/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
दुष्कर्म के तीन अलग-अलग मामले
नाबालिक दलित युवती के साथ गैंग रेप,दो गिरफ्तार
घटना के विरुद्ध पूरे शहर में आक्रोश, शहर के मुख्य चौक को घंटांे किया जाम
रांची,21अप्रैल। चतरा जिले में रामनवमी जुलूस देखने आई एक 17 वर्ष की नाबालिक दलित युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवई करते हुए दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
चतरा के पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिंड मुहल्ला निवासी मोनाजिर व दानिश नामक युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी युवक फरार है।जबकि कल शाम पीड़ित युवती का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। इधर उक्त घटना के आक्रोश में आज बड़ी संख्या में चतरा वासियों ने शहर के मुख्य चौक को घंटांे जाम रखा। एसपी ने कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है। दोषियों को किसी भी परिस्थिति में नहीं बक्शा जाएगा।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के सूचनानुसार सदर प्रखंड सेषांग गांव निवासी महिला अपने चाचा के साथ रामनवमी जुलूस देखने चतरा शहर आई थी। इसी क्रम में आरोपियों ने पुराना धर्मशाला के पास चाचा के साथ मारपीट कर महिला का अपहरण कर लिया। महिला को निकट के एक स्थान पर ल ेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चाचा ने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सादीक अनवर रिजवी व थाना प्रभारी रामचंद्र राम ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को महिला पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया गया और सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया।
इधर घटना के आक्रोश में आज बड़ी संख्या में चतरा वासियों ने शहर के मुख्य चौक को घंटो जाम कर दिया । इस घटना से गुस्सायें सभी लोग पीडिता को न्याय दिलाने के अलावे आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे । वही जाम को लेकर यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया । बाद में चतरा एसपी अनूप बिरथरे व डीडीसी अनिल कुमार पाण्डेय ने जाम स्थल पर पंहुच कर आन्दोलनकारियों को समझातें हुए उचित करवाई कर अभियुक्तों को कघ से कड़ी सजा दिलाने का भी आश्वासन दिया। एसपी ने आगे कहा कि घटना के दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य अभियुक्तों को भी जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही।पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे शहर में सुरक्षा कर्मियों की चौकसी भी बढ़ा दी है।
ट्यूशन मास्टर ने दुष्कर्म किया
धनबाद में ट्यूशन पढ़ाने वाले मास्टर द्वारा एक नाबालिक छात्राा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार झरिया के लोदना चार नंबर में एक ट्यूशन मास्टर प्रेम सागर पासवान ने नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार किया और मामला तब प्रकाश में आया, जब छात्रा ने गुप्तांग से खून बहने की बात अपने परिवार वालों को बताई। परिवार वालों के पूछने पर सारी बात पीड़िता ने बता दी।
पीड़िता को लेकर परिवार वाले रविवार को लोदना थाना पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक प्रेम सागर पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। दुराचार से संबंधित कई साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं। पीड़िता की मां के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां शनिवार को परिवार के सभी लोग पड़ोस में एक शादी समारोह में गए थे। पूजा ( वास्तविक नाम नहीं) घर पर अकेली थी। रात के करीब 9 बजे पड़ोस के ट्यूशन मास्टर ने पूजा को ट्यूशन पढने के लिए बुला कर ले गई। पूजा जब वहां पहुंची, तो उसे पता चला कि प्रेम घर पर अकेला था, उसके घर के सभी लोग शादी में गए थे। प्रेम ने इसका फायदा उठाकर पूजा से दुराचार किया। खून से लथपथ पूजा ने घर लौटकर परिजनों से पूरी बात बता दी। बताया गया है कि प्रेम सागर से वह चार साल की उम्र से ही ट्यूशन पढ़ रही थी। पिछले कुछ माह से उसका व्यवहार बदल गया था। वह पढ़ाते-पढ़ाते अश्लील हरकतें करने लगता था। इसलिए पूजा ने छह माह पहले ही उससे पढना छोड़ दिया था। शर्म के मारे उसने इसका कारण अपने परिजनों को नहीं बताया था। दुराचार का आरोपी प्रेम सागर पासवान निःशक्त है। उसके दोनों पैर खराब हैं। दुराचार का मामला सामने आने के बाद उसने इसे दबाने की कोशिश की। उसके परिजनों ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर मामले को थाने में न ले जाने का आग्रह किया। लेकिन, एक मजदूर नेता की पहल से मामला थाना पहुंचा और आरोपी गिरफ्तार हुआ।
यौन शोषण मामले में डीपीआरओ व डीडब्ल्यूओ गिरफ्तार
देवघर जिले के जिला जनसंपर्क अधिकारी और जिला जनकल्याण पदाधिकारी को यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इन दोनों अधिकारियों पर एक महिला ने नौकरी के नाम पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
आदिवासी सहकारी विकास निगम लिमिटेड में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम कर चुकी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 17 मार्च 2013 को जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक प्रसाद एवं जनसंपर्क पदाधिकारी जवाहर कुमार ने कार्यालय में काम करने के लिए सूचना भवन बुलाया। जब वह वहां पहुंची, उस समय दोनों अफसर शीतल पेय पी रहे थे। अफसरों ने उसे भी शीतल पेय पीने को कहा, नहीं पीने पर नौकरी से निकाल देने की बात कही। शीतल पेय पीने के बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता ने बताया की लोक-लाज के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद कार्यालय में भी उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। बाध्य होकर उसने मई 2012 को नौकरी छोड़ दी।
पीड़िता ने बताया कि जून 2012 में उसकी शादी गिरिडीह में हो गई। ससुराल जाने के बाद भी दोनों अफसर उसे बार-बार देवघर आने का दबाव देते रहे। बात नहीं मानने पर ससुराल वालों को दुष्कर्म की बात बता देने की धमकी देते थे। किसी ने दुष्कर्म वाली बात ससुराल वालों को बता दी। उसे घर से निकाल दिया गया। 6 अप्रैल को आत्महत्या की कोशिश भी की, पर परिजनों ने बचा लिया।दूसरी तरफ डीपीआरओ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोप को बेबुनियाद बताया हैं। वहीं डीडल्ब्यूओ ने भी खुद को बेकसूर बताते हुए फंसाने का आरोप लगाया है। जबकि जिले के पुलिस अधीक्षक सुबोध प्रसाद ने कहा है कि मामले की छानबीन के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)