Latest News
विपक्षी दलों के झारखंड बंद का मिलाजुला असर
बाबूलाल, सुबोधकांत, जलेश्वर, भुवनेश्वर प्रसाद मेहता समेत सैकड़ों बंद समर्थक गिरफ्तार
रांची,24अक्टूबर। राज्य में पिछले डेढ़ महीने के दौरान पुलिस फायरिंग की तीन घटनाओं में सात लोगों की मौत के खिलाफ विपक्षी दलों के आज झारखंड बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे झाविमो प्रमुख सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय, जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, सुरेश पासवान, मासस विधायक अरुप चटर्जी, कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख समेत कांग्रेस, झाविमो, राजद, जदयू, भाकपा, माकपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के दर्जनों कार्यकर्त्ताओं और सैकड़ां बंद समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया। राजधानी रांची में बंद का खासा असर देखा गया। अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन करने पहुंचे बाबूलाल मरांडी और सुबोधकांत सहाय को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले कांग्रेस नेता शमशेर आलम, सुनील सिंह समेत दर्जनों कांग्रेसी नेताआें-कार्यकर्त्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार लिया गया। सभी बंद समर्थकों को मोरहाबादी के कैंप जेल में रखा गया। राजधानी की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि चेम्बर की ओर से कहा गया था कि दीपावली के मौके पर बंद वापस लेने की अपील को राजनीतिक दलों ने ठुकरा दिया है, इसलिए आज वे लोग अपनी दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रखेंगे, लेकिन बंद समर्थकों के कड़े तेवर को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखने में ही भलाई समझी। सुबह से ही दुकानें नहीं खुली और वहीं लंबी दूरी के वाहनों का परिचालन भी पूरी तरह से बाधित रहा। आईटीआई बस स्टैंड, खादगढ़ा बस स्टैंड और सरकारी बस स्टैंड से लंबी दूरी की यात्री बसें दोपहर तक नहीं खुली। ट्रेन से आने वाले यात्रियों को भी ऑटो लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बंद के मद्देनजर अधिकांश निजी विद्य्नालय प्रबंधन द्वारा पहले ही स्कूल बंद रखने की घोषणा की गयी थी, वहीं शिक्षण संस्थानों में भी उपस्थिति कम रही। सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति आमदिनों की तरह ही रहा, लेकिन बैंकों में ग्राहक कम संख्या में आये।
शहर में जिला पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये। सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाके में दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी। बंद समर्थकों को कैंप जेल ले जाने के कारण दर्जनों वाहनों की व्यवस्था पहले से ही कर रखी गयी थी, इसके अलावा वज्रवाहन, अश्रु गैस वाहन व पानी की बौछार करने के लिए भी कई वाहन प्रमुख चौक-चौराहे पर नजर आये।
जमशेदपुर में बंद समर्थकों व स्थानीय लोगों के बीच झड़प
जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर के निकट बंद समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प की भी सूचना है। बताया गया है कि बंद समर्थक लोगों से अपनी दुकानें बंद करने के आह्नान के साथ सड़क पर उतरे थे, इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों से झड़प हो गयी। इस झड़प के दौरान बंद समर्थकों ने स्थानीय लोगों की पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया गया। बंद के समर्थन में उतरे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता को भी पुलिस ने दर्जनों समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया।
धनबाद में जलेश्वर, अरुप गिरफ्तार
धनबाद जिले में भी बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के कपुरिया क्षेत्र में बंद के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो पुलिस ने दर्जनों समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं निरसा में मासस विधायक अरुप चटर्जी और बंद समर्थकों को निरसा में सड़क जाम करने के क्रम में गिरफ्तार कर लिया गया।
कोयला लोडिंग बंद कराया
रामगढ़ जिले में भी बंद का खासा असर देखा गया। बंद समर्थकों ने कोयला लोडिंग के काम को बंद करवा दिया गया। वहीं सड़क पर उतर कर बंद समर्थकों ने लोगों से समर्थन की अपील की। इस दौरान दर्जनों बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। भुरकुंडा में बंद समर्थकों ने कोयला लोडिंग बंद करवाने के साथ ही मेन रोड को भी जाम किया। रामगढ़ में विपक्षी दलों के सैकड़ों कार्यकर्त्ता सड़क पर उतरे और एनएच-33 रांची-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
एनएच-33 को किया जाए,भुवनेश्वर मेहता गिरफ्तार
हजारीबाग में भी बंद समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया गया। भाकपा के पूर्व राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के बंद समर्थकों ने स्थानीय डिस्ट्रिक्ट मोड़ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-33 को जाम कर दिया। इस दौरान विभिन्न पार्टियों के नेताओं-कार्यकर्त्ता भी मौजूद थे। जिले में बंद का खासा असर देखा गया। सुबह से ही बंद समर्थक हाईवे पर उतर आये थे और एनएच-33 को घंटों जाम रखा, जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी और जनजीवन प्रभावित हुआ। हजारीबाग में बंद के दौरान लंबी दूरी की यात्री बसें नहीं खुली। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बंद समर्थक जहां-तहां सड़क पर झंडा-बैनर के साथ डटे नजर आये। बरही में कांग्रेस विधायक मनोज यादव के नेतृत्व में बंद समर्थक सड़क पर उतरे और लोगों से समर्थन की अपील की।
देवघर में सुरेश पासवान व बादल पत्रलेख गिरफ्तार
देवघर बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे पूर्व मंत्री और राजद नेता सुरेश पासवान तथा कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख को पुलिस ने उनके दर्जनों समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान यात्री वाहनों का परिचालन भी बाधित हुआ। दूसरी तरफ मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजपालिवार ने बंद को विफल बताया है।
राजेश ठाकुर समेत 17बंद समर्थक गिरफ्तार
बोकारो में भी बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राजेश ठाकुर को सिटी थाना पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। बोकारो में सुबह में दुकानें बंद रही और वाहनों का परिचालन भी अपेक्षाकृत कम रहा। लंबी दूरी के वाहनों का परिचालन भी प्रभावित रहा।
खूंटी में दूसरे दिन भी बंद का खासा असर
खूंटी में पुलिस फायरिंग में आब्रहम मुंडू नामक एक ग्रामीण की 22 अक्टूबर को मौत हो गयी थी, जिसके कारण विरोध में रविवार को भी खूंटी बंद था और आज लगातार दूसरे दिन खूंटी में सन्नाटा पसरा रहा। खूंटी में रविवार देर शाम जिला जज, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक के आवास पर हुए हमले के बाद पुलिस ने आज सख्ती से निपटने की तैयारी की थी। करीब 500 से अधिक सुरक्षा बल दिन भी शहर में फ्लैग मार्च करती रही। वहीं भय व दहशत के कारण आज भी लोगों ने अपनी दुकानें व व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं खोली।
सिमडेगा-चाईबासा में भी बंद का मिलाजुला असर
सिमडेगा और पिÜचम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में भी बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। विपक्षी दलों के कार्यकर्त्ता बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे। मुरहू के बिन्दा में ग्रामीणों ने रांची-चाईबासा मुख्य पथ को घंटों जाम रखा।
जामताड़ा में बंद का खासा असर
जामताड़ा जिले में भी झारखंड बंद का जबर्दस्त असर दिखा। कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व में बंद समर्थक सड़कों पर उतरे। विधायक इरफान अंसारी खुद मोटरसाईकिल पर सवार होकर लोगों से समर्थन की अपील की। बंद के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न विपक्षी राजनीतिक दलों के कार्यकर्त्ता भी सड़क पर उतरे।
गौरतलब है कि विपक्षी दलों ने रामगढ़ जिले के गोला, हजारीबाग जिले के बड़कागांव और खूंटी जिले के सैकों में पुलिस फायरिंग की न्यायिक जांच, मृतकों के आश्रितों को 25-25लाख का मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने, सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन अध्यादेश को वापस लेने, हजारीबाग, बुंडू और जामताड़ा में पुलिस हिरासत में हुई मौत मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, वन भूमि और गैर मजरुआ जमीन की बंदोबस्ती रद्द करने की मांग को लेकर एकदिवसीय झारखंड बंद का आह्नान किया है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
