Latest News
राज्यसभा चुनाव : शाह-नड्डा खुद कर रहे है मॉनिटरिंग, पल-पल पर नजर
/कांग्रेस पर्यवेक्षक भी केंद्रीय नेतृत्व से लगातार संपर्क में
रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 19 जून को होने वाले चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी शिबू सोरेन जहां पूरी तरह से निशि्ंचत नजर आ रहे है, वहीं दूसरी सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और कांग्रेस के शहजादा अनवर के बीच मुकाबला है। भाजपा-कांग्रेस के आला नेता पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
झामुमो के सभी विधायक एकजुट
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेताओं को राज्यसभा चुनाव में पूर्व में कई कड़वे अनुभव से गुजरना पड़ा रहा है। पर्याप्त संख्या बल रहने के बावजूद 2016 के चुनाव में झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन चुनाव हार गये थे। पिछले अनुभव को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी 29 विधायकों ने एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी शिबू सोरेन के पक्ष में मत करने का निर्णय लिया है। हालांकि विधानसभा की मौजूदा संख्या के अनुसार एक उम्मीदवार की जीत के लिए 27 मत ही पर्याप्त होंगे, लेकिन इसके बावजूद झामुमो ने दो अतिरिक्त मतों को भी सहयोगी कांग्रेस प्रत्याशी देने की जगह शिबू सोरेन को ही वोट करने की रणनीति बनायी है,ताकि किसी भी तकनीकी कारण से एक-दो मत रद्द भी होते है, तब भी शिबू सोरेन की जीत सुनिश्चित हो सके। हालांकि रणनीति के तहत झामुमो के कुछ सदस्य द्वितीय वरीयता का मत कांग्रेस प्रत्याशी को दे सकते है।
भाजपा की मजबूत किलेबंदी, आंकड़ा पक्ष में
विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश की स्थिति मजबूत है। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के 25 विधायक चुनाव जीत कर आये थे, बाद में झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने भी अपनी पार्टी का विलय भाजपा में करा कर पार्टी में पुनर्वापसी की। इससे भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 26 हो गयी। वहीं एनडीए में शामिल घटक दल आजसू पार्टी के दो विधायकों ने भी भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही दो निर्दलीय विधायक सरयू राय और अमित यादव भी खुलकर दीपक प्रकाश के साथ आ गये है। इससे भाजपा के रणनीतिकारों को उम्मीद है कि राज्यसभा चुनाव में झामुमो से अधिक मत भाजपा प्रत्याशी को मिलेंगे। दूसरी तरफ राज्यसभा में संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के पास पल-पल की जानकारी पहुंचायी जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद सारी स्थितियों की मॉनिटरिंग कर रहे है।
ओमप्रकाश माथुर ने सुदेश महतो से मुलाकात की
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर और महामंत्री अरुण सिंह बुधवार को ही चार्टेड प्लेन से रांची पहुंच चुके है। दोनों नेताओं ने आज रांची में आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो के घर जाकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। सुदेश महतो एनडीए की बैठक में शामिल होने के बाद साफ तौर पर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की थी। राज्यसभा चुनाव में आजसू पार्टी के दो विधायकों के वोट काफी महत्वपूर्ण है।
कांग्रेस नेताओं का दावा, परिणाम चौंकाने वाले होंगे
विधानसभा में विभिन्न दलों के सदस्य संख्या की मौजूदा अंकगणित के विपरित कांग्रेस नेताओं की ओर से भी दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले होंगे। पार्टी पर्यवेक्षक पीएल पुनिया ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और यूपीए विधायकों के साथ बैठक कर रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा। कांग्रेस प्रत्याशी शहजादा अनवर को पार्टी के 15 विधायकों के अलावा झाविमो से कांग्रेस में शामिल दो विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के अलावा राजद के सत्यानंद भोक्ता, राकांपा पार्टी के कमलेश कुमार सिंह और भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह ने समर्थन का भरोसा दिलाया है। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के आवास पर आज दोपहर में भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें यूपीए के दोनों प्रत्याशी शिबू सोरेन और शहजादा अनवर के अलावा विधायक भी पहुंचे।
मतदान को लेकर दो बूथ बनाये गये
झारखंड में राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी सह विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि शुक्रवार 19 जून को को सुबह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक होने वाले मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मतदान को लेकर बूथ बनाये गये है, विधानसभा परिसर के पश्चिमी विंग में स्थित न्यायाधिकरण कक्ष, कमरा संख्या-42 में निर्वाचक मंडल के सामान्य सदस्य और कोविड-19 के संदिग्ध मतदाताओं के लिए कमरा संख्या -39 में वोट कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर मतदान केंद्र के बाहर सैनिटाइजर और मास्क की भी व्यववस्था की गयी है। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि अपराह्न चार बजे मतदान समाप्त हो जाने के बाद संध्या पांच बजे से मतगणना शुरू होगी और भारत निर्वाचन आयोग से सहमति मिलने के बाद देर शाम चुनाव परिणाम घोषित कर दिये जाने की संभावना है।
विस परिसर के ईद-गिर्द निषेधाज्ञा लागू
इधर, रांची जिला प्रशासन की ओर से राज्यसभा चुनाव को लेकर विधानसभा परिसर के ईद-गिर्द निषेधाज्ञा लागू की गयी। इस अवसर पर किसी भी प्रकार का जुलूस, रैली,प्रदर्शन घेराव पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी । इसे लेकर रांची के सदर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा ने विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने को लेकर आदेश जारी कर दिया हे। निषेधाज्ञा 19 जून को सुबह 7 बजे से मतदान और मतगणना कार्यक्रम के शांतिपूर्ण समाप्ति के 2 घंटा बाद तक प्रभावी रहेगा।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
