/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
मिशन सरकारः निर्दलीय भी समर्थन के लिए तैयार

रांची,7जुलाई। झारखंड में झामुमो विधायक दल के नेता और शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनने वाली सरकार को कांग्रेस के 13 और राष्ट्रीय जनता दल के 5 विधायकों का समर्थन मिल जाने के बाद बहुमत के लिए आवश्यक 42 का संख्या जुगाड़ करने के लिए अब 6 निर्दलीय विधायको पाले में करने की कोशिश अंतिम चरण में है।
मुख्यमंत्री के भावी उम्मीदवार हेमंत सोरेन खुद निर्दलीय विधायकों से एक-एक कर संपर्क स्थापित कर समर्थन हासिल रहे है। कांग्रेस के 13 विधायकों की ओर से कल ही राज्यपाल के नाम से समर्थन पत्र झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन को सौंप दिया गया, वहीं राजद के पांच विधायकों की ओर से आज विधायक सुरेश पासवान ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन शिबू सोरेन को सौंपा। इस तरह से सरकार गठन के लिए आवश्यक संख्या का जुगाड़ हो जाने के बाद अब ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि हेमंत सोरेन 9 जुलाई को झामुमो, कांग्रेस, राजद और निर्दलीय विधायकों के साथ राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं, हालांकि अभी दावा करने तिथि के संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है।
झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर पांच राजद विधायकों का समर्थन-पत्र देने पहुंचे सुरेश पासवान ने बताया कि पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के निर्देश के बाद दल के पांचों विधायकों का हस्ताक्षरयुक्त पत्र सौंप दिया गया है।
इससे पहले कल देर रात हेमंत सोरेन निर्दलीय विधायक बंधु तिर्की के आवास पहुंचे,जहां एक अन्य निर्दलीय विधायक चमरा लिंडा भी मौजूद थे। करीब दो बजे रात तक चली बातचीत के बाद बंधु-चमरा ने समर्थन देने का भरोसा दिलाया है।निर्दलीय विधायक विदेश सिंह की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि बिना शर्त्त उनकी ओर से सरकार को समर्थन दिया जाएगा। जबकि निर्दलीय हरिनारायण राय ने भी हेमंत सोरेन सरकार को समर्थन देने का संकेत दिया है, परंतु अभी तक उनकी ओर से लिखित समर्थन पत्र नहीं सौंपा गया है, जबकि झारखंड पार्टी विधायक एनोस एक्का से भी समर्थन को लेकर हेमंत सोरेन ने खुद बातचीत की है। ऐसी चर्चा है कि एनोस एक्का भी समर्थन देने का भरोसो दिलाया गया है और वे आज-कल में समर्थन को लेकर औपचारिक घोषणा कर सकते है। वहीं निर्दलीय विधायक गीता कोड़ा अपने क्षेत्र में है और उनका समर्थन हासिल करने के लिए सरकार गठन में प्रयासरत हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा जाकर निर्दलीय सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से मुलाकात की। इसके अलावा मासस विधायक अरुप चटर्जी का समर्थन भी हासिल करने का दावा किया जा रहा है।
हेमंत आसानी से विश्वासमत हासिल कर लेंगेःराजेंद्र प्रसाद सिंह
रांची,7जुलाई। कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री के भावी उम्मीदवार और झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन संभवतः 9 जुलाई को राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते है । उन्होंने यह भी दावा किया कि हेमंत सोरेन आसानी से विधानसभा में बहुमत सिद्ध कर देंगे।
कांग्रेस पार्टी सरकार में शामिल होगीःसुखेदव भगत
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा है कि झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में पार्टी शामिल होगी।नई दिल्ली से वापस राजधानी रांची लौटने के बाद आज रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर पत्र्ाकारों पर बातचीत में सुखदेव भगत ने कहा कि राज्य में बनने वाली नयी सरकार में कांग्रेस पार्टी के विधायक शामिल होंगे। सरकार में पार्टी विधायकों को मिलने वाली संख्या के बारे में प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार दिया। उन्होंने कहा कि पहले सरकार गठन होने दें, इस संबंध में मुख्यमंत्री को ही निर्णय लेना है, लेकिन सरकार की मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी मंत्रिमंडल में शामिल होगी। गौरतलब है कि पूर्व में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा के नेतृत्व में बनी सरकार को कांग्रेस पार्टी ने बाहर से समर्थन दिया था। पहली बार कांग्रेस पार्टी ने सरकार में शामिल होने का संकेत दिया है।
विदेश सिंह ने समर्थन पत्र सौंपा
झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन से आज शाम निर्दलीय विधायक विदेश सिंह ने मुलाकात की और सरकार बनाने के लिए समर्थन पत्र सौंप दिया।
शिबू सोरेन से मुलाकात के बाद विदेश सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 82सदस्यीय विधानसभा में 41 विधायकों का समर्थन पत्र मिल गया है। उन्होंने बताया कि बिना शर्त्त उन्होंने सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया है। विदेश सिंह ने कहा कि पहले भी उन्होंने अपना समर्थन पत्र दिल्ली भेज दिया था और आज अपने क्षेत्र से रांची लौटते ही उन्होंने समर्थन पत्र सौंप दिया।
समर्थन के मसले पर सलाह कर रहा हूंःअरुप चटर्जी
मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) के एकमात्र विधायक अरुप चटर्जी ने कहा है कि झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने उनसे बातचीत कर समर्थन मांगा था। उन्होंने बताया कि कोई भी फैसला लेने के पहले वे अपनी पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे और विचार-विमर्श के बाद ही अंतिम निर्णय लेंगे।
एनोस ने अब तक नहीं सौंपा समर्थन पत्र!
झारखंड पार्टी के एकमात्र विधायक एनोस एक्का ने अब तक हेमंत सोरेन सरकार गठन के लिए समर्थन पत्र नहीं सौंपा है। बताया गया है कि एनोस एक्का को मनाने के लिए झामुमो के कई नेता प्रयासरत है। खुद मुख्यमंत्री के भावी उम्मीदवार हेमंत सोरेन ने भी खुद एनोस एक्का से संपर्क कर समर्थन मांगा है। एनोस के करीबी सूत्रों का कहना है कि अब तक निर्दलीय विधायक गीता कोड़ा भी समर्थन पत्र झामुमो को नहीं मिला है।
झाविमो,ऑजसू व भाजपा के कुछ विधायकों पर नजर
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में राज्य में गठन सरकार बननी तय है, इस सरकार को झामुमो के 18,कांग्रेस के 13 व राजद के पांच तथा छह निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिलना तय माना जा रहा है, इसके अलावा भी नये राजनीतिक समीकरण के तहत सरकार बनाने में लगे रणनीतिकारों की नजर झाविमो, ऑजसू पार्टी और भाजपा के कुछ नाराज चल रहे विधायकों पर भी टिकी है।
राजनीतिक जानकारों से मिली जानकारी के अनुसार जिस तरह से भाजपा ने पार्टी विधायक बैद्य्ननाथ राम को निलंबित कर रहा है और संगठन के अंदर दूसरे विधायक रामचंद्र बैठा की उपेक्षा हो रही है, उसे देखते हुए इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि ये दोनों विधायक जरुरत पड़ने पर हेमंत सोरेन को सदन में अनुपस्थित रह कर या किसी अन्य तरह से मदद कर सकते है। हालांकि फिलहाल भाजपा का दावा किया है कि पार्टी पूरी तरह से एकजुट है।
इधर, झाविमो के अंदर भी कुछ विधायकों की नाराजगी की खबरें सार्वजनिक हो रही है। पार्टी के वरिष्ठ विधायक समरेश सिंह ने विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के खिलाफ खुलकर बगावत कर दी है, वहीं उनका दावा है कि उनके साथ प्रदीप यादव के खिलाफ दल कई अन्य विधायक भी साथ है। एक बार मीडिया में समरेश सिंह का यह बयान भी आया कि वह गठबंधन सरकार को समर्थन देंगे,हालांकि बाद में उन्होंने इसका खंडन भी किया।
ऑजसू पार्टी के दो-तीन विधायक भी झामुमो नेतृत्व वाली सरकार के लिए मददगार साबित हो सकते है। हालांकि पार्टी के किसी भी विधायक ने अब तक खुलकर सरकार गठन के पक्ष में इच्छा जाहिर नहीं की है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ विधायक झामुमो से संपर्क में है। जबकि ऑजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो का कहना है कि उनकी पार्टी पूरी तरह से एकजुट है।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)