Latest News
आईएमए को मिला अपना भवन, सांसद परिमल नथवाणी ने वर्चुअल माध्यम से किया उदघाटन
रांची। रांची स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान,आई आई एम के नया सराय पुनदाग स्थित नवनिर्मित सेमिनार हॉल का आज उद्घाटन हुआ। संस्थान के निदेशक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने इसकी विधिवत शुरुआत की ,वहीं राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम में उपस्थित रहे। नव निर्मित ऑडिटोरियम में एक साथ साढ़े छह सौ लोगों की बैठने की व्यवस्था है। समारोह को संबोधित करते हुए आईआईएम रांची के निदेशक शैलेंद्र सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि तय समय से पहले पहले भवन का निर्माण हो गया है। उन्होंने कहा कि इस भवन के बनने से शैक्षणिक जगत और कारपोरेट जगत को जुड़ने का मौका मिलेगा।
इस कार्यक्रम के अगले दिन यानी की 15 दिसंबर 2020 को, भारतीय प्रबंध संस्थान रॉची अपना 12 वॉ स्थापना दिवस मना रहा है। इस वर्ष स्थापना दिवस का आयोजन नव निर्मित स्थायी परिसर मेंं किया जा रहा है, जो कि पूरे आई.आई.एम. रॉची परिवार के लिए गर्व का विषय है। अब तक इस संस्थान के समस्त छोटे बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किराये के स्थानों पर किया जा रहा था। अब आई.आई.एम. रॉची एवं उसके संकाय सदस्य, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं सहयोगी स्वंय को इस विकास से स्वतंत्र और उत्साहित महसूस कर रहे है।
राज्य सभा सदस्य परिमल नाथवानी ने आई. आई. एम. रांची के नये सेमिनार खंड के उद्धाटन समारोह में कहा कि, ‘‘भारत के शीर्ष प्रबंधन संस्थाओं में स्थान पाने वाली भारतीय प्रबंधन संस्थान राँची, के विश्वस्तरीय सेमिनार हॉल का उद्धाटन करना, उनके लिए बहुत गर्व की बात है। उनके संसद स्थानीक विस्तार विकास निधि से रू. 13.56 करोड ़ की लागत से निर्मित 40,000 वर्ग फुट में फैले हुए इस ओडिटोरियम की क्षमता 650 लोंगो की है। आई. आई. एम. राँची के स्थापना से ही उसका अभ्यासक्रम इस तरह से तैयार किया गया है जिससे प्रबधंन संस्थान में जो पढ़ाया जाता है और वास्तविक रूप से व्यवसाय में जो चाहिए उसके बीच की दूरी को कम किया जा सके। यह सेमिनार हॅाल शैक्षणिक विश्व और कॉर्पोरेट को जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह सेमिनार हॉल लर्निंग सेन्टर के रूप में उभर कर आए जहाँ भारत और समुचे विश्व से शीर्ष कंपनी के सीईओ, व्यावसायिक जगत के निष्णात और मेनेजमेन्ट गुरू आए और यहां के विद्यार्थियों और प्राध्यापको के साथ वार्तालाप करें और अपना ज्ञान साझा करें। ‘‘आई.आई.एम. रांची कै ंपस को विकसित करने का संविदा वर्ष 2018 में दिया गया था और दो साल के भीतर संस्थान को आज इसका पहला भवन मिला है, जिसका श्रेय टीम के सभी सदस्यों, ठेकेदारों और सलाहकारों को जाता है।‘
निदेशक आई. आई.एम. रॉची ने कार्यक्रमों में लोगों से बात करते हुए अपने संबोधन में उल्लेख किया। आई.आई.एम. रॉची ने कोरोना महामारी एव ं देशव्यापी लॉकडाउन जैसी चुनौतियों के बाद इस उप्लब्धि को हासिल किया है आज का यह समारोह लक्ष्य को हासिल करने के लिए इच्छा शक्ति के महत्व को साबित करता है। आज यानी उद्घाटन के दिन भी सार्वजनिक सभाएँ, स्वास्थय और सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित हैं, लेकिन फिर भी संस्थान ने उद्घाटन कार्यक्रम को ऑनालईन मोड में आयोजित कर ‘‘जहॉ चाह वही राह‘‘ को साबित किया है। परिमल नाथवानी ने इस भवन के उद्घाटन में उपस्थित होकर बड़ा सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि यह भवन देश-दुनिया के छात्रों के लिए शिक्षा के मंदिर के रुप में विकसित होगा। श्री नाथवानी द्वारा इस भवन के निर्माण में भावनात्मक सर्मथन के साथ साथ आर्थिक सहायात भी प्रदान की गई है।राष्ट्र निर्माण में संस्थान की सहभागिता सुनिश्चित करने में नाथवानी के संस्थान के साथ भावनात्मक लगाव एवं मार्गदर्शन की सदैव आवश्यकता होगी। भारतीय प्रबंध संस्थान रॉची के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के अध्यक्ष, प्रवीण शंकर पांड्या ने परिमल नाथवानी द्वारा प्रदान किए गए सर्मथन के लिए आभार व्यक्त किया है और अपनी इच्छा व्यक्त की, कि भविष्य में इसी तरह संस्थान से जुड़े रहें एवं कोरोना महामारी के उन्मूलन के उपरांत अपनी सुविधानुसार भौतिक रुप से परिसर का दौरा कर े। भारतीय प्रबंध संस्थान रॉची, झारखंड एव ं देश के अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों और संगठनो ं का आह्वान करता है और शिक्षण के लिए बेहतर बुनियादी ढॉचे के निर्माण में शिक्षा के इस मंदिर का सर्मथन करने के लिए आगे आने के लिए कहता है। आई.आई.एम. रॉची, इस संस्थान से उर्त्तिण होने वाले बेहतर प्रबंधको से विश्वभर में झारखंड और भारत को पहचान दिलाने की प्रतिज्ञा लेता है। संस्थान के अधिकारियो ं को अपने पहले भवन के क्रियाशील हाने से बहुत प्रसन्न और उत्साहित देखा गया है, और यह संस्था का प्रतिष्ठित सभागार भी है। यह सभागार, भारत और विदेशो के बुद्धिजिवियों के लिए एक बैठक का मैदान बनेगा। भविष्य में यह सभागार अपने प्रबंधन-शिक्षण और प्रबंधन-अनुसंधान में गुणवत्ता सुनिचित करने वाली कई बौद्धिक चर्चाओं और बैठकों की मेजबानी करेगा।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
