Latest News
तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का हुआ समापन, प्रशस्ति पत्र देकर कलाकारों को किया गया सम्मानित
अंतिम दिन भी कई कला प्रेमियों ने कलाकृति का किया अवलोकन
मेदिनीनगर। पलामू जिला प्रशासन व सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से सूचना भवन में लगाए गए तीन दिवसीय ष्कला प्रदर्शनीष् का आज समापन हो गया। 3 दिनों में बड़ी संख्या में कला प्रेमियों ने कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अंतिम दिन सदर अंचलाधिकारी राम नरेश सोनी सहित अन्य कलाप्रेमियों ने खराब मौसम के बावजूद सूचना भवन पहुंचे और कलाकृतियों का अवलोकन कर प्रदर्शनी की सराहना की। सूचना भवन में कलाकृतियों का प्रदर्शन देख दर्शकों ने कहा कि प्रदर्शनी में मानवीय संस्कृति और धरोहर को कलात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जो बड़ी बात है।
ष्कला प्रदर्शनीष् में भाग लेने वाले कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सूचना भवन में आयोजित समापन समारोह में उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि द्वारा हस्ताक्षर युक्त प्रशस्ति पत्र उप जनसंपर्क निदेशक श्री आनंद द्वारा कलाकारों को प्रदान किया गया। सम्मान पाकर कलाकारों ने न केवल खुशी जाहिर की, बल्कि भविष्य में भी इससे बड़ी प्रदर्शनी लगाने की अपेक्षा जताई, जहां पलामू के कलाकारों की कलाकृतियों को एक छत के नीचे संयोजन किया जा सके। कलाकारों ने कहा कि पलामू जिला प्रशासन की ओर से पहली बार इस तरह की प्रदर्शनी लगायी गयी है।
उपायुक्त के निर्देशन में लगाए गए इस प्रदर्शनी से पलामू जिले के न केवल वरिष्ठ कलाकारों को प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को संदेश दिया, बल्कि नवोदित कलाकारों ने भी इस प्रदर्शनी में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अपनी अभिव्यक्ति को व्यक्त किया। कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रकृति और मानवीय संस्कृति और धरोहर को कलात्मक तरीकों से उसकी खूबसूरती को दर्शाया। साथ ही दूसरे राज्यों की लोक संस्कृति से भी लोगों को अवगत कराया। इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण काल के दौरान एक मनुष्य के दर्द को भी व्यक्त किया। प्रदर्शनी में ऑयल पेंटिंग म्यूरल आर्ट, लाइव प्रोट्रेट, वुड क्राफ्ट, डोकरा आर्ट आदि के माध्यम से कला की बारीकियों को प्रदर्शित किया। साथ ही आमजनोंध्कला प्रेमियों को संदेश देने का कार्य किया।
उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा है कि कलाकारों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा से लोगों को रू ब रू कराया है। यह क्रम आगे भी चलता रहेगा।
समापन सह प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह में कलाकार एवं आम जनों को संबोधित करते हुए उप जनसंपर्क निदेशक आनंद ने कलाकारों को कलाकृतियों के प्रदर्शन के लिए न केवल धन्यवाद दिया बल्कि कला के क्षेत्र में अपने अनुभव को भी साझा किया। साथ ही उन्होंने कलाकारों से कला के माध्यम से लोगों में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कला की भाषा में बोलने से आम जनों के बीच एक सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कलाकारों को आश्वस्त किया कि पलामू प्रमंडल के कलाकारों को एक मंच पर लाने के प्रति सूचना भवन प्रयासरत है। कलाकारों को एक प्लेटफार्म दिया जाएगा, ताकि उनके विचारों का आदान-प्रदान हो सके। कला प्रदर्शनी से कला प्रेमियों को लाभ मिलेगा। वहीं उनकी कला को दूसरे लोग भी उनकी कला से परिचित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि सूचना भवन कला के क्षेत्र में एक माहौल बनाने की दिशा में अग्रसर है। कलाकारों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अपनी कलात्मक प्रतिभा से कलाकारों ने अपनी अभिव्यक्ति में ताजगी का एहसास कराया है। उन्होंने कलाकारों की कलाकृतियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कला के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है। कला प्रदर्शनी में भाग लेकर कलाकार गन अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया है, जिसकी चर्चा दूर तलक हुई है। उन्होंने कला प्रदर्शनी में भाग लेने वाले नवोदित कलाकारों का हौसला बढ़ाया। कहा कि नवोदित कलाकारों ने काफी लगन और मेहनत की, जिससे यह कला प्रदर्शनी सफल हुई है। उन्होंने वरिष्ठ कलाकारों से भी अपेक्षा जताई कि कला के माध्यम से पलामू के लोगों को सही राह दिखाने में पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाएं। उन्होंने उन कला प्रेमियों को धन्यवाद जताया, जिनके माध्यम से एक कला प्रदर्शनी का संदेश उनके जीवन में गया और दूसरों को भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक सैकत चट्टोपाध्याय ने किया। उन्होंने जिला प्रशासन से भरोसा जताया कि इस तरह का आयोजन होता रहे, ताकि कलाकारों को एक प्लेटफार्म मिले जहां वे अपनी अभिव्यक्ति को कला के माध्यम से व्यक्त कर सकें। साथ ही उन्होंने पलामू जिले में एक आर्ट गैलरी स्थापित किए जाने की भी वकालत की।
मौके पर नामी-गिरामी कलाकार सहित सूचना भवन के पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का प्रयोग किया गया साथी हैंड सैनिटाइजर लगाने के बाद लोगों का प्रवेश सूचना बहुत में कराया गया ताकि कोरोना के संक्रमण से बचा जा सके।
इन्हें किया गया सम्मानित
जिन कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनमें एस एम नैयर जमाल, प्रेम भसीन, अमन चक्र, विकास कुमार पप्पू, राजेश पांडेय, संजीत प्रजापती, डॉ. वनजा शुक्ला, पूजा कुमारी, साक्षी सिमरन, सम्मी सिंह, खुशबू आनंद, दिनेश कुमार शर्मा, सैकत चट्टोपाध्याय एवं निधि कुमारी शामिल थे।
कलाकार के जन्मदिन पर काटा गया केक
कला प्रदर्शनी के अंतिम दिन कलाकार खुशबू कुमारी के जन्मदिन पर सूचना भवन में केक काटकर उनका जन्मदिन की खुशियां मनाई गयी। साथ ही उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गयी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
