/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
सांसद बनने के बाद वादा निभाया, आगे भी झारखंड का बना रहूंगाः नथवाणी
पुस्तक- ’झारखंडःमेरी कर्मभूमि’ का लोकार्पण
आगामी चुनाव लड़ने का दिया संकेत
रांची,22मई।झारखंड के लोकसभा सांसद परिमल नथवाणी ने कहा कि वर्ष 2008 में जब बाहरी व्यक्ति के रुप में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा, तब उन्होंने वादा किया था कि वे बिरसा मुंडा की धरती को अपना कर्मभूमि बनाएंगे, यहां से कुछ लेंगे, बल्कि अपनी क्षमता के अनुरुप कुछ देने की कोशिश करेंगे। चुनाव जीतने के तुरंत बाद रांची में अपना कार्यालय खोला और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास प्रारंभ किया। परिमल नथवाणी ने कहा कि इस बात की उन्हें खुशी है कि राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्होंने अपना वादा निभाया और भविष्य में भी वे एक झारखंडी बने रहेंगे।
परिमल नथवाणी राजधानी रांची में आज ’झारखंडःमेरी कर्मभूमि-परिमल से परिवर्तन’ के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।राज्यसभा सांसद ने कहा कि वे आगामी चुनाव भी झारखंड से लडेंगे, लेकिन किसी दल से चुनाव लड़ेंगे या फिर निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में भाग्य आजमाएंगे, इसका खुलासा उन्होंने फिलहाल नहीं किया है। परिमल नथवाणी ने कहा कि समय आने पर वे इस संबंध में निर्णय लेंगे।उन्होंने कहा कि एक बार राज्यसभा के लिए झारखंड से चुने जाने के बाद वे झारखंडी हो गये और उन्होंने अपनी कर्मभूमि झारखंड को ही बना लिया है। नथवाणी ने भरोसा दिलाया कि वे भविष्य में भी झारखंड के बने रहेंगे।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि वर्ष 2008 में जब उन्होंने बाहरी व्यक्ति के रुप में राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल की, तो झारखंड के अखबारों व पत्रकारों से उन्हें काफी प्रेरणा मिली।उन्होंने बताया कि प्रारंभ में वैदही शरण, इकबाल का काफी सहयोग मिला, अब संदीप वर्मा व नुसरत जहां ने काफी सहयोग किया है, वहीं गुंजन सेठ व कार्यालय के अन्य सहयोगियों का भी भरपुर सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि सांसद के तौर पर उन्होंने संसद में 650 प्रश्न उठाये, जबकि सांसद निधि कोष से 11 करोड़ रुपये खर्च हो चुका है और इस वर्ष के अंत तक 18 से 20 करोड़ रुपये खर्च हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड का नवनिर्माण कैसे हो, इसके लिए उन्होंने तीन बातों पर काफी बल दिया। नथवाणी ने कहा कि आधारभूत संरचना का विकास, गांव-गांव में चेक डैम का निर्माण व स्वास्थ्य सुविधा में सुधार के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा में सुधार के लिए कदम उठाये जाने की सलाह पूर्ववर्ती सरकारों को दी। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी गुजरात व महाराष्ट्र की तरह लाखों चेक डैम बनाये जाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कोयला है, लेकिन यहां के लोगों को समुचित बिजली नहीं मिल रही है, इसलिए झारखंड देश के अन्य राज्यों में अवस्थित जिन पावर प्लांटों को कोयला उपलब्ध करा रहा है, वहां कोयले के बदले बिजली लें और राज्य में भी ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना हो। उन्होंने बताया कि गांवों में बिजली उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने एक गांव में सोलर प्लांट स्थापित किया। परिमल नथवाणी ने कहा कि खनिज संपदा रहने के बावजूद झारखंड पिछड़ा है, इसलिए औद्य्नोगिकीकरण जरुरी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि औद्य्नोगिकीकरण सिर्फ उनकी कंपनी रिलायंस ही नहीं, बल्कि देश की कई अन्य बड़ी कंपनियों द्वारा द्वारा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि औद्य्नोगिकीकरण से गरीबी की समस्या कम होगी, रोजगार के अवसर मिलेंगे, पूरे सूबे का तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा कि औद्य्नोगिकीकरण के बाद रोजगार मिलने से ही नक्सल समस्या का समाधान भी संभव हो पाएगा।
परिमल नथवाणी ने कहा कि नक्सल समस्या के समाधान के लिए एक कोर कमेटी बनना चाहिए, जिसमें बुद्धिजीवियों व अन्य अधिकारियों को शामिल कर मुख्य धारा से भटक गये लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नक्सली समस्या कोई सरहद की समस्या नहीं है, वे अलग देश की मांग नहीं कर रहे है, उनकी समस्या दो जून की रोटी, पानी व अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी है, इन समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि राज्य में दुग्ध उत्पादन में आपार संभावनाएं है, उनके प्रयास से गुजरात से अमूल्य कंपनी के अधिकारियों व राज्य सरकार के आला अधिकारियों के बीच बातचीत संभव हो पायी थी। उन्होंने कहा कि अमूल्य कंपनी जमशेदपुर के निकट एक कलस्टर में लोगों को ऋण पर गाय उपलब्ध करा कर दूध हासिल करने की योजना बना रही है, लेकिन यह प्रयास राज्य सरकार की इच्छा शक्ति से ही संभव है। उन्होंने बताया कि राज्य की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। चेक डैम बनाकर इस समस्या से निपटा जा सकता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे अपने निजी कोष से स्कूलों में बच्चों के लिए बेंच उपलब्ध कराने की योजना बना रहे है, अब तक करीब एक हजार बेंच विभिन्न स्कूलों को उपलब्ध कराये जा चुके है। उन्होंने बताया कि विशेषकर अनुसूचित जनजाति व अल्पसंख्यक स्कूलों को ही अभी बेंच उपलब्ध कराया जा रहा है।
इससे पूर्व पुस्तक का लोकार्पण एक स्कूली बच्ची अशफिया व गुमला जिले के रहने वाले थिंबू उरांव ने किया।अशफिया रांची स्थित उर्सुलाइन कन्वेंट की छात्रा है, वहीं थिंबू मुख्य धारा में वापस लौट कर गुमला जिले के बदरी गांव में बच्चों के लिए एक स्कूल चला रहे है। मंच संचालन नितिन भट्ट ने किया, जबकि स्वागत भाषण संदीप वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन नुसरत जहां ने दिया। इस मौके पर मंच पर परिमल नथवाणी के मित्र हेमंत देसाई व विभूति सहाय उपस्थित थे। समारोह में वरिष्ठ पत्र्ाकार बलबीर दत्त व हरिनारायण सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
