Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

पूर्ण बहुमत की सरकार से तेजी से होगा विकास:नरेंद्र मोदी

Published

on

pm-1
रांची,21अगस्त।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है, जिसके कारण केंद्र सरकार तेजी गति से विकास योजनाओं को अंजाम दे पायी है, यदि भाजपा-एनडीए को पूर्ण बहुमत नहीं मिला होता,तो अस्थिरता होती और शायद उस परिस्थिति में इतने आत्मविश्वास से यह कदम नहीं उठा पाते। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने स्थिरता के महत्व को समझा है, झारखंड भी अभी महत्वपूर्ण दौर से गुजर पा रहा है, लोगों को सोच-समझ कर फैसला लेना चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में पावर ग्रिड के pm-2उदघाटन समेत अन्य महत्वकांक्षी योजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने बेड़ो के गढ़गांव में 765 केवीए के पावर सब स्टेशन का ऑनलाईन उदघ्ज्ञाटन, कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट कार्य का शुरभारंभ, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉरमेशन टे क्नोलॉजी सेंटर व साफ्टवेयर टेक् नोलॉजी पार्क रांची का शिलान्यास, इंडियन ऑयल के भंडारण केंद्र देवघर का उदघाटन, नेशनल डिजिटल लिटरेसी का शुभारंभ किया।
pm-3प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड की उम्र अभी 13-14वर्ष है, परिवार में भी जब बेटा या बेटी की उम्र 13-14वर्ष होती है, तो स्पेशल केयर की जरुरत होती है,क्योंकि यही वह उम्र है,जब अच्छी शिक्षा मिलें, दोस्त मिलें व सही दिशा मिले, झारखंड भी अभी महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। अब राज्य की जनता को यह तय करना है कि झारखंड 18वर्ष में कैसा हो,झारखंड के सपने को पूरा करने, योजना कैसी हो, व्यवस्था कैसी, इस पर गंभीरता से सोचने का समय आ गया है। उन्होंने झारखंड को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए राज्य की सवा तीन करोड़ जनता से गंभीरतापूर्वक विचार करने का आह्नान किया। नागपुरी भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के वक्त भी बार-बार झारखंड आना हुआ था, तब विकास के हर विषय पर अपनी बातों को रखी थी। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने विकास का मार्ग चुना है,लोकसभा चुनाव में भारी समर्थन दिया, जो प्यार-समर्थन दिया है, उसके लिए झारखंड का अंतःकरण पूर्वक आभार व्यक्त करता हूं, लेकिन सिर्फ आभार व्यक्त कर कर्त्तव्य pm-4पूर्ण करना वह सही नहीं मानते है, जो प्यार दिया है,उसे ब्याज समेत लौटाने झारखंड आएं है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड में देश के सबसे समृद्ध राज्य बनने की क्षमता है, यह राज्य गुजरात से भी अनेक गुणा आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य के पास इतनी प्राकृतिक संपदा हो, बिरसा मुंडा जैसे त्याग करने वाले नौजवान हो, वह राज्य कभी पिछड़ा नहीं रह सकता है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड अलग राज्य बनाया, विपुल प्राकृतिक संपदा से न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश के विकास में यह राज्य अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड की यह स्थिति उन्हें मंजूर नहीं है,इसे मिलजुल कर बदलना है, प्रगति की नई ऊंचाईयों तक झारखंड को पहुंचाना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वे यह जानकर हैरान है कि उत्तरी कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर संयंत्र की आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी, लेकिन बाद में केंद्र में सरकार बदलने के कारण यह परियोजना वहीं की वहीं पड़ी है, यह झारखंड के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि वाजपेयीजी ने जहां काम छोड़ा था,उसे आगे बढ़ाने का सौभाग्य उन्हें ही मिला है। नरेंद्र मोदी ने बताया कि करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत से बिजली का यह कारखाना बनेगा,इससे न सिर्फ झारखंड का अंधेरा दूर होगा, बल्कि यह देश के अन्य हिस्सों में भी अंधेरा दूर करने में सहयो करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि बेड़ो में स्थापित देश के सबसे बड़े पावर ग्रिड के उदघाटन का भी सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है, यह ट्रांसमिशन लाइन सिर्फ बिजली झारखंड लाएगी या झारखंड से बाहर ले जाएगी ही, बल्कि यह लाइन पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाली लाईन साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रांसमिशन लाइन जन-जन में ऊर्जा और विकास की किरणों को नई ऊंचाईयों तक ले जाने का pm-5काम करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के पश्चिमी हिस्से में कुछ न कुछ गतिविधियां नजर आती है, वहां के लोग विकास की प्रतीक्षा कर रहे है, केंद्र सरकार पूरब को पश्चिम से और उत्तर से दक्षिण तक संतुलित विकास चाहती है। इसमें यह ट्रांसमिशन लाइन काफी अहम है। नरेंद्र मोदी ने बताया कि अक्सर यह देखा जाता है कि राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद व अन्य प्रतिनिधि केंद्र सरकार के कार्यालयों का चक्कर काटते रहते है,ताकि योजनाओं को मंजूरी मिल सके। केंद्र में बैठे अधिकारियों की ओर से बताया जाता है कि उनकी योजना तो अच्छी है और वे देखने की बात भी करते है, लेकिन फिर एक साल बाद दुबारा मिलने पर वही अधिकारी बोलते है, अभी तक नहीं हुआ, अच्छा देखेंगे। इस तरह देखते-देखते 10वर्ष का वक्त गुजर गया। उन्होंने कहा कि भारत को आगे बढ़ाना है, तो राज्यों को आगे बढ़ाना होगा,राज्यों की उपेक्षा कर देश आगे नहीं बढ़ सकता। नरेंद्र मोदी ने बताया कि कल दिल्ली में कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, खनिज रॉयल्टी बढ़ाने का फैसला हुआ,इससे झारखंड को प्रतिवर्ष 400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा, इसके लिए हेमंत सोरेन को कभी दिल्ली नहीं आना पड़ा, सभी को मिलकर देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि गैस पाइप लाईन घर-घर पहुंचाने के लिए जगदीशपुर-फूलपुर-हल्दिया गैस पाइप लाईन का निर्माण शुरु किया गया है, जिसके तहत गोरखपुर,वाराणसी, पटना,रांची जमशेदपुर व कोलकाता को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि जैसे सभी को घर में नल से पानी मिलता है,उसी तरह से लोगों को गैस मिल पाएगा। नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड के नौजवानों में टैलेंड है, संभावना है, तभी जमशेदपुर बनता है, यहां इलेट्रॉनिक गुड्स निर्माण की बड़ी संभावना है,केंद्र सरकार प्राथमिकता के आधार पर छोटे छोटे इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के निर्माण बढ़ावा देगी।
2प्रधानमंत्री ने झारखंड में ट्रिपल आईटी की स्थापना की घोषणा करते हुए कहा कि बहुत जल्दी इस दिशा में काम शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करना है, जिस तरह से आज मोबाइल फोन के अभाव में लोगों की जिन्दगी मुश्किल हो जाती है,उसी तरह टेक्नोलॉजी के माध्यम से शासन व्यवस्था में सरलता लायी जा सकती है।उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली में या राज्यों की रांची राजधानी में नहीं, बल्कि हिन्दुस्तान के नागरिकों के मुðियों में होनी चाहिए। यह डिजिटल इंडिया से ही संभव है। उन्होंने कहा कि आज देश में आईटी का काफी विकास होगा, झारखंड पीछे रह गया है, लेकिन शुरुआत तो कहीं न कहीं से करनी होगी। उन्होंने कहा कि लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर शासन-व्यवस्था का सरलीकरण होना चाहिए।
मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, धर्मेन्द्र प्रधान, पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद, नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा, सांसद रविशंकर के अलावा कई अधिकारी मौजूद थे।
1देवघर, धनबाद, बोकारो में भी साफ्टवेयर पार्क
केंद्रीय कानून व सूचना प्रौद्य्नोगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ केंद्र की एनडीए सरकार तेजी से आगे बढ़ रती है।
रविशंकर प्रसाद आज रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न योजनाओं के उदघाटन व शिलान्यास समारोह पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत विशेषकर झारखंड, बिहार उड़ीसा जैसे राज्यों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ठोस कदम उठाए गए है। उन्होंने बताया कि डिजिटल इंडिया के माध्यम से देश में नयी क्रांति की शुरुआत की गयी है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रांची में साफ्टवेयर टेक् नोलॉजी का नया सेंटर बनेगा, इसके अलावा जमशेदपुर के आदित्यपुर में इलेक्ट्रिक कलस्टर और धनबाद,देवघर व बोकारो में नया साफ्टवेयर पार्क की स्थापना होगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रोजगार मिल पाएगा।
पीएम ने नाईलीट रांची केंद्र की आधारशिला रखी
नाईलीट रांची केंद्र का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज एक समारोह में किया गया। रांची में नाईलीट केंद्र की स्थापना नाईलीट के देश भर में डिजिटल साक्षरता और क्षमता निर्माण के उद्देश्य को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नाईलीट भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्य्नोगिकी विभाग, की एक संस्था है जिसका मुख्याल्य नई दिल्ली में स्थित है तथा भारत वर्ष में इसके कुल 30 केंद्र हैं जिनमे से कई केंद्र भारत के दूर दराज के इलाघें जैसे कि लेह, अगरतला, आइजोल, चुचुईंलंग, गंगटोक, कोहिमा, आदि में स्थित हैं । अब, रांची में नए केंद्र के साथ, नाईलीट के देश में 31 केंद्र स्थापित हो चुके हैं। आज की तारीख में 20 लाख से अधिक युवाओं को नाईलीट द्वारा प्रशिक्षित किया जा चुका है।
बारिश के बीच पीएम का अतिथियों का हुआ आगमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज निर्धारित समय पर विशेष विमान से रांची पहुंचे और जब वे मंच पर पहुंचे, उस वक्त आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो रही थी। बारिश के बीच ही भींगते हुए मोदी और अन्य नेता मंच पर पहुंचे। जबकि प्रधानमंत्री की अगुवाई के लिए निर्माणाधीन हाईकोर्ट परिसर में बने हैलीपैड के लिए पहुंचे सांसद,विधायक और अन्य पूरी तरह से भींग गये। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए राज्यपाल व मुख्यमंत्री के अलावा राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी, सांसद जयंत सिन्हा, निशिकांत दूबे, पूर्व स्पीकर सीपी सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद पीएन सिंह, कड़िया मुंडा समेत अन्य नेता मौजूद थे।

हेमंत के भाषण के साथ ही लगे ’मोदी-मोदी’ के नारे
सभा में हूटिंग से सीएम नाराज
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज जैसे ही प्रधानमंत्री के मंच से अपने भाषण की शुरुआत की, जनसभा में मौजूद बड़ी संख्या में लोग ’मोदी-मोदी’ के नारे लगाने लगे।
प्रधानमंत्री के भाषणा के पहले जब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाषण देने के लिए आगे बढ़े, लोगों ने उनकी हूटिंग शुरु कर दी। हेमंत सोरेन ने बोलना शुरु किया ही था कि लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। प्रधानमंत्री मोदी ने हाथों से इशारा कर ’मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे लोगों से शांत रहने को कहा। इसके बाद वहां मौजूद लोग थोड़े शांत हुए। इसी बीच सीएम ने कहा कि हमें मंच पर मौजूद सभी लोगों के कारण इस सभा की अहमियत समझनी पड़ेगी। प्रधानमंत्री हमारे साथ हैं, इसलिए हमें गंभीरता से रहना होगा। इसके बावजूद लोग शांत नहीं हुए और जब तक मुख्यमंत्री भाषण देते रहे बीच-बीच में ’मोदी-मोदी के नारे लगते रहे। जब मुख्यमंत्री ने अपना भाषण खत्म किया, तो लोग चुप हुए।
हेमंत ने कई बार पीएम को अध्यक्ष महोदय कहा
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अपने भाषण के दौरान कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अध्यक्ष महोदय कह कर संबोधित कर दिया,हालांकि एक-दो बार उन्होंने अपनी भूल की सुधार भी करने की कोशिश की। लेकिन प्रधानमंत्री को अध्यक्ष महोदय कहे जाने के कारण उनकी खूब किरकिरी भी हुई ।

मंच पर अलग-थलग दिखे सीएम
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का पहला झारखंड दौरा पूरी तरह भाजपा के रंग में रंगा दिखा। कार्यक्रम सरकारी होने के कारण भले ही सभा में भाजपा के झंडे नहीं दिख रहे थे, पर वहां पहुंचने वाले अधिकांश लोग भाजपाई ही थे। स्टेज पर भी भाजपा नेताओं की संख्या अधिक थी। अतः इस माहौल में अलग पार्टी जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) से सीएम हेमंत न चाहते हुए भी अलग-थलग दिखाई दिए। प्रधानमंत्री जब जनसभा में उपस्थित लोगों के अभिवादन के लिए आगे आएं, तो अर्जुन मुंडा भी उनके साथ आगे आकर हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन किया,जबकि हेमंत सोरेन ने पीछे खड़े होकर लोगों का हाथ जोड़ कर अभिवादन किया।
भाजपा समर्थक जुलूस निकाल कर पहुंचे समारोह स्थल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश के समर्थक भव्य जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए धुर्वा स्थित प्रभात-तारा मैदान पहुंचे।
भाजपा नेता प्रेम वर्मा के नेतृत्व में हटिया विधानसभा क्षेत्र के रातू, नगड़ी, पुन्दाग,अरगोड़ा, हटिया, डोरंडा और हिनू समेत अन्य हिस्सों के भाजपा कार्यकर्त्ता नव उत्थान फाउण्डेशन के बैनर तले दलादली चौक के निकट एकत्रित हुए। जुलूस में मौजूद कार्यकर्त्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद, हटिया का विधायक कैसा हो-दीपक प्रकाश जैसा हो, दीपक प्रकाश जिन्दाबाद आदि के नारे लगा रहे थे। जुलूस में शामिल कार्यकर्त्ता सफेद टोपी पहने हुए थे और हाथों में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल छाप लिये हुए थे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्त्ता ढोल-नगाड़े तथा पारंपरिक वेशभूषा के साथ जुलूस में चल रहे थे। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं युवा और छात्र भी शामिल थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे नरेंद्र मोदी द्वारा झारखंड और देश के विकास के लिए उठाये गये कदम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भाजपा कार्यकर्त्ता अपने हाथों में नरेंद्र मोदी के कटआउट भी लिये हुए थे।जुलूस के साथ प्रभात तारा पहुंचे पार्टी कार्यकर्त्ताओं और समर्थकों से श्री दीपक प्रकाश ने अपील की है, कि प्रधानमंत्री ने झारखंड की जनता से राज्य में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्नान किया है,ताकि जिस तरह से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहा है,उसी तरह से झारखंड में भी भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से विकास की गति में अभूतपूर्व तेजी आएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झारखंड के विकास के लिए उठाये गये कदम की जानकारी कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस भव्य जुलूस में मुख्य रुप से राजेश सिंह, संजीव तिवारी, मदन साहू, नमिता प्रधान, रामानंद तिवारी, विमल उरांव, प्रदीप, संजय, पप्पू वर्मा, रवि प्रकाश, ममता चौहान, जगरनाथ उरांव, यासीन, तीरथ नाथ साहू, बंधन महतो समेत हजारों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.