Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

दूसरी हरित क्रांति के लिए ब्लू-प्रिंट तैयार होःसीएम

Published

on

रांची,29अगस्त। मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कि आज देश को दूसरे हरित क्रांति की आवश्यकता है ताकि देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो एवं देश मजबूत हो। किसी भी क्षेत्र में काम करने से पहले उसके निमित्त बढ़ने वाला पहला कदम बहुत महत्वपूर्ण है। पहली शुरुआत ही योजना को दिशा देती है एवं विकास के मार्ग का आधार बनती है। योजना का क्रियान्वयन एवं उसके परिणाम का यही मूल है।
मुख्यमंत्री आज स्थानीय होटल कैपिटल हिल में झारखण्ड कृषि विकास परिषद की शासी परिषद की पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दूसरी बैठक जल्द एवं पूरी तैयारी राज्य के कृषि विकास की दिशा में माईल स्टोन हो इसका ध्यान रखते हुए संबंधित सभी विभाग इसे संकल्प के रुप में ले। अगले दो माह में संबंधित विभाग इसका रोडमैप बना कर दे। किसी भी योजना का दो भाग होता है। सैद्धांतिक रुप से योजना का निर्माण किया जाता है, परंतु उसका क्रियान्वयन अर्थात व्यावहारिक पक्ष अच्छा होना चाहिए। हमारे देश में यह दुर्भाग्य है कि योजनाएं बनाने के समय सही आंकड़े उपलब्ध नही होते। आंकड़ो के संग्रह में इतना समय बीत चुका होता हैं कि योजना के उद्दे7य की प्राप्ति में कठिनाई होती है। हमें अपनी क्षमता को सम्बर्धित करते हुए कार्य की गति, परिणाम एवं निष्कर्ष को अपेक्षित उद्दे7यों के अनुरुप बनाना होगा। उन्होंने कहा कि अगली बैठक पूर्ण रुप से स्पष्ट लक्ष्यों के साथ निर्धारित कार्यावली के अनुरुप होनी चाहिए।
मुख्यमंत्र्ाी ने कहा कि देश के सस्टेनेबुल ग्रोथ के लिए राज्य का उत्पादन बढ़ाना आवश्यक है, तभी राज्य मजबूत होगा, देश मजबूत होगा। समेकित विकास के लिए सभी संस्थाओं को मिल कर काम करने की आवश्यकता है। यह किसी एक के विकास से सम्भव नहीं है। विकास एकांगी नहीं अपितु समावेशी रुप से ही सम्भव है। राज्य स्तर पर अच्छी योजनाओं का निर्माण किया जाता है, परंतु जिला पंचायत, मण्डल स्तर को सोंच कर योजना नहीं बनती। राज्य में पंचायती राज व्यवस्था कार्य करना आरम्भ कर चुकी है। हमें उस ताकत का उपयोग करना है। यदि हम योजनाओं को जबरन लागू करना चाहें तो अधिकतम उपलब्धि प्राप्त नहीं हो सकेेगी। उन्होंने कहा कि लगभग सभी जिलों में कृषि विज्ञान केन्द्र बनाएं गएं है, परंतु इसका लाभ सभी किसानों को नहीं मिल रहा है। सभी किसान अभी तक इससे नहीं जुड़ सकें हैं। हमें अपनी कमजोरी को सुधारते हुए अपनी क्षमता का विकास करना है। इसी प्रकार चेकडेम का निर्माण हुआ है, परंतु उससे होने वाले लाभान्वितों की जानकारी नहीं है। सभी एकजुट होकर विकास के लिए प्रयासरत हों। राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की उर्जा मिलकर काम करें। हमें एकांगी नहीं बल्कि मुट्ठी की तरह मजबूती से काम करना है।
मुख्यमंत्र्ाी ने कहा कि दुनिया में उत्पादन का कोई विकल्प नहीं है। यद्य्नपि झारखण्ड में खनिज सम्पदा से प्रचूर है, फिर भी मात्र्ा उपलब्ध प्राकृतिक सम्पदा के निष्कर्षण करते हुए विकास नहीं किया जा सकता। उत्पादन का कोई विकल्प नहीं है, यह कभी खत्म नहीं होता। झारखण्ड राज्य के कृषि उत्पादन की वृद्धि दे7ा की भी समृद्धि है। आज भी गाँव के किसान को देश के अर्थव्यवस्था की समझ नहीं है, इससे स्वीकार करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करना है।
उन्होंने कहा कि इस शासी परिषद की कार्यकारिणी समिति अपने कार्यकलापों का ब्लू प्रिन्ट तैयार करे। अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुये तद्नुसार कार्य करें। इसे मात्र्ा एक कोरम नहीं बनने देना है। बैठक की जो भी कार्यवाही हो उसका अनुसरण करते हुए तद्नुसार कार्यान्वयन करें।
पंचायत की भूमिका पर बल देते हुये उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने योजनाओं को संकलित कर उसे सभी पंचायतों को संसूचित करें। प्रत्येक पंचायत के पास वह दस्तावेज के रुप में रहे एवं पंचायत के सभी सदस्यों को उनकी जानकारी रहे। तभी योजनाओं का सही परिणाम उभरकर आयेगा। उन्होंने कृषि मेला के आयोजन का केन्द्र गाँव को बनाए जाने के संबंध में कहा कि गाँव की उत्पादकता बढ़ाने हेतु हर सम्भव प्रयास होने चाहिएं। उत्पादन के दृष्टिकोण से जिस गाँव को यह कहा जा सके कि यह आदर्श गाँव हैं वहीं कृषि मेले का आयोजन करायें। इस क्रम में कृषि क्षेत्र्ा में कार्य करने वाले स्वयं सेवी संस्थाओं को बढ़ावा दिया जाए।
कार्यक्रम में कृषि मंत्र्ाी सत्यानंद झा बाटुल, विकास आयुक्त देवाशीष गुप्त, कृषि सचिव ए0के0सिंह, सचिव, जल-संसाधन एस0के0सत्पथी सभी प्रमण्डलीय आयुक्त, कृषि, मत्स्य पालन, बागवानी, उद्य्नान, पशुपालन के निदेशकगण उपस्थित थे। शासी परिषद के माननीय सदस्यगण एवं कई कृषक उपस्थित थे। कार्यक्रम में कृषि सचिव ए0के0सिंह, अन्तर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक उमा शंकर सिंह एवं बिरसा कृषि विश्वविद्य्नालय के कुलपति एम0पी0पाण्डेय ने भी अपने महत्वपूर्ण विचारों से लोगों को अवगत कराया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.