Latest News
किसान सिर्फ भाजपा नेताओं की बात पर विश्वास नहीं कर सकते, एमएसपी के लिए कानून जरूरी-रामेश्वर उरांव
रांची। केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानून के विरोध में प्रदेश कांग्रेस की ओर से कल 20 फरवरी को हजारीबाग के मटवारी गांधी मैदान में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय रैली की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी रैली को सफल बनाने को लेकर आज अंतिम दिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्तमंत्री डाॅ0 रामेश्वर उरांव और कृषिमंत्री बादल ने गिरिडीह, रामगढ़ और चतरा जिले में जनसंपर्क अभियान और छोटी-बड़ी सभाओं में हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू समेत पार्टी के कई विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वहीं पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह भी किसान रैली में हिस्सा लेने के लिए आज दिल्ली से रांची पहुंच गये है। वहीं प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रामेश्वर उरांव अन्य नेतागण आज देर रात तक कार्यक्रम स्थल का मुआयना करते रहे और बैठक कर रैली के सफल आयोजन को लेकर पार्टी नेताओं-कार्यकत्र्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।
गिरिडीह और हजारीबाग में पार्टी कार्यकत्र्ताओं की अलग-अलग बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रामेश्वर उरंाव ने कहा कि देशभर के किसान सिर्फ भाजपा नेताओं की बात पर अपना आंदोलन समाप्त नहीं कर सकते है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले काला धन वापस लाने की बात करते थे, विदेशों से काला धन वापस आया क्या, हर नागरिक के खाते में 15लाख रूपये देने की बात करते थे, किसी के खाते में राशि गयी क्या, साल में दो करोड़ को रोजगार देने की बात करते थे, किसी को नौकरी मिली क्या, ऐसे झूठ बोलने वाले नेताओं पर जनता विश्वास नहीं कर सकती, इसीलिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर कानून बनाने की बात हो रही है।
कृषिमंत्री बादल ने गिरिडीह, हजारीबाग और चतरा में अलग-अलग बैठकों और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हजारीबाग की रैली राज्य की अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी, इस रैली के माध्यम से केंद्र सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचेगी।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे ने बताया कि हजारीबाग में किसान रैली को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस रैली में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकत्र्ता ट्रैक्टर के साथ शामिल होने पहुंच रहे है। उन्होंने बताया कि रैली को लेकर मंच पूरी तरह से सजधज कर तैयार है। पार्टी प्रभारी आरपीएन सिंह समेत अन्य नेता और कार्यकत्र्तागण कल सुबह हजारीबाग पहुंचेंगे। प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि किसानों की मांग के साथ ही पेट्रोलियम पदार्थ की बढ़ती कीमत के विरोध में पूरे देश में जनाक्रोश है और ऐसे में कल की रैली अभूतपूर्व साबित होगी।
प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि रैली को लेकर रामगढ़ से लेकर हजारीबाग और बरही तक हाईवे के दोनों तरफ कार्यक्रम को लेकर बड़े-बड़े बोर्ड और बैनर लगा दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर भी बड़े-बड़े बोर्ड और बैनर लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक और भव्य पंडाल भी बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल का लगातार प्रदेश अध्यक्ष मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और मंत्री बादल पत्रलेख ने आज भी दौरा कर निरीक्षण किया और सभी कमियों को दूर करने का दिशा निर्देश दिया जा रहा है।
वही कार्यक्रम की सफलता को लेकर बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद,बरही के विधायक उमाशंकर अकेला, रामगढ़ की विधायक ममता देवी और विधायक इरफान अंसारी भी लगातार प्रयत्नशील दिख रहे हैं।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
