/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
पार्टी के आम कार्यकर्त्ताओं से करेंगे प्रत्यक्ष संवादःसुखदेव
गांव-कस्बों के निष्ठावान-समर्पित कांग्रेसजनों की मदद से संगठन को मिलेगी मजबूती

रांची,16मई। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष और पूर्व विधायक सुखदेव भगत आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के पहले संगठन में आमूल-चूल परिवर्त्तन का संकेत दिया है। कांग्रेस पार्टी की 127 वर्ष की गौरवशाली अतीत का जिक्र करते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि देश के हर गांव-कस्बों में पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्त्ता है, इन्हीं आम कार्यकर्त्ताओं के सहयोग से राज्य में भी कांग्रेस पार्टी की पुरानी प्रतिष्ठा को प्राप्त करने की कोशिश होगी। हमारे संवाददाता ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत से विभिन्न पहलुओं पर विशेष बातचीत की। पेश है बातचीत के प्रमुख अंशः-
सवालः
प्रदेश अध्यक्ष की नयी जिम्मेवारी मिली है, संगठन की मजबूती के लिए किस तरह की कार्य-योजना बना रहे हैं?
सुखदेव भगतः एक राजनीतिक दल के रुप में कांग्रेस पार्टी की अपनी एक विशेष पहचान रही है, सवा सौ साल से अधिक का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। झारखंड ही देश के हर-गांव कस्बों में कांग्रेस के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं की बड़ी फौज है। हर वह सुदूरवर्ती इलाका, जहां तक पहुंचने के लिए सिर्फ पगडंडी भरा रास्ता है, लेकिन वहां भी कांग्रेस की अपनी विशेष पहचान है। आम जनों में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास है, लोगों को यह भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी के ही नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो सकता है। ऐसे सुदूरवर्त्ती गांव में जब पार्टी का कोई विधायक या सांसद भी जाता है, तो लोग भले ही उन्हें नहीं पहचाने, लेकिन पं.जवाहर लाल नेहरु, लाल बहादुर शास्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जानते है।
सवालः
हर राजनीतिक दलों की ओर आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है, कांग्रेस पार्टी की ओर से किस तरह की रणनीति बनायी जा रही है?
सुखदेव भगतः अभी नयी जिम्मेवारी मिली हैं, औपचारिक रुप से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जाकर पदभार भी ग्रहण नहीं कर सका हूं, 18 मई को कार्य भार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों, पुराने प्रदेश पदाधिकारियों व अन्य नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है। राज्य के सभी जिला अध्यक्षों से बैठक में सामूहिक संवाद करेंगे, फिर अलग-अलग बातचीत कर संगठनात्मक मसलों पर चर्चा करेंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए और आम कार्यकर्त्ताओं से सीधे संवाद के लिए जिला और प्रखंड मुख्यालय जाएंगे। साधारण कार्यकर्त्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद करने के बाद ही संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में ठोस निर्णय लिया जा सकता है।बिना संवाद का यह संभव है, जिलों व प्रखंडों तथा पंचायतों के पार्टी कार्यकर्त्ताओं में उत्साह भरना होगा, उनकी भावनाओं को समझने के बाद ही संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।
सवालः
राज्य में सरकार गठन की संभावनाओं पर प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते आप क्या कहना चाहेंगे?
सुखदेव भगतः लोकतंत्र में राष्ट्रपति शासन कोई विकल्प नहीं है, चुनी हुई सरकार बननी चाहिए। अभी वर्त्तमान विधानसभा का कार्यकाल लगभग दो वर्ष बचा हुआ है, पार्टी के अधिकांश विधायक सरकार बनाने के पक्ष में है, सरकार गठन की संभावनाओं पर विचार-विमर्श चल रहा है, इस मसले पर पार्टी आलाकमान को ही निर्णय लेना है। राज्यहित में जो भी बेहतर होगा, कांग्रेस हाईकमान द्वारा फैसला लिया जाएगा।
सवालः
प्रदेश कांग्रेस में पूर्व में गुटबाजी के आरोप लगते है, इससे किस तरह से निपटेंगे?
सुखदेव भगतः कांग्रेस पार्टी ही आज देश में एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहां राष्ट्रीय स्तर पर ही कोई गुट नहीं है, सोनिया गांधी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष है, राहुल गांधी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। इनके नेतृत्व में पूरी पार्टी एकजुट है और गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है। राज्य में भी हर वर्ग, हर क्षेत्र और समुदाय के नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को विश्वास में लेकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
सवालः
देश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार है, राज्य में भी राष्ट्रपति शासन होने के कारण, सत्ता की बागडोर केंद्र सरकार के पास है, सरकार के कामकाज को किस तरह से देखते है?
सुखदेव भगतः केंद्र की यूपीए सरकार के पिछले 9वर्षाें के कार्यकाल में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, लोगों को सूचना का अधिकार मिला, रोजगार का गारंटी कानून बना, जनजातीय समुदाय के लोगों को वन अधिकार पट्टा मिला, खाद्य्न सुरक्षा कानून भी कांग्रेस पार्टी संसद से पारित करवाना चाहती है। राज्य में भी पिछले चार महीने के राष्ट्रपति शासन के दौरान कई उल्लेखनीय कार्य हुए है। इन सभी उपलब्धियों को पार्टी कार्यकर्त्ता जन-जन तक ले जाएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका निश्चित रुप से फायदा मिलेगा।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)