Latest News
पूजा पंडालों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
रंग-बिरंगी रौशनियों से जगमगाया पूजा-पंडाल
रांची,9अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन आज देवी दुर्गा के महागौरी स्वरुप की पूजा-अर्चना की गयी। दुर्गामंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह से ही माँ दुर्गा की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगी रहीं। राजधानी रांची के सभी पूजा पंडालों में महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा, सभी पूजा पंडालों में आकर्षक विद्य्नुत सज्जा की गयी है और पंडाल के आसपास के इलाका पूरी तरह से रंग-बिरंगी रौशनियों से जगमगा उठा है।
भव्य पंडाल,आकर्षक विद्य्नुत सज्जा से सभी मंत्र मुग्ध
राजधानी रांची के करीब पांच दर्जन से अधिक बड़े पूजा पंडालों में भव्य मूर्ति के साथ ही आकर्षक विद्य्नुत सज्जा भी किये गये है।भव्य पूजा पंडाल और विद्य्नुत सज्जा को देखने के लिए लोग दूर-दूर से रांची पहुंच रहे है। पूजा पंडालों में इतनी अधिक संख्या में भीड़ उमड़ रही है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में कई कलाकृतियों के माध्यम से भगवती देवी की महिमा को प्रदर्शित करने की कोशिश की गयी है।
आगजनी के बाद तैयार पूजा पंडाल में उमड़ी भीड़
राजधानी रांची के रातू रोड स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आगजनी के 24 घंटे बाद ही नये सिरे से पंडाल को तैयार कर लिया गया है और इस पूजा पंडाल में भी दर्शनार्थियों की जबर्दस्त भीड़ देखी जा रही है। पूरा पंडाल रविवार को दोपहर बार से ही अंदर और बाहर खचाखच भरा नजर आया। भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा था मानो यहां कुछ हुआ ही नहीं है। रंग-बिरंगी रोशनी से रातू रोड जगमग कर रहा था। हालांकि शुक्रवार की आगजनी ने इस पूजा पंडाल के सदस्यों में मायूसी ला दी थी। 35 लाख की लागत से बना पूजा पंडाल 10 मिनट में खाक हो गया था। लेकिन, क्लब के संरक्षक विक्की यादव, अध्यक्ष राहुल यादव समेत पूरी टीम की जिद ने पंडाल का पूरा स्वरुप ही बदल दिया और पंडाल के दुरुस्त कर न प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरु कर दी ग ।
राजस्थानी संस्कृति की झलक से मंत्रमुग्ध
राजधानी के कचहरी चौक स्थित संग्राम क्लब के पूजा पंडाल की प्रतिमाओं में राजस्थानी संस्.ति की जीवंत झांकी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। पंडाल परिसर में भारत-पाक सीमा पर लगी फेंसिंग दिखा ग है। बॉर्डर क्रास करने के बाद बलूचिस्तान में माता हिंगलाज भवानी का मंदिर है।
भगवान अघोरेश्वर को समर्पित रांची स्टेशन दुर्गा समिति पंडाल
राजधानी रांची के रेलवे स्टेशन स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति का पंडाल इस बार इस बार 11 लाख चिलम से बना पूजा पंडाल भगवान अघोरेश्वर (शिव) को समर्पित है।इस पंडाल को देखने लाखों की भीड़ जुट रही है। पंडाल में प्राचीन कला का अद्भुत नमूना देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। इसमें चिलम के पहाड़ पर भगवान शिव पूरे परिवार संग विराजमान है।
मैसूर का किला ने दर्शानार्थियों को आकर्षित किया
शहर के बकरी बाजार स्थित दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष मैसूर का किला को दर्शाते हुए भव्य पंडाल का निर्माण कराया है। इस पूजा पंडाल के निर्माण में करीब 50लाख रुपये की लागत आयी है और पंडाल में लगभग 20 हजार बल्ब लगाये गये है।क
ओसीसी क्लब में समुद्र की गहरा में अध्यात्म और शांति
ओसीसी कंपाउंड में ओसीसी क्लब की ओर से समुद्र और डैम के आकार का पूजा पंडाल बनाया गया है, जो पानी की जरुरत और उसकी व्यवस्था के लिए सोचने का संदेश देता है। पंडाल के अंदर समुद्र का .श्य है, जो पानी की गहरा में सांसारिक कोलाहल से दूर अध्यात्म के साथ शांति के संगम को दर्शाता है। लाइटिंग भी ऐसी है, जो किसी डैम की दीवार की तस्वीर बताती है।
फूस के घर में ही सुख-शांति का संदेश दे रहा प्रगति प्रतीक क्लब
प्रगति प्रतीक क्लब किशोरगंज चौक में दुर्गा पूजा का आयोजन करता है। पहले पंडाल देखने मुहल्ले के लोग ही जुटते थे। पर, पिछले पांच वर्षों से इनोवेटिव का समावेश कर पंडाल को आकर्षक रुप दिया जा रहा है। अब बाहर से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार पंडाल में प्रवेश करते लगता है किसी गांव में आ गए। वहीं पुआल और फूस की झोपड़ी। रात में लालटेन की टिमटिमाती रोशनी से पूरा ग्रामीण परिवेश झलकता है।
सेल सेटेलाईट टाउनशिप में माता के दर्शन धन्य हुए भक्त
सेल सेटेलाईट टाउनशिप में महाअष्टमी के दिन माता के दर्शन करके भक्तगण धन्य हुए । आज प्रातःकाल से ही भक्तों के मनारंजन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किय गया था। सेल सेटेलाईट टाउनशिप दुर्गापूजा समिति के तत्वावधान में दुर्गापूजा का आयोजन पिछले 25 वर्षो से धुमधाम से आयोजित होते आ रहा है। इस वर्ष पूजा का 26वां वर्ष है ।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रांची में पूजा को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंद्ध लगा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि पूजा पंडालों के आसपास दंडाधिकारी और सशस्त्र बलों की तैनाती की गयी है इसके साथ ही सादे लिबास में महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पूजा प ंडालों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। उधर देवघर में नवमी और दशमी के दिन दोपहर दो बजे से मध्य रात्रि तक बड़े वाहनों का प्रवेश पर रोक लगी रही, जबकि छोटे वाहन निर्धारित रुट पर ही जा सकेंगे। हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, गुमला और लोहरदगा समेत अन्य जिलों में प ूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। लोग अपने परिवारों के साथ पूजा पंडालों का अवलोकन कर रहे है ं।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
