Latest News
सोहराई-कोहवर पेंटिंग के रूप में मिला झारखण्ड को पहला जी0आई0 टैग
रांची। सोहराई-कोहवर पेंटिंग जो पारंपरिक रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के क्षेत्र में प्रचलित है को भौगोलिक संकेत (जी. आई.) रजिस्ट्री, चेन्नई द्वारा औपचारिक रूप से जीआई टैग प्रदान कर दिया गया है। यह झारखंड राज्य का पहला जीआई है। इस से इस पारम्परिक पेंटिंग में शामिल आदिवासी समुदाय की समग्र आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।
इस संबंध में सोहराय के लिए भौगोलिक संकेत प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया नेशनल लॉ स्कूल, बैंगलोर के विशेषज्ञ डॉ सत्यदीप कुमार सिंह की टीम और उनके सहयोगी विवेक शुक्ला द्वारा झारखण्ड सरकार के साथ मिल कर शुरू की गई थी। उपर्युक्त टीम ने इस संबंध में शोध करते हुए कई क्षेत्र सर्वेक्षण किए और अन्य सभी कानूनी आवश्यकताओं को परिपूर्ण कर दिनांक २३ अगस्त, २०१९ को झारखण्ड प्रदेश के लिए पहले जी आई के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। प्रक्रिया की अंतिम सुनवाई जीआई रजिस्ट्री कार्यालय द्वारा २२ नवंबर २०१९ को नई दिल्ली में हुई थी । हजारीबाग के तत्कालीन जिलाधिकारी श्री रविशंकर शुक्ला के प्रयास से शुरू हुए इस कार्य मे प्राशनिक तौर पर तत्कालीन उद्योग सचिव ( रवि कुमार) और बर्तमान ( प्रवीण टोप्पो), डायरेक्टर के एन झा का काफी सहयोग रहा।
“सोहराई“ एक स्थानीय त्यौहार है। इन त्योहारों के दौरान स्थानीय पारंपरिक प्रथाओं में दीवारों पर अनुष्ठानिक भित्ति चित्र बनाए जाते हैं । इस आदिवासी कला का ५000 वर्षों से अधिक का इतिहास है और ७,000- ४,000 ईसा पूर्व के बीच इसका वर्णन मिलता है। झारखंड के हजारीबाग जिले के पहाड़ी इलाकों में रॉक गुफा कला के रूप में प्रागैतिहासिक मेसोलिथिक रॉक (७,000 ईसा पूर्व) में सोहराई-कोहवर कला परंपरा का प्रमाण मिलता है। भारत के मशहूर एंथ्रोपोलोजिस्ट शरत चन्द्र रॉय और ब्रिटिश जमाने मे आसपास के इलाके में काम करने वाले प्रशिद्ध ऑफिसर डब्ल्यू. जी. आर्चर ने अपने किताबों और लेखों में इस कला का जिक्र किया।
इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और ज्योग्राफिकल इंडिकेशन से सम्बंधित क़ानून के विशेषज्ञ डॉ सत्यदीप सिंह ने जानकारी दी है की सोहराई-खोवर पेंटिंग का प्रस्तावित लोगो, सोहराई पर्व में पूजे जाने वाले पशुपति को प्रतिबिम्बित करता है। हजारीबाग के आदिवासी अपने मिटटी के घरों पर सोहराई पर्व के समय में विभिन्न आकृतियों की पेंटिंग बनाते हैं जिनमे पशुपति, पुराणपत और कुछ ज्यामितीय आकृतियां प्रमुख हैं। सोहराई-खोवर पेंटिंग हजारीबाग के इलाके में पाई जाने वाली मिट्टियों से बनाई जाती है। इसमें रंगों के तौर पर हजारीबाग में पाई जाने वाली विभिन्न रंगों की मिटटी का ही इस्तेमाल होता है। स्थानीय मिटटी के रंगों के हिसाब से सोहराई-खोवर पेंटिंग में सिर्फ चार से पांच रंगों का ही इस्तेमाल होता है। प्रस्तावित लोगो के चयन और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रंगों में इस बारीकी को ध्यान में रखा गया है और पशुपति को प्रतिबिंबित करते इस लोगो में सिर्फ उन पांच रंगों का ही इस्तेमाल किया गया है।
डॉ सत्यदीप सिंह ने यह भी जानकारी दी है की झारखंड सरकार के सहयोग से राज्य के अन्य प्रशिद्ध उत्पाद जिनमे राज्य के लिए रांची पपीता, देवघर का पेड़ा, पूर्वी सिंहभूम का पैटकर पेंटिंग, झारखंड का तसर सिल्क के वास्ते भी जीआई टैग प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दिशा में नेशननल का स्कूल ऑफ़ इंडिया यूनिवर्सिटी, बंगलुरु से सम्बंधित डॉ सत्यदीप सिंह ने कुछ सर्वे का काम भी पूरा कर लिया है। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने भी इसके मद्देनजर पैटकर चित्रकारी से जुड़े पूर्वी सिंहभूम के हेरिटेज विलेज आमादूबी का हाल में ही दौरा कर इस दिशा में उचित प्रबंधन का प्रयाश किया है। झारखंड सरकार के उद्योग सचिव श्री के रवि कुमार के प्रयास से झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम, टाटीसिलवे में नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इंडिया यूनिवर्सिटी, बंगलुरु की साझेदारी से एक कार्यालय स्थापित किया गया है जो राज्य के विभिन्न प्रसिद्द उत्पादों के वास्ते जीआई टैग प्राप्त करने एवं राज्य में अन्य इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के प्रति जागरूकता लाने और उसके संवर्धन की दिशा में कार्य करेगी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
