गुमराह करने के अभियान में जुट गये। उन्होंने बताया कि झाविमो नेताओं द्वारा यह झूठा अभियान चलाया गया कि सरकार बनाने के लिए विधायकों को 15 से 16 करोड़ रुपये मिल रहे है, जबकि झाविमो सांसद अजय कुमार ने तो यहां तक दावा कर दिया कि विधायकों को 25 करोड़ रुपये दिये जा रहे है और उनके द्वारा राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं को पत्र्ा लिखने की बात कही गयी, यह सब जनता को गुमराह करने के लिए किया गया। लोबिन हेम्ब्रम ने झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे पूर्व में भाजपा के सदस्य थे और अब सत्तापक्ष ने बिछड़े परिवार को साथ मिलाना का काम किया है, भाजपा-झाविमो साथ में आ गये है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को भी बाबूलाल मरांडी से सावधान रखने की सलाह दी। इस मौके पर विभिन्न दलों के अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)