/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
आदिवासी जनसंख्या वृद्धि दर में मामूली गिरावट
अनुसूचित जाति आबादी वृद्धि दर में बढ़ोत्तरी दर्ज
आबादी 60लाख बढ़कर 3.29करोड़ हुई
रांची,31मई। अलग झारखंड राज्य गठन के पहले देशक में जहां अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वृद्धि दर में मामूली गिरावट दर्ज की गयी है, वहीं अनुसूचित जाति आबादी वृद्धि दर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। जबकि पिछले एक दशक के दौरान राज्य की आबादी में 22.4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
जनगणना 2011 से संबंधित प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार अनुसूचित जाति की आबादी में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि रिकॉर्ड की गयी है,वहीं अनुसूचित जनजाति की आबादी में 0.1 प्रतिशत की गिरावट रिकॉर्ड की गयी है।अनुसूचित जाति की कुल जनसंख्या वर्ष 2011 में 3985644 दर्ज की गयी है, जो कुल आबादी का 12.1 प्रतिशत है, वहीं वर्ष 2001 में यह जनसंख्या 3189320 (11.8प्रतिशत) थी। इसी तरह से अनुसूचित जनजाति की कुल जनसंख्या वर्ष 2011 में 8945052 (26.2प्रतिशत)हो गयी है, वहीं वर्ष 2001 में यह जनसंख्या 7087068 (26.3) थी। इस तरह अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या में 0.1 की गिरावट दर्ज की गयी है, वहीं अनुसूचित जाति की आबादी में 0.3 की वृद्धि हुई है।
वर्ष 2001 के जनगणना के मुताबिक अनुसूचित जाति की 3985644 आबादी में से 31,52,863 लोग ग्रामीण क्षेत्रों में और 8,32,781 लोग शहरी क्षेत्रों में रहते है। अनुसूचित जाति की सबसे अधिक आबादी चतरा में 32.6 प्रतिशत है, वहीं सबसे कम पाकुड़ जिले में 3.2 प्रतिशत है।इसी तरह अनुसूचित जनजाति की कुल आबादी 8645042 में से 7868150 लोग ग्रामीण क्षेत्र और 776892 लोग शहरी क्षेत्रों में रहते है। सबसे अधिक अनुसूचित जनजाति के लोग खूंटी में 73.3 प्रतिशत और सबसे कम कोडरमा में 1.0 प्रतिशत लोग रहते है।
शिक्षा के क्षेत्र में भी पिछले एक दशक के दौरान व्यापक सुधार देखा गया है। साक्षरता दर 2001 के मुकाबले वर्ष 2011 में 53.6 प्रतिशत से बढ़कर 66.41 प्रतिशत तक पहुंच गयी है। इस दौरान ग्रामीण साक्षरता दर में व्यापक सुधार देखा गया है। ग्रामीण साक्षरता दर 45.7 प्रतिशत से बढ़कर 61.1 प्रतिशत और शहरी साक्षरता दर 79.1 प्रतिशत से बढ़कर 82.3प्रतिशत पहुंच गयी है।
óी पुरुष अनुपात में भी सुधार देखा गया है। वर्ष 2001 में यह 941 प्रति हजार था, वहीं 2011 में यह 949 पहुंच गया है। इस तरह कुल आठ अंकों की वृद्धि रिकॉर्ड की गयी है। शहरी क्षेत्रों में स्त्री-पुरुष अनुपात 870 से बढ़कर 910 हो गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में यह 962 से गिरकर 961 हो गया है, जो चिंता का विषय है।
राज्य की आबादी पिछले दस वर्षाें में साठ लाख बढ़कर लगभग 3.29करोड़ हो गयी है। राज्य के जनगणना निदेशक सुशील कुमार वर्णवाल ने आज रांची में जनगणना 2011 से संबंधित प्राथमिक आंकड़ा को जारी करते हुए यह जानकारी दी। सुनील कुमार वर्णवाल ने बताया कि राज्य में परिवारों की संख्या 47 लाख से बढ़कर 65 लाख से अधिक हो गयी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण जनसंख्या का अनुपात 76 प्रतिशत है, वहीं नगरीय जनसंख्या अब भी मात्र्ा 24 प्रतिशत है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्य का जनसंख्या घनत्व 414 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है, जबकि स्त्री-पुरुष अनुपात 949 है। वर्णवाल ने बताया कि राज्य का साक्षरता दर 66.4 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति की आबादी 12.1 प्रतिशत है और अनुसूचित जनजाति की आबादी 26.2 प्रतिशत है। शिशु जनसंख्या, 0-6वर्ष तक 5389495 है, जबकि शिशु लिंग अनुपात 948 है। कुल कर्मियों की संख्या 13098274 है, जिसमें दीर्घकालिक कर्मी 6818695, काश्तकार 2001362, खेतीहर मजदूर 1238774, परिवारिक उद्य्नोगकर्मी 249048, अन्य कर्मी 3329411 है।
उन्होंने बताया कि तीन जिले रांची में 29.14, धनबाद में 26.84 और गिरिडीह में 24.45 लाख की आबादी है, वहीं सबसे कम जनसंख्या वाले जिले में लोहरदगा 4.61 प्रतिशत व सिमडेगा में 5.99 प्रतिशत की आबादी है। ग्रामीण जनसंख्या में सर्वाधिक आबादी गिरिडीह में 22. 37 और पलामू में 17.13 तथा रांची में 16.56 लाख है, जबकि सबसे कम आबादी लोहरदगा में 4.04 लाखव खूंटी में 4.86लाख है। नगरीय जनसंख्या में सबसे अधिक धनबाद में 15.60लाख और पूर्वी सिंहभूम में 12.74 लाख तथा रांची में 12.57 लाख है, जबकि सबसे कम शहरी आबादी गोड्डा में 4.9लाख, गढ़वा में 5.3 लाख व चतरा में 6लाख है।
सुनील कुमार वर्णवाल ने बताया कि स्त्री-पुरुष अनुपात में सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में 1005, खूंटी में 997 व सिमडेगा में 997 है, जबकि धनबाद में सबसे कम 909 व बोकारो में 922 है। अनुसूचित जनजाति की अधिकतम जनसंख्या वाले जिले में रांची में 10.42 लाख व प. सिंहभूम जिले में 10.11 लाख व गुमला में 7.06लाख है, जबकि सबसे कम अनुसूचित जनजाति वाले जिले कोडरमा व चतरा तथा हजारीबाग जिले शामिल है। सबसे अधिक अनुसूचित जाति वाले जिले में पलामू, धनबाद व चतरा जिला शामिल है, वहीं लोहरदगा, खूंटी व पाकुड़ में सबसे कम अनुसूचित जाति आबादी है।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)