/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
पुलिस ने रंजीत के मकान की छानबीन की
रांची,31अगस्त। राष्ट्रीय निशानेबाज खिलाड़ी तारा शाहदेव को
प्रताड़ित करने और जबरन धर्म परिवर्त्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार पति रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली है।
रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस ने आज रंजीत उर्फ रकीबुल के रांची के अशोक नगर, अशोक विहार और ब्लेयर अपार्टमेंट स्थित किराये के मकान में छानबीन की। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान रंजीत से कई अहम जानकारियां मिली है और उसी आधार पर रांची पुलिस कई टीमों का गठन कर छानबीन में जुटी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची पुलिस को रंजीत के मकान सेकई सिम कार्डके अलावा कंप्यूटर व प्रिंटर समेत अन्य महत्वपूर्ण कागजात मिले है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने तारा शाहदेव के आग्रह पर इस मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा की है, लेकिन जब तक सीबीआई जांच शुरु नहीं हो जाती, झारखंड पुलिस अपने स्तर पर छानबीन में जुटी है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से मामले सीबीआई जांच के लिए आग्रह किया जा चुका है और सोमवार को सीबीआई द्वारा आधिकारिक रुप से प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरु कर दिये जान की संभावना है।
दो एयरगन, 36 सिमकार्ड व 15 फोन बरामद
बहुचर्चित तारा शाहदेव प्रकरण में रिमांड पर लिए गए रकीबुल हसन खान उर्फ रंजीत सिंह कोहली की रिमांड का रविवार को आखिरी दिन है। पुलिस रांची के उसके ठिकानों पर ले जाकर पूछताछ कर रही है। रकीबुल से ब्लेयर अपार्टमेंट स्थित फ्लैट का दरवाजा उसके सामने खुलवाकर वहां पूछताछ हुई। पुलिस को वहां से दो एयरगन, वीआईपी गाड़ियों पर लगने वाली पीली बत्ती, एक प्रोजेक्टर, 36 सिमकार्ड, दो सीपीयू, 15 मोबाइल फोन, कई मोबाइल के खाली डिब्बे, एक पेन ड्राइव, चार प्रिंटर, शादी की सीडी और कोर्ट के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने रंजीत उर्फ रकीबुल के अशोक विहार स्थित किराए के मकान की भी तलाशी ली। रकीबुल ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
नामधारी ने रंजीत से जमानत दिलवाने में मदद की बात स्वीकार की
पूर्व सांसद इंदर सिंह नामधारी ने बार-बार तारा शाहदेव प्रकरण में अपना नाम आये जाने पर आज मीडिया के समक्ष यह स्वीकार किया कि रंजीत सेपहले से उनकी जान पहचान थी और कुछ मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया कि रंजीत ने मुलाकात के दौरान कहा था कि यदि उनके लायक कुछ सेवा हो, तो बताएंगे। इस बीच चतरा के एक भाजपा नेता जो हत्याकांड के एक मामले में सजा काट रहे है, उनके परिजनों से जब मिलने गये तो उनकी पत्नी से आग्रह किया कि बीमार बेटी के इलाज और शादी-ब्याह के लिए उ नके पति को कुछ महीनों के लिए जमानत दिलाने का प्रयास करें। इस कार्य को लेकर ही उन्होंने रंजीत से वकीलोंके माध्यम से प्रयास करने का आग्रह किया था।नामधारी ने बताया कि रंजीत ने अपने दक्ष वकीलों के माध्यम से चतरा के पुराने भजपा नेता प्रवीण चंद्र पाठक को तीन महीनों के लिए जमानत दिलवा दी। इसके बाद रंजीत ने 7 जुलाई को अपनी शादी में आने का आग्रह किया और जनप्रतिनिधि होने के कारण वे इस आग्रह को नहीं ठुकरा सके। उन्होंने कहा कि कोहली से उनके परिचय बस इतना छोटा सा इतिहास ही इतिहास है और इससे कुछ और अधिक खोजने की कोशिश करेंगे, तो निराशा होगी।
मंत्री हाजी के नाम आने पर झामुमो गंभीर
तारा शाहदेव प्रकरण में रंजीत उर्फ रकीबुल से राज्य केअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह झामुमो नेता हाजी हुसैन अंसारी के करीबी संबंध होने की खबर मीडिया में आने पर पार्टी भी गंभीर हो गयी है। झामुमो के केंद्रीय महासचव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन ने इस मामले में हाजी हुसैन अंसारी पर दूरभाष पर बात की है। उन्होंने बताया कि मंत्री हाजी हुसैन अंसारी अभी अपने क्षेत्र में है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि अभी विभिन्न प्रमंडलों मेंआयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन हो रहा है और शिबू सोरेन इन कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे है। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख आज दुमका दौरे पर जा रहे है और तीन सितंबर को वापस रांची लौटेंगे, इस बीच सोमवार को मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के रांची आने पर उनसे बातचीत होगी और फिर झामुमो प्रमुख कोई फैसला लेंगे।
रघुवर दास ने तारा को एक लाख की आर्थिक सहायता मुहैय्या करायी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने आज दोपहर तारा शाहदेव से उनके आवास जाकर ढॉढ़स बंधाया और उनके हौसले को सलाम किया। उन्होंने कहा कि ये वही देश है जहाँ झांसी वाली रानी और तारा शाहदेव जैसी नारी शक्ति पैदा होती है श्री दास ने कहा कि एक दो दिन के अन्दर केन्द्रीय खेल मंत्री से बातचीत कर तारा शाहदेव के 2016 के ओलम्पिक खेल के टेªनिंग हेतू जो देश या विदेश में हो जिसका सारा खर्च भाजपा कार्यकर्ता उठाएंगे इसी क्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने एक लाख रुपया एवं संजय सेठ ने 11000 रु. देने की घोषणा की।
संजय सेठ ने बताया कि कल श्रीमती तारा शाहदेव के नाम पर प्रातः 11 बजे खाता खोला जाएगा जिसका खाता नम्बर सार्वजनिक होगा जिसमेंभाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य जन भी सहयोग कर सकते है।इस मुलाकात के समय मुख्य रुप से संजय जायसवाल, अमित सिंह, भानु जालान, सतीश सिन्हा, राकेश चौधरी, अभिषेक सिंह, संजय पोद्दार उपस्थि थे उक्त आशय की जानकारी भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार जायसवाल ने दी।
स्पीकर जज की भूमिका अदा करें-कमाल खां
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कमाल खां ने कहा है कि तारा शाहदेव मामले में संलग्न झारखण्ड सरकार के मंत्रियों ने सिर्फ रकीबुल हसन उर्फ रंजित कोहली के साथ फोटो ही नहीं खिंचाया है। तारा शाहदेव ने झारखंड सरकार के मंत्रियों पर कई गंभीर आरोप लगाया है। उस आरोप पर अभियुक्त रकीबुल हसन उर्फकोहली ने भी स्वयं कहकर स्वीकार किया हे। कमाल खाँ ने विद्य्नानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता के उस बयान पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा है कि सिर्फ अभियुक्त रकिबुल हसन उर्फ रंजित कोहली के साथ फोटो खिंचा लेने से ही मंत्री पर आरोप साबित नहीं हो जाता है।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)