Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

अहम, गुटबाजी, निजी हित, तिकड़म व पद लालसा-बनी झारखंड भाजपा की पहचान

Published

on

रांची,12मार्च, गुटबाजी, निजी हित, तिकड़म व पद पाने की बलवती लालसा इन्हीं पांच तत्वों-सूत्रों पर टिकी है झारखंड भाजपा की राजनीति। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा सिर-फुटौवल इन्हीं पांच तत्वों के कारण है। प्रदेश भाजपा का कोई नेता संगठन की बेहतरी, मजबूती के लिए मारा-मारी नहीं कर रहे हैं। बल्कि अपनी-अपनी अहमियत जताने, अपना स्वार्थ साधने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ भिड़े हैं। प्रदेश में संगठन गर्त में जा रहा है, इससे किसी नेता को सरोकार नहीं हैं। नेताओं में अहंकार, अकड़, इतनी की किसी को कोई फूटी आंख नहीं सुहाता।
फिलवक्त प्रदेश भाजपा के अंदर मुख्यतया दो धड़ों के बीच संगठन पर कब्जा जमाने व पावर हासिल करने का महासंग्राम छिड़ा है। पहला धड़ा पूर्व मुख्यमंत्र्ाी अर्जुन मुंडा का है। दूसरा धड़ा रघुवर दास, यशवंत सिन्हा का है। इस गुट में समयकाल, स्वार्थ के अनुसार कुछ अपने को बड़ा नेता मानने वाले जुटते हैं, फिर बिखर भी जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे पर आजकल यशवंत सिन्हा, रघुवर दास के साथ भाजपा के गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे तथा लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा भी अर्जुन मुंडा के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं।
दोनों ही धड़ा एक-दूसरे को पटकनी देने, नीचा दिखाने की भरसक कोशिश में लगे रहते हैं। इन दोनों धड़ों को राज्य भाजपा में पर्याप्त मौका मिला है। पर दोनों ही धड़ा प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में नाकाम साबित हुए हैं। अलबत्ता इनकी एक-दूसरे को हाशिये में ले जाने की राजनीति से झारखंड में भाजपा ही हाशिये में खड़ा होता नजा आने लगा है।
प्रदेश भाजपा में गुटबाजी के प्रणेता यशवंत सिन्हा ही माने जाते हैं। झारखंड बनने के पश्चात बाबूलाल मरांडी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्र्ाी बने, तब से यशवंत सिन्हा में झारखंड का मुख्यमंत्र्ाी बनने की कसक है। सिन्हा ने मरांडी को लंगड़ी मारने की पूरी कोशिश की थी, परंतु मरांडी ने तब अधिवक्ता अनिल सिन्हा के जरिये यशवंत सिन्हा को राज्य के बहुचर्चित पशुपालन घोटाले में लपेटने की रणनीति बनायी, जिसके कारण यशवंत सिन्हा ने अपने पांव पीछे खींच लिया था। लेकिन राज्य भाजपा में गुटबाजी का बीजारोपण यहीं से शुरु हो चुका था मरांडी ने अधिवक्ता अनिल सिन्हा को राज्य सरकार का महाधिवक्ता नियुक्त कर दिया और मरांडी ने राज्य सरकार एवं संगठन पर मनमानी शुरु कर दिया।
2009 के लोकसभा चुनाव के ठीक पूर्व यशवंत सिन्हा ने फिर गुटबाजी शुरु की और रघुवर दास को आगे खड़ा करके अर्जुन मुंडा के खिलाफ घेरा डालने की रणनीति बनायी गयी। यशवंत सिन्हा के गुट ने तिकड़म भिड़ा कर रघुवर दास को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर काबिज किया। तब तक मुंडा रघुवर का विरोधी नहीं थे। इस गुट में तब रघुवर-यशवंत के साथ कड़िया मुंडा और सरयू राय को भी शामिल किया गया। इस गुट ने मुंडा पर घेरा डालकर उन्हें जमशेदपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया गया। परंतु मुंडा जमशेदपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित होकर इनके चक्रव्यूह को भेद डाला था। इसके बाद मुंडा को तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की टीम में महामंत्री जैसा ओहदा भी मिल गया। फिर 2009 के राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान उक्त गुट पुनः सक्रिय हुआ।विधानसभा चुनाव बाद यशवंत सिन्हा ने रघुवर के जरिये मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पेश करने की कोशिश की, परंतु रघुवर ने यशवंत के बजाय खुद अपना नाम आगे किया था। यद्य्नपि तब भाजपा की सरकार न बनकर शिबू सोरेन के नेतृत्व में सरकार गठित हुई और रघुवर दास को उपमुख्यमंत्री के पद से संतोष करना पड़ा। उपमुख्यमंत्री का पद हासिल होते ही रघुवर ने अर्जुन मुंडा को हासिये में डालने की राजनीति शुरु की, जिसके बाद रघुवर व मुंडा के बीच काफी खटास पैदा हो गयी। मुंडा ने तब से रघुवर को हासिये में डालने की राजनीति शुरु की है। यही वजह है कि इस बार जब रघुवर ने प्रदेश अध्यक्ष पद की दावेदारी जतायी, तो अर्जुन मुंडा तल्ख हुए और किसी भी कीमत पर रघुवर को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनने देने की तिकड़म की। उन्होंने विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा तक दे दिया।
इधर, अर्जुन मुंडा के द्वारा खुलकर राजनीतिक दांव खेलने और अपने चेहते रवींद्र राय को प्रदेश अध्यक्ष पद पर पर काबिज कराये जाने से यशवंत सिन्हा तिलमिला उठे है। यशवंत ने भी रवींद्र राय के खिलाफ जाकर खुलकर दांव खेला है। रघुवर-मुंडा की लड़ाई अब बदलकर मुंडा-यशवंत की मूंछ की लड़ाई बन चुकी है। रवींद्र राय का विरोध करने वाले नेताओं का कहना है कि जिस व्यक्ति ने पार्टी छोड़ा और संगठन के आला नेताओं को भला-बुरा कहा, मुंडा ने उस नेता पर दांव खेला।
प्रदेश भाजपा के अंदर अर्जुन मुंडा ने खुद ही राज्य के पार्टी के बड़े नेताओं को खिलाफत करने का मौका दिया है। अर्जुन मुंडा को भाजपा ने तीन-तीन बार मुख्यमंत्र्ाी पद का अवसर दिया।लेकिन अर्जुन मुंडा राज्य में प्रदेश संगठन को मजबूत करने में नाकाम रहे। अपितु मुंडा के मुख्यमंत्र्ाित्व कार्यकाल में कुछ बिल्डरों के दरबारी बनने व पार्टी के कुछ खास नेताओं को ही तरजीह दिये जाने से संगठन के अंदर काफी नाराजगी उभरी। मुंडा के मुख्यमंत्विकाल में संगठन भी काफी कमजोर हो गया और राज्य के वरिष्ठतम नेता लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को यहां तक कहना पड़ा कि प्रदेश भाजपा सरकारी पार्टी बनकर रह गयी है। वर्तमान में राज्य विधानसभा का चुनाव कराया जाय, तो भाजपा को दस सीटें भी हासिल नहीं होगी। हालांकि कड़िया ने राज्य भाजपा के संबंध में सच बयां किया है। लेकिन कड़िया मुंडा ने भी संगठन की मजबूती के लिए कभी कोई कदम नहीं उठाया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.