Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

34वें राष्ट्रीय खेल का रंगारंग शुभारंभ

Published

on

रांची,12फरवरी। झारखंड की लोक कला संस्कृति के प्रदर्शन के साथ ही भव्य और आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम के बीच 34वें राष्ट्रीय खेल का आज यहां भव्य शुभारंभ हुआ।
राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा मुख्य एथलेटिक्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्यपाल एमओएच फारुक ने राष्ट्रीय खेल का विधिवत उदघाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी तथा राष्ट्रीय खेल संचालन समिति के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। राष्ट्रीय खेल के रंगारंग समारोह में खिलाड़ियों के मार्च पास्ट, लेजर शो, आकर्षक आतीशबाजी, लोक कलाकारों के प्रदर्शन के साथ बॉलीबुड कलाकारों का तड़का परोसा गया।
राष्ट्रीय खेल शानदार मार्च पास्ट के साथ 34वें राष्ट्रीय खेलों के आरंभ हुआ। मार्च पास्ट की शुरुआत 33वें राष्ट्रीय खेल के सर्वश्रेष्ठ टीम सेना के खिलाड़ियों के साथ मार्च पास्ट से शुरु हुआ, जिसके बाद अंडमान निकोबार,आंध्र प्रदेश, अरुणालय प्रदेश, असम टीम रही। बिहार के खिलाड़ियों ने लाल एवं ब्लयू ट्रैक की सूट पहनी थी। बिहार के बाद चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोपा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, केरल,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के बाद मेघायल की टीम आयी। सबसे अंत में मेजबान झारखंड की टीम नारंगी साड़ी हरा वॉडर के साथ महिलाए एवं सादा चूड़ीदार का पैजामा एवं क्रीम कलर का कुर्ता पहने थी। अंत में मिलजुलकर पोलियो भगाओं कार्यक्रम का उदघाटन हुआ।
राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्णपदक विजतेा दीपिका कुमारी, अरुणा मिश्रा, सुमराई टेटे और सिलवालस डुंगडुंग ने राष्ट्रीय खेल के उदघाटन समारोह में ओलंपिक ज्योति प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद दीपिका ने सभी खिलाड़ियों की तरफ से शपथ लिया। झारखंड की 17वर्षीय दीपिका पिछले वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में तीरंदाजी में दो स्वर्ण पदक जीतने के साथ एशियाई खेलों में भी कांस्य पदक जीत कर तहलका मचा था।
इस मौके पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि 34वें राष्ट्रीय खेल का उदघाटन करते हुए राज्यपाल एमओएच फारुक ने कहा कि बेहतरीन खेल का आयोजन करने के लिए झारखंड का नाम पूरी दुनिया में रौशन होगा और इतिहास में नाम दर्ज किया जाएगा।
भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने कहा है कि 34वां राष्ट्रीय खेल देश भर में अब तक हुए सभी खेल आयोजनों में सबसे बड़ा आयोजन है ।
मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि 34वां राष्ट्रीय खेल का सफल आयोजन करना राज्य के लिए एक चुनौती भी था, साथ ही साथ अवसर भी था।
राष्ट्रीय खेल के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि खेल के सफल आयोजन को लेकर राज्य सरकार की ओर से युद्धस्तर पर प्रयास शुरु किए गए । उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर इस अवसर को आज यहां लाया है।उन्होंने कहा कि उदघाटन के मौके पर आज यहां लघु भारत का दृश्य नजर आ रहा है, खेल के सफल आयोजन से यहां की खुशबू पूरे देश में फैलेगी। उन्होंने कहा कि मेजबान राज्य के युवाओं के लिए यह एक बेहत्तर अवसर है,राज्यवासी सभी का अभिनंदन करते है और भविष्य में भी युवा इससे प्रेरित होकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर राज्य के उपमुख्यमंत्र्ाी सह खेलमंत्र्ाी सुदेश महतो ने भी समारोह को संबोधित किया। जबकि उदघाटन समारोह में मौजूद राष्ट्रीय खेल संचालन समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्र्ाी सुबोधकांत सहाय को बोलने का अवसर नहीं मिला। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्र्ाी और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, राज्य के मुख्य सचिव अशोक सिंह समेत अन्य विधायक और सांसदों के अलावा गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्र्ाी ने इस मौके पर चार-पांच बार जय झारखंड का नारा लगाया, साथ ही साथ भारत माता की जय का नारा लगाया, जिसके पीछे स्टेडियम में उपस्थित सभी दर्शकों ने भी जयकारे का नारा लगाया।
झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आर.के.आनंद ने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता के बीच राष्ट्रीय खेल का सफल आयोजन संतोषजनक है।
इधर, राष्ट्रीय खेलों के उदघाटन समारोह के दौरान शहर के रुट में हो रहे बदलाव को लेकर आज राजधानी रांची के अधिकांश प्राइवेट स्कूल बंद रहे,वहीं कुछ सरकारी स्कूल भी बंद रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएवी ग्रुप के सभी स्कूल आज बंद रहे, इसके अलावा भी कुछ स्कूलों ने भी कक्षाओं को स्थगित रख। दूसरी तरफ राष्ट्रीय खेल के उद्घाटन समारोह को लेकर आज राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। खेल गांव के ईद-गिर्द सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, वहीं शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर भी कड़ी नजर रखी जा रही थी।
सांस्कृति समारोह में राष्ट्रीय खेल के उदघाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्र्ाी समीरा रेड्डी, अमीषा पटेल और विवेक ओबेराय के जलवे पर पूरे स्टेडियम झूम उठा। राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित उदघाटन समारोह में बॉलीबुड के अभिनेत्र्ाा व अभिनेत्र्ाियों के अलावा गायक सुखबिंदर सिंह ने भी पूरे समारोह में एक समां बांधने का प्रयास किया। जबकि स्थानीय कलाकारों ने भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले अखड़ा पूजा के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस दौरान लोक कलाकारों ने अपने कला के प्रदर्शन से सबको अचंभित कर दिया। सबसे पहले डोमकोच, फिर पाइका, मुंडारी, कुडूख समेत अन्य लोक कलाकारों के रंगारंग प्रदर्शन स%E

Continue Reading

Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.