Connect with us

Latest News

सुनील साहू सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

Published

on

प्रदेश अध्यक्ष व सीएम ने किया स्वगत
रांची,19अक्टूबर। झारखंड विकास मोर्चा के पूर्व केन्द्रीय महासचिव सुनील साहू अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें यह सदस्यता राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा जी ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झाविमो छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा सर्वव्यापी, सर्वसुलभ एवं संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी है, जो व्यक्ति आधारित जो दल हैं, उनका पतन होना निश्चित है। उन्होंने आवाह्न करते हुए कहा कि झारखंड गांवों का प्रदेश है। हमारे ग्रामीण कारीगर परंपरागत स्तर पर अपने शिल्प पर आधारित वस्तुओं का निर्माण करते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि चाईना के बने वस्तुओं, बिजली की सामग्री, मूर्तियां एवं खिलौनों का बहिष्कार करें तथा गांव के कारीगरों द्वारा निर्मित खिलौनों और मिट्टी के बने दिये का उपयोग दिपावली के अवसर पर करें। इससे ग्रामीण स्तरों में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चलती है। जात-पात और क्षेत्रियता के आधार पर नहीं चलती। आज से आप सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, यहां सभी को मान-सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने सुनील साहू के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत किया और कहा कि भाजपा गांव, गरीब और सर्वहारा की पार्टी है। यहां पर न कोई बड़ा है, न कोई छोटा। सभी कार्यकर्ता एक समान है। उन्होंने कहा कि भाजपा के आदर्श और सिद्धांतों का पालन करने वाला इस राज्य का प्रत्येक नागरिक भाजपा का सदस्य हो सकता है। भाजपा ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कुटीर उद्य्नोग को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। राज्य की रघुवर जी की सरकार ग्रामीण विकास और ग्रामीण शिल्पकारों के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्नशील है।
इस कार्यक्रम में डॉ. जीतूचरण राम, गणेश मिश्र, प्रदीप सिन्हा, प्रेम मित्तल, गामा सिंह आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।सुनील साहू के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में कर्नल शंकर भगत, सिकन्दर प्रजापति, उमेश कुमार, मुकेश कुमार, उदय प्रसाद, शिवाजी आर्या, दिनेश साहू, दानियल किस्कु, दीलमोहन साहू, संजय स्नेही, हरिनारायण साहू, सत्येन्द्र नारायण सिंह, काली चरण सिंह, उपेन्द्र साहू, दुर्गावती देवी, अब्दुल सलाम, रिंकू प्रसाद साहू, उमेश गुप्ता, सुरेश साहू, माधुरी सोरेन, गोपाल कृष्ण, अजहर आलम, बालदेव महतो, सत्यनारायण सिंह, चन्दा देवी, मीना देवी, मालती देवी, कंचन देवी, सुनीता देवी, विनय कश्यप एवं तुलसी सिंह सहित सैकड़ों झाविमो के कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.