Latest News
झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 13 मई तक बढ़ा, पहले की तरह ही रहेंगी पाबंदियां
रांची। झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के सभी पाबंदियां एक बार फिर 13 मई तक के लिए बढ़ा दी गयी है। इस संबंध में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के हस्ताक्षर से गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 13 मई सुबह छह बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि बढ़ायी जाती है। इसमें सिर्फ एक ही संशोधन किया गया है, जिसके तहत सरकारी कार्यालय जो दोपहर दो बजे तक खुले थे, वे अब पहले की तरह पूरे दिन खुले रहेंगे। शेष सभी आदेश पूर्व की भांति लागू रहेंगे।
राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि कल छह मई की सुबह छह बजे समाप्त हो रही थी। लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में स्थिति पर गहन विचार-विमर्श किया। जिसके बाद स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को 13 मई सुबह छह बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इससे पहले राज्य में 29 अप्रैल से छह मई की सुबह छह बजे तक के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि दूसरी बार बढाई गई थी। पहली बार में राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 22 अप्रैल की सुबह छह बजे से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक के लिए कई छूट के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू करायी थी।
जाने कौन-कॉन सी सेवाएं 2 बजे तक रहेंगी चालू
मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के हस्ताक्षर से बुधवार शाम को जारी आदेश के अनुसार दोपहर दो बजे तक जनवितरण प्रणाली खुली रहेगी। इसके अलावा आउडलेट ग्रॉसरी स्टोर भी खुला रहेगा और इसे होम डिलीवरी को प्राथमिकता देने को कहा गया है। फल, सब्जियां, अनाज, दूध और डेयरी प्रोडक्ट, पशु चारा और खाने-पीने की सभी दुकानें, जिनमें मिठाई दुकान भी शामिल है। कृषि और कृषि से जुड़ी गतिविधियां जारी रहेगी, लेकिन खेतीबाड़ी के सामान की दुकानें दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी।निर्माण से जुड़ी गतिवधियां, जिनमें मनरेगा की गतिविधियां भी शामिल है, उसे अनुमति दी गयी, हालांकि खनन कार्य से जुड़ी सभी दुकानें दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी। ई-कॉमर्स, शराब की दुकानें, जानवरों के चारा और देखाभाल से जुड़ी दुकानें, वाहन बनाने वाले वर्कशॉप और गैराज और मनरेगा योजनाओं के तहत कार्य सिर्फ दोपहर दो बजे तक होंगे। भारत सरकार और उससे जुड़े उपक्रमों के दफ्तर अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मी के साथ दोपहर दो बजे खुलेंगे। इसी तरह से बैंक, बीमा कंपनियों और सेबी से रजिस्टर्ड ब्रोकर्स भी 2 बजे तक खुले रहेंगे, एटीएम सेवा 24 घंटे रहेगी। राज्य सरकार के स्वास्थ्य, गृह, आपदा प्रबंधन, पेयजल स्वच्छता, बिजली विभाग, पुलिस होमगार्ड, अग्निशमन कार्यालय, समाहरणालय, नगर निकाय, बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ और ग्राम पंचायत कार्यालय में केवल 50 प्रतिशत कर्मी ही उपस्थित रहेंगे, बाकी बचे समय में वे कर्मी होम वर्क पर कार्य करेंगे।
जिन सेवाओं को दोपहर 2 बजे से प्रतिबंध से बाहर रखा गया है, उनमें हेल्थ केयर, चिकित्सा उपकरण से जुड़ी दुकानें, पेट्रोल पंप, एलपीजी और सीएनजी, होटल और रेस्टोरेंट खुलें रहेंगे, लेकिन सिर्फ होम डिलीवरी होगी। नेशनल हाइवे और स्अेट हाइवे पर स्थित ढाबे खुले रहेंगे, औद्योगिक एवं खनन कार्य, कोल्ड स्टोरेज व वेयर हाउस, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कार्यालय, कुरियर, पोस्टल और सिक्यूरिटी सर्विस शामिल है।
ये सेवाएं पूरी तरह से रहेंगी बंद
सभी धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन श्रद्धालुओं के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। बंद या खुले स्थानों पर 5 से अधिक लोगों का जमावड़ा नहीं लग सेगा, शादियों में शामिल होने के लिए 50 लोगों की सीमा निर्धारित की गयी है, श्राद्ध में 30 से अधिक लोग नहीं शामिल होंगे। धार्मिक जुलूस समेत सभी प्रकार के जुलूस और रैलियों पर प्रतिबंध है। स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कोचिंग संस्थान, ट्यूशन क्लासेस और ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट बंद रहेंगे।झारखंड सरकार तथा इसके विभिन्न प्राधिकारों द्वारा संचालित सभी प्रकार की परीक्षाओं पर रोक है। सभी आईसीडीएस सेंटर यानी आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थियों को उनके घर तक राशन पहुंचाया जाएगा।सभी प्रकार के मेलों और प्रदर्शनी पर रोक है। सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे।स्टेडियम, जिम्नेजियम, स्विमिंग पूल और पार्क बंद रहेंगे। बैंक्वेट हॉल का उपयोग शादियों के अलावा सिर्फ श्राद्ध के लिए किया जा सकेगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर छूट जारी रहेगी। हवाई तथा ट्रेन यात्रा के लिए लोगों के पास वैध पहचान पत्र और ट्रेवल डॉक्यूमेंट होना जरूरी है। किसी भी सरकारी दफ्तर, धार्मिक स्थल, पूजा स्थल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, ऑटो रिक्शा स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के आने-जाने पर रोक जारी रहेगी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
