Latest News
टाटानगर में जहरीली या रासायनिक गैस के रिसाव से निपटने के लिए ऐसी की गयी है तैयारी
अफवाह से बचने और जिन्दगी बचाने के लिए बनायी गयी है विशेष रणनीति
जमशेदपुर। देश में इस्पात नगरी के रूप प्रसिद्ध जमशेदपुर में जहरीली या किसी भी तरह के रासायनिक गैस के रिसाव से निपटने के लिए जिला पुलिस-प्रशासन, एनटीआरएफ और राज्य सरकार की ओर से व्यापक रणनीति बनायी गयी है। जहरीली गैस का रिसाव होने की स्थिति में अफवाह से बचने और जिन्दगी बचाने के लिए विशेष रणनीति बनायी गयी है। इसे रणनीति के प्रशिक्षण के लिए बुधवार को जमशेदपुर शहर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में बिष्टुपुर क्षेत्र को ग्रीन जोन में बांटकर राहत एवं बचाव का कार्य किया गया ।
जहरीली गैस रिसाव के बाद बचाव एवं राहत कार्यों के लिए बिष्टुपुर मुख्य सड़क स्थित एक होटल में मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल में बड़ी संख्या में टाटा स्टील के ईआरटी, एनडीआरएफ और जिला पुलिस औरराज्य सरकार का अग्नि शामक दस्ता की टीम मौजूद थी। करीब 2 घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली गई थी। क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।
इस अभियान के दौरान रूट डायर्वट कर बिष्टुपुर मैन रोड की आने वाले रास्ते को आदित्यपुर मोड़ से खरकाई ब्रिज के रास्ते डायवर्ट कर वाहनों को पास कराया जा रहा था। एनडीआरएफ के कमांडेंट विजय सिन्हा ने बताया कि यह मॉक ड्रिल केमिकल डिजास्टर होने पर वे लोग यह देखते हैं कि किस तरह की गैस है, यहां पर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का लक्षण देखा गया। कार्बन मोनोऑक्साइड एक जहरीला, बेरंग , बेस्वाद और गंध रहित गैस है। ये विषाक्त और मानव शरीर के लिए हानिकारक है। इसलिए इससे निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने मास्क का प्रयोग किया और लोगों को बताया कि चुकी यह गैस भरी होती है, इसलिए आप ऊपर के तले में चले जाएं। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीम में कुल 37 सदस्य हैं। जिसमें टेक्निकल से लेकर हर तरह के लोग मौजूद है।
इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त सूरज कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिक के दौरान लोगों ने देखा कि अचानक अगर इस तरह की घटना हुई तो वे क्या कर सकते हैं और इसके लिए किस तरह से समय रहते निपटा जा सकता है।
इस अवसर पर टाटा स्टील के चीफ सिक्योरिटी अफसर गोपाल प्रसाद ने बताया कि उनकी एक टीम तैयार रहती है क्योंकि एनडीआरएफ को रांची से आना रहता है। इसलिए आने में दो ढाई घंटे का समय लग जाएगा। तब तक के लिए कंपनी की टीम पूरा व्यवस्था संभाले रखती है। उनके पास स्वास्थ्य व्यवस्था, फायर बिग्रेड और एंबुलेंस सहित सभी व्यवस्था है । जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि उन्हें जैसे ही गैस रिसाव की खबर मिली तो सबसे पहले उस क्षेत्र में ट्रैफिक को डायवर्ट किया और उस स्थान को खाली कराया। पूरे क्षेत्र को ग्रीन कॉरिडोर बनाया ताकि एंबुलेंस फायर बिग्रेड आदि को अस्पताल जाने आने और राहत कार्य में कहीं कोई दिक्कत ना हो।
बचाव और राहत कार्य का पूरा मॉक ड्रिल इस तरह रहा
मॉक ड्रिल को लेकर पूरे अभ्यास में मीडिया को लगातार जिला प्रशासन द्वारा ब्रीफ किया जाता रहा, ताकि जनता में किसी तरह की असमंजस्य एवं अफवाह की स्थिति उत्पन्न न हो। इस अभियान की शुरुआत 11 बजे टाटा स्टील के चीफ ऑफ सिक्योरिटी द्वारा जिले के उपायुक्त को गैस रिसाव देने की सूचना हुई। उन्हें बताया कि जिंजर होटल से राम मंदिर का इलाका गैस रिसाव के संभाव्य प्रभावित क्षेत्र में है। उपायुक्त ने तुरंत एसएसपी व अन्य अधिकारियों को बचाव और राहत के लिए निर्देश दिया गया और आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 500 फूड पैकेट तैयार कराने तथा ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने मुख्य सचिव, आपदा सचिव और एनडीआरएफ टीम को घटना को लेकर सूचित किया गया।इस बीच रूट भी डायवर्ट कर दिया गया और 15 मिनट के अंदर टाटा स्टील की ईआरटी टीम, फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंची। सबसे पहले उन्होंन कोल्ड जोन से प्रभावित लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। वहीं उपायुक्त भी साकची थाना क्षेत्र सिटी कंट्रोल रूम पहुंचे और मोर्चा संभालते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। 11.16बजे प्रचार वाहन से लोगों को गैर रिसाव की सूचना देना शुरू किया गया, 11.25 बजे जिंजर होटल से कोल्ड जोन से कम से कम प्रभावित लोगों को निकाल कर एंबुलेंस से टीमएच भेजा गया, एंबुलेंस से अस्प्ताल भेजने का अभियान कई बार चला। वहीं हेल्पलाइन जारी कर लोगों से अपील की गयी कि कोई फंसा है, तो परिजन तत्काल सूचना दे। इसके अलावा सभी लोगों से घरों के खिड़की-दरवाजे को बंद करने को कहा गया। साथ ही जिंजर होटल के छत से लोगों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला शुरू किया गया। स्थिति नियंत्रित होने पर उपायुक्त खुद मौके पर पहुंचे और सभी 10 लोगों को जिंजर होटल से निकालने के बाद दोपहर 12.09बजे ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य हो गयी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
