/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
अमिताभ ने प्रवीण को 325वोट से पराजित किया
जेएससीए चुनाव में अमिताभ गुट ने सभी पदों पर जीत हासिल की
रांची,25मई। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन,जेएससीए चुनाव में अमिताभ चौधरी भारी मतों के अंतर से चुनाव जीत किये। उम्मीद के मुताबिक इस चुनाव में उनकी पूरी टीम ने जीत हासिल की, परंतु वोटिंग के दौरान अतिमाभ चौधरी थोड़े परेशान नजर आ रहे थे। हंगामेदार चुनाव में अमिताभ चौधरी ने प्रवीण कुमार को एक बड़े अंतर 325 वोट से पराजित किया।
अमिताभ चौधरी ने अपने प्रतिद्वंदी प्रवीण कुमार को काफी अंतर से पराजित किया। वहीं अमिताभ गुट ने सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के लिए हुए चुनाव में प्रवीण गुट के प्रत्याशियों को बड़े अंतर से पराजित कर दिया। जेएससीए अध्यक्ष के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अमिताभ चौधरी को 459वोट प्राप्त हुए, वहीं प्रवीण कुमार को मात्र्ा 134वोट ही मिले, जबकि सचिव पद के उम्मीदवार राजेश वर्मा को 419 वोट मिले, वहीं प्रतिद्वंदी जीतू पटेल को सिर्फ 142 वोट ही मिले। उपाध्यक्ष जिला पद के लिए अमिताभ गुट के मनोज कुमार को 21 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुधीर कुमार को मात्र्ा 2 वोट ही मिलें। इसी तरह से उपाध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह को 554 वोट और कुलदीप सिंह को 334 वोट मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंदी सुनील कुमार को 182 वोट मिले। कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के लिए हुए चुनाव में अमिताभ गुट का ही कब्जा रहा, संजय दास को 519, परवेज खान को 336, सुनील साहू को 348, राजकुमार शर्मा को 316 और देवाधीष चक्रवर्ती को 315 वोट मिले, जबकि क्लब व अन्य संस्थों के प्रतिनिधि के रुप में भी अमिताभ गुट के ललन राय चुने गये, उनके प्रतिद्वंदी प्रकाश को 19 वोट मिलें।
इससे पहले राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज सुबह निर्धारित समय सुबह साढ़े नौ बजे से थोड़ा विलंब से शुरु हुए मतदान में कुल 594 वोट डाले गये, वहीं 148 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया, जिसमें से 56 वैसी महिला सदस्य भी शामिल थीं, जिनकी सदस्यता के दो वर्ष पूरे नहीं हो पाये थे। जेएससीए के कुल 742 सदस्यों में से 519 लाइफटाइम सदस्य और 75 एफिलिएटेड सदस्यों ने वोट डाले। पांच बूथ में से चार आजीवन सदस्यों के लिए बनाये गये थे, वहीं नॉर्थ गेट पर पहचान पत्र्ा की जांच के बाद सदस्यों को प्रवेश की अनुमति मिली वहीं गेट पर सदस्यों को रजिस्ट्रेयरल फॉर्म मिल रहा था और बुजुर्ग और शारीरिक रुप से कमजोर वोटरों के बैठने की व्यवस्था ड्रेसिंग रुम में की गयी थी।
मतदान के दौरान पत्र्ाकारों से बातचीत करते हुए निवर्त्तमान अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने कहा कि उनका ध्यान आरोपों पर नहीं, काम पर है। पिछले चाल साल में किए गए अपने कामकाज की बदौलत वे चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनके कार्यकाल में क्रिकेट का अभूतपूर्व विकास हुआ है। वहीं प्रवीण सिंह ने बताया कि जेएससीए में एक व्यक्ति की तानाशाही है। वोटिंग का अधिकार उन्हें होना चाहिए, जो दो साल से सदस्य हो। लेकिन, 10 माह पूर्व सदस्य बनाई गई 52 महिलाओं का नाम भी वोटर लिस्ट में है।
जेएससीए चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों अमिताभ चौधरी और प्रवीण कुमार सिंह के समर्थकों के बीच हल्की नोंक-झोंक व बहसा-बहसी के बीच मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान को लेकर जेएससीए स्टेडियम मंे नार्थ पैवेलियन की ओर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। हालांकि जेएससीए की कुछ पुरानी महिला सदस्यों ने वोट डाले, लेकिन रांची, जमशेदपुर व दिल्ली समेत विभिन्न शहरों आयी कई महिला प्रतिनिधियों को जेएससीए संविधान के हवाला देकर वोट डालने से रोक दिया गया, जिसके कारण महिलाओं में खासी नाराजगी देखी गयी, वहीं प्रवीण कुमार सिंह गुट द्वारा मतदान समाप्त होने के बाद भी उन्हें स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने से रोका गया, जिसके कारण 15 से 20 मिनट तक स्टेडियम के मुख्य द्वार पर हंगामा होता रहा।
जेएससीए चुनाव में दिखे उतार-चढ़ाव के कई रंग
पसीने छूटे अमिताभ चौधरी
जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में पिच के बाहर आज कई रंग उतरते-चढ़ते देखा गया। कल तक जेएससीए चुनाव के बावत अपनी जीत सुनिश्चित मान कर आश्वस्त चल रहे निवर्त्तमान जेएससीए अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जेएससीए स्टेडियम के बाहर पसीने से तर-बतर चौधरी मतदाताओं के आगे पीछे होते देखे गये। दरअसल जिला प्रशासन द्वारा भी जेएससीए चुनाव को लेकर काफी रुचि दिखायी गयी और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) प्रवीण कुमार द्वारा उठायी गयी आपत्तियों को मानते हुए काफी सख्ती बरती गयी। जिला प्रशासन से चुनाव हेतु कुल 14 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। प्रवीण कुमार ने दंडाधिकारियों की मदद से निर्वाची पदाधिकारी को पुराने बाईलॉज के अनुसार चुनाव कराने पर विवश किया। इस बीच अमिताभ चौधरी कई बार स्टेडियम से अंदर-बाहर होते देखे गये और उनके द्वारा बनाये गये महिला सदस्यों को सांत्वना दिया गया। चौधरी महिला सदस्यों को बार-बार यह आश्वासन दे रहे थे कि कुछ आपत्तियां है, लेकिन उन्हें मताधिकार का प्रयोग करने दिया जाएगा। परंतु चौधरी महिला सदस्यों को वोट दिला पाने में असफल रहे।
अमिताभ चौधरी ने जहां जेएससीए के इस चुनाव को काफी हल्के ढंग से लिया और वे आश्वस्त थे कि जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम के निर्माण समेत एक वन डे क्रिकेट समेत दो आईपीएल मैच रांची कराने का श्रेय उन्हें जाएगा और आम सदस्य उन्हें समर्थन करेंगे। परंतु ठीक इसके विपरीत प्रवीण कुमार जेएससीए चुनाव को अपने प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाते हुए जमकर मेहनत की और सारे तिकड़म आजमाए। वे रांची जिला प्रशासन को विश्वास लेने में सफल हुए तथा पूरे प्रशासनिक अमले ने इस चुनाव को काफी गंभीरता से लिया। अमिताभ चौधरी को नियमानुकुल चुनाव कराने पर विवश किया।
प्रवीण कुमार ने रांची के उपायुक्त विनय कुमार चौबे और वरीय पुलिस अधीक्षक साकेत कुमार सिंह को विश्वास में लेते हुए पिछली रात को ही पुराने बाइॅलॉज के मुताबिक चुनाव कराने हेतु नोटिस जारी करवाया।जेएससीए के पदाधिकारियों द्वारा नोटिस रिसीव नहीं किये जाने पर पदाधिकारियों के कार्यालय के बाहर नोटिस चिपका दिया गया और उसी नोटिस के मुताबिक चुनाव कराने हेतु दबाव डाला गया।
बताया गया है कि प्रवीण कुमार को पूर्व उपमुख्यमंत्र्ाी सुदेश कुमार महतो, रांची के सांसद सुबोधकंात सहाय समेत टाटा स्टील द्वारा खुब बैकिंग की गयी। सुदेश महतो अपने समर्थकों को जेएससीए ग्राउण्ड के बाहर डटे रहने का निर्देश दिया था और मतदाताओं की सुख-सुविधा के लिए भी बकायदा खाने-पीने का स्टॉल भी उनके समर्थकों ने लगा रखा था। बताया गया है कि सुदेश पिछली बार जेएससीए का चुनाव लड़े थे और अमिताभ चौधरी से बुरी तरह से हार गये थे, जिसका बदला चुकाने के लिए उन्होंने ही प्रवीण गुट को आगे करके खुब राजनीतिक दांव-पेंच खेला है। इसी तरह टाटा स्टील और सुबोधकांत सहाय भी चौधरी से खार खाये बैठे हुए है और उन्होंने चौधरी से बदला साधने के लिए प्रवीण कुमार गुट को समर्थन दिया। कुल मिलाकर चौधरी पर इन लोगों द्वारा चारों ओर से घेरा डाल रखा गया था। बताया गया है कि इसके अलावा अमिताभ चौधरी के व्यवहार से भी कुछ सदस्य नाराज थे और अंत समय में उन्होंने पाला बदल लिया।
जेएससीए चुनाव में 594 मतदाताओं ने डाले वोट
56 महिला समेत 148 सदस्य नहीं डाल पाये वोट
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) का चुनाव आज अपराह्न 12.30बजे संपन्न हो गया।
राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज सुबह निर्धारित समय सुबह साढ़े नौ बजे से थोड़ा विलंब से शुरु हुए मतदान में कुल 594 वोट डाले गये, वहीं 148 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया, जिसमें से 56 वैसी महिला सदस्य भी शामिल थीं, जिनकी सदस्यता के दो वर्ष पूरे नहीं हो पाये थे। जेएससीए के कुल 742 सदस्यों में से 519 लाइफटाइम सदस्य और 75 एफिलिएटेड सदस्यों ने वोट डाले।
जेएससीए चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों अमिताभ चौधरी और प्रवीण कुमार सिंह के समर्थकों के बीच हल्की नोंक-झोंक व बहसा-बहसी के बीच मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान को लेकर जेएससीए स्टेडियम मंे नार्थ पैवेलियन की ओर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। हालांकि जेएससीए की कुछ पुरानी महिला सदस्यों ने वोट डाले, लेकिन रांची, जमशेदपुर व दिल्ली समेत विभिन्न शहरों आयी कई महिला प्रतिनिधियों को जेएससीए संविधान के हवाला देकर वोट डालने से रोक दिया गया, जिसके कारण महिलाओं में खासी नाराजगी देखी गयी, वहीं प्रवीण कुमार सिंह गुट द्वारा मतदान समाप्त होने के बाद भी उन्हें स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने से रोका गया, जिसके कारण 15 से 20 मिनट तक स्टेडियम के मुख्य द्वार पर हंगामा होता रहा।
56 महिला सदस्यों को वोट डालने से रोका गया,हंगामा
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) चुनाव में प्रवीण कुमार गुट के आपत्ति के बाद 56 महिला सदस्यों आज वोट देने से रोक दिया गया।वोट डालने से वंचित रही महिला सदस्य जेएससीए बाइलॉज की शर्त्ताें को पूरा नहीं कर रही थीं। पुराने बाइलॉज के मुताबिक सदस्यता ग्रहण करने के दो वर्ष बाद ही उन्हें वोट देने का अधिकार मिलता है, लेकिन इन महिलाओं को वर्ष 2011-12 के बीच जेएससीए की सदस्यता दी गयी थी।
जेएससीए की वार्षिक आमसभा (एजीएम) में महिला सदस्यों को घुसाने के मुद्दे पर भी स्टेडियम के मुख्य द्वार पर जमकर हंगामा हुआ। प्रवीण कुमार गुट के समर्थकों ने महिला सदस्यों को अंदर ले जाने के मामले का जोरदार विरोध किया। दरअसल वोटिंग प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जेएससीए स्टेडियम के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया था , परंतु बाद में जेएससीए चुनाव के सहायक निर्वाची पदाधिकारी यू.के. सिंह को महिला सदस्यों को एजीएम में शामिल करने हेतु बुलाने भेजा गया और जब यू.के. सिंह द्वारा महिला सदस्यों को अंदर ले जाने की कोशिश की गयी, तो मुख्य द्वार पर खड़े प्रवीण कुमार गुट के समर्थकों ने जमकर हंगामा शुरु कर दिया। इस दौरान कुछ समर्थकों ने यू.के. सिंह के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज व लपड़-थप्पड़ भी की गयी। प्रवीण गुट के समर्थक काफी आक्रोशित थे, उन्हें यह आशंका सता रही थी कि महिला सदस्यों को अमिताभ चौधरी ने वोट डालने के लिए बुलाया है। प्रवीण गुट शुरु से ही आशंका जता रहे थे, अमिताभ चौधरी वोटिंग में भारी हेराफेरी करने वाले है। चूंकि निर्वाची पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी जेएससीए की महिला सदस्यों की टीम में है , इसके अलावा ज्यादातर महिला सदस्य जेएससीए में चौधरी गुट के पदधारियों की पत्नियां एवं अन्य रिश्तेदार सदस्य है।
यू.के. सिंह के साथ दुर्व्यवहार किये जाने के बाद वे अंदर चले गये । बाद में वे प्रवीण कुमार के साथ मुख्य द्वार में वापस लौटें और प्रवीण कुमार सिंह ने अपने समर्थकों को समझा कर द्वार पर जमा भीड़ को किनारे किया और महिला सदस्यों को अंदर ले गये। इस बीच मुख्य द्वार के अंदर प्रवेश करने के बाद कुछ महिला सदस्य प्रवीण कुमार से उलझ गयीं। महिला सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रवीण कुमार के गुंडों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था।
एजीएम में महिला सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार की निन्दा
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की आज रांची में हुई वार्षिक आमसभा में एसोसिएशन की महिला सदस्यों के साथ की गयी दुर्व्यवहार की निंदा का प्रस्ताव पारित हुआ।
राजधानी रांची स्थित जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चुनाव के बाद वार्षिक आमसभा (एजीएम) की बैठक हुई, इस बैठक में आने वाली महिला सदस्यों को मुख्य द्वार पर प्रवीण कुमार समर्थकों द्वारा रोके जाने और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किये जाने की घटना की निन्दा की। एजीएम में महिला सदस्यों ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार का मामला उठाते हुए इसे गंभीर बताया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद निन्दा का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुआ।
एजीएम की बैठक में अमिताभ चौधरी और प्रवीण कुमार के समर्थकों के बीच आपस में बहसा-बहसी भी हुई, लेकिन बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो पाया। बैठक में 29 जुलाई 2012 को हुई एजीएम की बैठक में लिये गये निर्णयों की चर्चा हुई। इसके अलावा रणजी टीम में वर्षाें बाद झारखंड के बेहतर प्रदर्शन व अन्य क्रिकेट प्रतियोगियों में राज्य के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर भी संतोष व्यक्त किया गया।
अमिताभ-प्रवीण में हुई हल्की नोक-झोंक
जेएससीए चुनाव के दौरान आज अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों के बीच हल्की नोक-झोंक भी हुई। स्टेडियम के बाहर दोनों प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों से बातचीत कर रहे थे, इसी क्रम में बॉयलॉज का जिक्र आया और पुराने बॉयलॉज का ही हवाला देकर कुछ महिला सदस्यों को वोट देने से रोकने की बात हुई। इस पर अमिताभ चौधरी ने कहा कि वे तो कम पढ़-लिखे है, इसलिए ज्यादा नहीं जानते है, अमिताभ के इस कथन पर प्रवीण कुमार ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने तो सिर्फ बॉयलॉज पढ़ी है, इसे बनाया तो आपने ही है।
आमंत्रित कर वोट देने से वंचित किया गया-सीमा सिंह
दिल्ली से आयीं, पैसे व समय की बर्बादी-मीणा सिंह
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ, जेएससीए चुनाव में वोट देने आयीं कई महिला सदस्यों को वोट देने से वंचित रहना पड़ा। चुनाव में प्रवीण कुमार गुट द्वारा पुराने बॉयलॉज का हवाला देते हुए वैसे मतदाताओं को वोट देने के अधिकार से वंचित रखने का आग्रह किया गया था, जिनकी सदस्यता दो वर्ष से अधिक नहीं हुई थी।
वोट देने से वंचित रह गयी महिला सदस्यों ने बताया कि जेएससीए की ओर से एस.एम.एस. कर उन्हें वोट देने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन यहां आने पर उन्हें पता चला कि उन्हें वोट देने का अधिकार नहीं है। वोट देने से वंचित रह गयी एक महिला सदस्य सीमा सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल पर एस.एम.एस कर वोट देने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था, लेकिन वोट नहीं डालने दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टेडियम के बाहर कड़ी धूप में उन्हंे बैठाया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
नई दिल्ली से आयीं जेएससीए सदस्य मीणा सिंह ने वह बड़ी मुश्किल से छुट्टी लेकर आज वोट देने के लिए रांची पहुंची। इसमें समय और पैसे दोनों की बर्बादी हुई, लेकिन उन्हें वोट देने से ही वंचित रख दिया गया। उन्होंने बताया कि वह एक शिक्षण संस्थान में काम करती है और कितनी मुश्किल से छुट्टी मिलती है और आरक्षण में कितनी मुश्किल होती है, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
जेएससीए चुनाव में अमिताभ चौधरी गुट के प्रत्याशी
जेएससीए चुनाव में भाग्य आजमाने वाले अमिताभ चौधरी गुट के प्रत्याशियों के नाम इस तरह हैः-
अध्यक्ष-अमिताभ चौधरी
उपाध्यक्ष- संजय सिंह
कुलदीप सिंह
मनोज कुमार,जिला
सचिव- राजेश वर्मा बॉबी
कोषाध्यक्ष- डॉ. दिनेश उपाध्याय
कार्यकारिणी सदस्य-
परवेज खान
देवाशीष चक्रवर्ती
संजय दास
राजकुमार शर्मा
सुनील साहू
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)