Latest News
देश के तीसरे रक्षा शक्ति विवि का शुभारंभ
फॉरेंसिंक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान व साइबर अपराध में स्नातक की होगी बढ़ाई, औद्य्नोगिक सुरक्षा व पुलिस विज्ञान में डिप्लोमा
रांची,3अक्टूबर। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज राजधानी रांची में रक्षा विश्वविद्य्नालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस विश्वविद्य्नालय में फॉरेंसिंक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान व साइबर अपराध में स्नातक की होगी बढ़ाई, औद्य्नोगिक सुरक्षा और पुलिस विज्ञान में डिप्लोमा की पढ़ाई होगी।
राज्यपाल ने कहा कि रक्षा शक्ति विश्वविद्य्नालय की स्थापना जनहित में एक व्यापक प्रयास है। उन्होंने कहा कि सैन्य एवं पुलिस सेवा में जाने के लिए यहां के युवाओं में उत्साह रहता है। वे मेहनत करते हैं लेकिन उचित मार्गदशन के अभाव में उन्हें सफलता नहीं मिलती, लेकिन अब यह विश्वविद्य्नालय ऐसे युवाओं को उचित मार्गदशन प्रदान करने में कारगर साबित होगा। सामाजिक बुराईयों को समाप्त करने में विश्वविद्य्नालय के छात्र महत्वपूर्ण योगदान देंगे। वे झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्य्नालय के विधिवत शुभारंभ के पश्चात श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। राज्यपाल ने कहा कि यह विश्वविद्य्नालय शांति व्यवस्था कायम करने का वाहक बनेगा। झारखंड में साइबर अपराध एक चुनौती के रुप में उभरा है, यहां के छा़त्रों को इस चुनौती का सामना करना है। पढ़ाई के साथ साथ छात्र नैतिकता का भी पाठ पढ़ें । वे यह समझें कि मानव में मानवता होनी चाहिए।
झारखंड औद्य्नोगिक सुरक्षा बल का गठन जल्द होगा- सीएम
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में झारखंड औद्य्नोगिक सुरक्षा बल का गठन जल्द होगा, जिसमें राज्य के लोगों को शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में हुनरमंद मानव संसाधन को विकसित करने की आवश्यकता है। सरकार राज्य के युवाओं को दक्ष करेगी ताकि वैश्विक आर्थिक परि॰श्य में राज्य के युवा अपनी प्रतिभा दिखा कर राज्य को आगे ले जा सकें। रघुवर दास ने कहा कि 10 वीं पास गरीब युवाओं को पुलिस विज्ञान के डिप्लोमा कोर्स में प्राथमिकता दी जायेगी। राज्य उच्च शिक्षा के मानक में काफी पीछे है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने उच्च शिक्षा का अलग विभाग बनाकर सचिव की नियुक्ति की। इस माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में झारखण्ड सरकार तेजी से कार्य कर रही है। जिसका परिणाम है कि कम समय में रक्षा शक्ति विश्वविद्य्नालय में पढ़ा का शुभारंभ हुआ। राज्य में बड़ी संख्या में उच्च शिक्षण संस्थान खुलेंगे और छात्रों को कौशल विकास से भी जोड़ा जायेगा, ताकि वे पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना सकें। इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आनेवाले दिनों में राज्य सरकार पांच मेडिकल कॉलेजों की स्थापना करेगी। अगले तीन वर्ष में योजनाबद्ध तरिके से सभी विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में कुल 100 कॉलेज की स्थापना की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक परि॰श्य में राज्य की अलग पहचान के लिए दक्ष लोगों की जरुरत है। आनेवाले दिनों में विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को भी दक्ष किया जायेगा। ताकि वे जान सकें कि वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में उन्हें कैसे काम करना है। राज्य सरकार ने तय किया है कि गांव में निवास करने वाले युवक, युवतियों और महिलाओं को प्रशिक्षित कर उनकी योग्यता एवं इच्छा अनुसार दक्ष बना कर उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर की जायेगी। श्री दास ने उपस्थित शिक्षकों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको काफी मेहनत करने की जरुरत है, ताकि यह विश्वविद्य्नालय पूरे देश में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सके। आप अनुशासन में रहकर राज्य के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दें। यहां के छात्रों को राज्य से पलायन करने की जरुरत नहीं होगी, उन्हें राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।
युवाओं को मुख्यधारा से जोडने में मील का पत्थर साबित होगा रक्षा शक्ति विश्वविद्यलय- शिक्षा मंत्री
राज्य की शिक्षा मंत्री डा. नीरा यादव ने कहा कि सुरक्षा संबंधी शिक्षण और प्रशिक्षण में दक्षता प्रदान करने में रक्षा शक्ति विश्वविद्य्नालय महत्वपूर्ण योगदान देगा। राज्य के लिए यह गौरव का विषय है कि झारखण्ड में देश का यह तीसरा विश्वविद्य्नालय है। शिक्षा विभाग लगातार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता प्रदान करने हेतु कार्य कर रहा है। राज्य सरकार ने काफी कम समय में इस विश्वविद्य्नालय को प्रारंभ करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्य्नालय राज्य के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में भी मील का पत्थर साबित होगा। यहां के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उस प्रतिभा को निखारने हेतु पहल करने की जरुरत है।
विवि में 179 छात्र-छात्रओं का हुआ नामांकन, 7 शिक्षक संविदा पर हुए नियुक्त
उच्च, तकनीकीशिक्षा एवं कौशल विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि राज्य के विकास एवं उच्च शिक्षा के लिए यह ऐतिहासिक कदम है। यहां छात्र-छात्राओं को श्रेष्ठ से श्रेष्ठतर शिक्षा उपलब्ध करायी जायेगी । यह विश्वविद्य्नालय रिसोर्स संस्थान के रुप में विकसित होगा। इस अवसर पर संविदा के आधार पर सात शिक्षकों को महामहिम राज्यपाल ने नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रधान सचिव एस के सत्पथी, विशेष कार्य पदाधिकारी अनिल पालटा, निदेशक एटीआ श्री पीके जाजोरिया, निदेशक उच्च शिक्षा बालेंदू भूषण आनंद मूर्ति सहित अन्य गणमान्य लोग एवं विश्वविद्य्नालय के विभिन्न पाठयक्रमों में नामांकित छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
