/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
स्थानीय निकायों के लिए मतगणना पूरी
विजयी प्रत्याशियों के खेमे में जश्न का माहौल, रंग-अबीर के साथ पटाखें छोड़ मनायी खुशियां
रांची,11अप्रैल। झारखंड में 28 स्थानीय निकायों के लिए आज सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का काम शुरु हुआ और दोपहर तक अधिकांश चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये, हालांकि रांची नगर निगम के लिए हुए वार्ड पार्षदों के लिए मतगणना का काम दोपहर बाद भी मतगणना काम जारी रहा। जबकि महापौर पद के लिए होने वाली मतगणना पर निर्वाचन आयोग ने रोक लगा दी है।
मतगणना के दौरान हंगामा,एक कर्मी गिरफ्तार
रांची नगर-निगम के लिए आज सुबह सात बजे से शुरु मतगणना के दौरान नाश्ता, पानी व भोजन का समुचित इंतजाम नहीं होने से नाराज मतदान कर्मियों ने हंगामा शुरु कर दिया। मतदान कर्मियों ने भोजन व पानी की मांग को लेकर कुछ देर के लिए काम भी बंद रखा, वहीं मतदान कर्मियों की मांगों को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एक राजस्वकर्मी सह मतदान कर्मी अविनाश कुमार के कहने पर स्ट्रांग रुम से ईवीएम उठा कर ला रहे मजदूरों ने भी काम बंद कर दिया, जिसके कारण कुछ देर के लिए कुछ केंद्रों पर मतगणना का काम प्रभावित हुआ।
इधर, मतगणनाकर्मियों के इस रवैये की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर उपायुक्त विनय कुमार चौबे और वरीय पुलिस अधीक्षक साकेत कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। उपायुक्त ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन राजस्व कर्मी अविनाश कुमार को ही यह समझाने का प्रयास करने लगा कि उनकी मांगें जायज है। इसके अलावा उसने मतदान कार्य को बाधित करने की भी धमकी दी। मतदान कर्मी के इस रवैये से नाराज जिला निर्वाची पदाधिकारी ने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया और वहां मौजूद एसएसपी ने तत्काल मतगणना के कार्य में बाधा डाल रहे कर्मी को गिरफ्तार कर लिया और उसे पुलिस वाहन में बैठा कर जेल ले जाया गया।
नगर पर्षद व पंचायत के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न
राज्य के 11 नगर पर्षद और 16 नगर पंचायतों के लिए भी आज शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना का काम संपन्न हो गया। कई स्थानीय निकायों के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहे, लेकिन अधिकांश अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के लिए नये चेहरे सामने आये है।
नगर परिषद
क्र. संख्या निकाय विजयी प्रत्याशी
1.मेदिनीनगर पूनम सिंह
2.चतरा जमुना प्रसाद उर्फ मंदुर साव
3.हजारीबाग अंजली देवी
4.गिरिडीह दिनेश प्रसाद यादव
5.मधुपुर संजय यादव
6. साहेबगंज राजेश गौड़
7. दुमका अमिता रक्षित
8. फुसरो नीलकंठ रविदास
9. लोहरदगा पवन एक्का
10.चाईबासा नीला नाग
11.आदित्यपुर राधा शांडिल्य
नगर पंचायत
1.गढ़वा पिंकी केसरी
2.हुसैनाबाद रामेश्वर राम
3.लातेहार सुशील अग्रवाल,
4.गोड्डा अजीत कुमार सिंह
5. राजमहल भावना गुप्ता
6.पाकुड़ मिता पांडेय
7. बासुकीनाथ मंटु लाहा
8. जामताड़ा वीरेंद्र मंडल,
9. मिहिजाम जयश्रीदेवी
10.चिरकुंडा डब्ल्यू बाउरी
11.गुमला धीरेंद्र प्रसाद सिंह
12. खूंटी रानी टूंटी
13. बुंडू अलींद्र उरांव
14.सिमडेगा फूल संुदरी देवी
15.सरायकेला रानी अरुणिमा सिंह देव
16.चकुलिया श्रीनाथ मुर्मू
रांची नगर-निगम चुनाव में महिला प्रत्याशियों का रहा दबदबा
छह वार्डों के चुनाव परिणाम घोषणा पर रोक
मेयर प्रत्याशी के ईवीएम खुलने के कारण परिणाम लंबित
रांची नगर-निगम चुनाव में महिला प्रत्याशियों का दबदबा रहा। इस चुनाव में 55 वार्डाें में से 26 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे, लेकिन इससे अधिक संख्या में महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। रांची नगर-निगम के विजयी महिला प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 1 की सुनीता तिर्की,3 से बसंती लकड़ा, 4 से सुधा देवी, 7 से सुजाता कच्छप,8 से संगीता देवी 9 से सरोज गाड़ी, 12 की पूनम देवी, 16 से नजमा रजा,19से आशा देवी, 21 से रोशनी खलखो,22 से सरिता देवी 26 से तबस्सुम निगार, 31 से आशा देवी,32 सुनीता देवी, 40 से कविता सांगा , 41 से सुचिता रानी, 42 से किरण देवी, 44 से उर्मिला यादव, 48 से रीता मुंडा, 49 से सविता पांगा, 51 से कुमारी माग्रेंट और 54 से सबिता लिंडा के नाम शामिल है।
इधर, रांची नगर-निगम के छह वार्डाें के लिए आज हुए मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा पर रोक लगा दी गयी है। बताया गया है कि इन वार्डों के लिए मतगणना के दौरान मेयर पद का ईवीएम खुल गया था, जिसके कारण जिला निर्वाची पदाधिकारी की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग से दिशा-निर्देश मांगा गया। आयोग ने इस मसले पर विचार करने पर परिणाम की घोषणा पर रोक लगाने का आदेश दिया है। जिन वार्डाे का चुनाव परिणाम लंबित है, उनमें वार्ड संख्या 5, 13, 28, 42, 50 व 52 शामिल है।
रांची नगर-निगम चुनाव में विजयी वार्ड पार्षदों की सूची-
वार्ड संख्या विजयी उम्मीदवार
1. सुनीता तिर्की
2. सुरेंद्र नायक
3. बसंती लकड़ा
4. सुधा देवी
5.
6. अशोक खलखो
7. सुजाता कच्छप
8. संगीता देवी
9. सरोज गाड़ी
10. संजीव विजयवर्गीय
11. कुलभूषण डुंगडुंग
12. पूनम देवी
13. संध्या रानी गुआ (परिणाम रुका)
14. विजय तिर्की
15. जेरमिन टोप्पो
16. नजमा रजा
17. सल्लाउजद्दीन
18. गुलाम सरवर
19. आशा देवी
20. श्रवण कुमार महतो
21. रोशनी खलको
22. सरिता देवी
23. निकिता देवी
24. सबा नाज
25. मो. असलम
26. तबस्सुम निगार
27. सजदा खातून
28. अशोक बड़ाईक
29.
30. ओम प्रकाश
31. आशा देवी
32. सुनीता देवी
33. अशोक यादव
34. रामाधार सिंह
35. सुनील टोप्पो
36. विमल संदीप खलखो
37. अरुण कुमार झा
38. सविता कुजूर
39. रत्नेश कुमार
40. सुमन देवी
41. सुचीता रानी
42. किरण देवी
43. चंदा देवी
44. उर्मिला यादव
45. अजीत उरांव
46. राजकुमार सिंटू
47. शशि सिंह
48. रीता मुंडा
49. कविता सांगा
50. अशोक बड़ाईक
51. कुमारी मारग्रेट
52.
53. बासुदेव टोप्पो
54. सबिता लिंडा
55. धर्मू लिंडा
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)