/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से पराजित किया

रांची,19जनवरी।भारतीय किक्रेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के होम-ग्राउंड झारखंड राज्य क्रिकेट संघ(जेएससीए) स्टेडियम में हो रहे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज भारत ने इंग्लैंड की टीम को सात विकेट से पराजित कर दिया। मैन ऑफ द मैच विराट कोहली की बेहतरीन बैटिंग और बॉलर्स के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने तीसरा वनडे 7 विकेट से जीत लिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गृहनगर रांची के एचईसी स्टेडियम में हुए मुकाबले में इंग्लैंड को 155 रन के स्कोर पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने 28.1 ओवरों में टार्गेट को हासिल कर लिया। सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 की बढ़त मिलने के बाद सेलेक्टर्स ने अंतिम 2 वनडे मैचों के लिए टीम में मौजूदा कॉम्बिनेशन को बरकरार रखा है। सीरीज का अगला मैच 23 तारीख को मोहाली में खेला जाएगा। उसके बाद 27 तारीख को धर्मशाला में पांचवां व अंतिम वनडे मैच होगा। विराट कोहली 9 चौकों और 2 छक्कों से सजी 77 रन की पारी खेल कर नाबाद रहे। गौतम गंभीर (33) और युवराज सिंह (30) द्वारा कोहली के साथ मिल कर जीत की नींव तैयार कर दी थी। रांची के राजकुमार धोनी ने स्टीवन फिन के ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगा कर टीम को जीत दिलाई।
इससे पहले आज दोपहर 12 बजे मैच शुरु होने के पहले भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीत कर इंग्लैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्र्ाित किया।भारतीय गेंदबाजों ने प्रारंभ से ही बड़े ही सधे हुए अंदाज में गेंदबाजी की । भारतीय गेंदबाजों को पहली सफलता तब मिली, जब समी अहमद के गेंद पर इंग्लैंड टीम के कप्तान ए. कुम पागबाध आउट हुए। जब इंग्लैंड टीम का पहला विकेट गिरा, उस वक्त टीम ने आठ ओवर में मात्र्ा 24 रन बनाये थे। इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज बेल और पीटरसन ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन इंशात शर्मा की गेंद पर पीटरसन ने17 रन के निजी स्कोर पर अपना कैच विकेटकीपर धौनी कोथमा बैठे। इंशात शर्मा ने14.5 ओवर मेंभारत को दूसरी सफलता दिलायी। जबकि 68 रन के स्कोर पर इंग्लैंड टीम को तीसरा झटका लगा। बल्लेबाज बेल 25 रन बनाकर आउट हो गये। दो विकेट जल्दी-जल्दी गिर जाने से इंग्लैंड की टीम दबाव में आ गयी। इस बीच इयान मार्गेन और क्रेक किस्वीटीर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों के बीच 39 रन की साझेदारी हुई, लेकिन इस बीच 23.4 ओवर में बी. अश्विन की गेंद पर इयान मार्गेन ने अपना विकेट खोदिया। अगले ही ओवर में रवींद्र जडेजा ने क्रेक किस्वीटीर को बोल्ड कर इंग्लैड की टीम को पुनः दबाव में डाल दिया। लेकिन ट्रीम ब्रैसमैन और ट्रेडवेल ने पुनः इंग्लैंड की पारी को संभालनेका प्रयास किया, लेकिन इस बीच ब्रैसमैन 25 रन बनाकर आउट हो गये। ब्रैसमैन अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गये। इस तरह मात्र्ा 37.2 ओवर में आठ विकेट गिर जाने के बाद इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से दबाव और रक्षात्मक मुद्रा में आ गयी। लेकिन 41.1 ओवर सुरैश रैना की गेंद पर ट्रेडवेल युवराज सिंह को अपना कैच थमा बैठे, वहीं अंतिम बल्लेबाज के रुप में जडे ड्रेनबच रवींद्र जडेजा की गेंद पर क्रीम बोल्ड हो गये।भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए इंशात शर्मा तथा आर अश्विन ने दो- दोऔर रवींद्र जडेगा ने तीन विकेट लिये, वहीं बी. कुमार और सुरैश रैना ने एक-एक विकेट लिये।
इंग्लैंड के लिए जेम्स ट्रेडवेल एक बार फिर बेहतर गेंदबाज रहे। उन्होंने 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए, लेकिन यह प्रदर्शन टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था।टीम इंडिया को सीरीज में 2-1 से बढ़त दिलाने में बॉलर्स का सबसे बड़ा योगदान रहा। युवा तेज गेंदबाज शमी अहमद और भुवनेश्वर कुमार ने पहले कसी हुई गेंदबाजी कर इंग्लैंड को रनों के लिए तरसाया। दोनों यंगस्टार्स ने 1-1 विकेट चटकाया। इसके बाद अनुभवी इशांत शर्मा ने स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा और आर अश्विन के साथ मिल कर इंग्लैंड को 42.2 ओवरों में ऑल आउट कर दिया। जडेजा ने 3 विकेट चटकाए, तो अश्विन और इशांत को 2-2 विकेट मिले। सुरेश रैना ने भी एक विकेट झटक कर जीत में योगदान दिया। गेंदबाजों के धांसू परफॉर्मेंस के बाद बारी थी मेजबान टीम के बल्लेबाजों की। ओपनर अजिंक्य रहाणे (0) के फ्लॉप होने के बाद गौतम गंभीर ने विराट कोहली के साथ मिल कर मोर्चा संभाला। कोहली को 77 रन की नॉटआउट पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
शमी ने दिया पहला झटका
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने होमग्राउंड रांची में भाग्यशाली रहे। उन्होंने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। युवा गेंदबाज शमी अहमद ने भुवनेश्व कुमार के साथ अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। उन्होंने 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर मेहमान टीम के कप्तान एलिस्टर कुक को आउट किया। इंग्लैंड का पहला विकेट 24 रन के योग पर गिरा। कुक 3 चौकों की मदद से महज 17 रन बना कर स्ठॅ आउट हुए। शमी ने 8 ओवरों की गेंदबाजी में कुल 23 रन देते हुए कप्तान कुक का कीमती विकेट झटका।
भुवनेश्वर की किफायती गेंदबाजी, टीम के नए स्विंग स्टार
भुवनेश्वर कुमार ने सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों के स्पेल में 2 मेडन डाले। उन्होंने महज 40 रन देकर इंग्लैंड के दूसरे ओपनर इयान बेल का कीमती विकेट भी हासिल
किया। 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर बेल भुवनेश्वर की स्विंग होती गेंद को बल्ले का किनारा दे बैठे। कप्तान धोनी ने विकेट के पीछे कैच लपकने में कोई गलती नहीं की।
इशांत की वापसी
हमेशा से आलोचकों के निशाने पर दिल्ली के पेसर इशांत शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के दो विकेट चटकाए। उन्होंने सबसे पहले 15वें ओवर में खतरनाक केविन पीटरसन को आउट किया। हालांकि, यह विकेट थोड़ा विवादास्पद रहा। इशांत ने केपी को कॉट बिहाइंड आउट किया, लेकिन रिप्ले में देखने को मिला कि गेंद उनके बल्ले से लगी ही नहीं। रिव्यू सिस्टम न होने का फायदा धोनी ब्रिगेड को मिला और इंग्लैंड ने अपना दूसरा विकेट 68 रन के स्कोर पर गंवा दिया। इशांत ने 37वें ओवर में दूसरा वार करते हुए जो रुट को चलता किया। रुट ने 4 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। वे इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
जडेजा का डबल
रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर अपनी स्पिन से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया। 25वें ओवर में उन्होंने दो विकेट चटका कर मेहमान टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर क्रेग कीस्वेटर को क्लीन बोल्ड किया।
क्रीज पर नए आए समित पटेल कुछ समझ पाते, इससे पहले ही जडेजा ने उन्हें स्ठॅ आउट कर दिया। जडेजा ने 19 रन देकर 3 विकेट झटके। जेड डर्नबैक उनका तीसरा शिकार बने।
चमके स्पिनर्स
रवींद्र जडेजा के अलावा आर अश्विन और सुरेश रैना ने भी अपनी स्पिन से धमाल मचाया। अश्विन ने 24वें ओवर में इयोन मॉर्गन को युवराज सिंह के हाथों कैच करवा कर आउट किया। इसके बाद उन्होंने टिम ब्रेसनन (25) को क्लीन बोल्ड कर इंडिया को 8वीं सफलता दिलाई। अश्विन ने मैच में 37 रन देकर 2 विकेट झटके।सुरेश रैना ने भी योगदान देते हुए स्टीवन फिन को 3 रन के स्कोर पर युवराज के हाथों लपकवा कर आउट किया। उन्होंने 1 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
मैन ऑफ द मैच विराट कोहली
टीम इंडिया की युवा सनसनी विराट कोहली रांची में अपनी विस्फोटक लय में वापस आ गए। अजिंक्य रहाणे के 0 पर आउट होने के बाद उन्होंने मैच फिनिशर की भूमिका निभाई। कोहली ने 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन बनाए। इसी हाफ सेंचुरी के दौरान उन्होंने वनडे में 4 हजार रन भी पूरे किए।
गौतम गंभीर और युवराज सिंह ने भी मैच में उपयोगी पारियां खेलीं। गंभीर ने जहां 4 चौकों की मदद से 33 रन बनाए, वहीं युवी ने 6 चौकों से सजी 30 रन की पारी खेली।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)