Latest News
गोलीकांड के खिलाफ 24 को झारखंड बंद
5 को राजभवन मार्च व 17 को बड़कागांव में संयुक्त विपक्ष का संकल्प सभा
रांची,3अक्टूबर। हजारीबाग के बड़कागांव में पुलिस फायरिंग में चार ग्रामीणों की मौत के खिलाफ 24 अक्टूबर को संपूर्ण विपक्ष ने एकदिवसीय झारखंड बंद का आह्नान किया है। कांग्रेस, झारखंड विकास मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, जनता दल यूनाईटेड समेत अन्य दलों की आज राजधानी रांची के बिहार क्लब में हुई संयुक्त बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।
विपक्षी दलों ने बड़कागांव गोलीकांड के खिलाफ 24 अक्टूबर को झारखंड बंद के पहले भी विभिन्न माध्यमों से रोषपूर्ण प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है।इसके तहत 5 अक्टूबर को सभी प्रमुख विपक्षी दलों के प्रतिनिधि राजभवन मार्च करेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। इसी दिन सभी जिला मुख्यालय में विपक्षी दलों का संयुक्त प्रदर्शन होगा और उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जबकि 17 अक्टूबर को बड़कागांव में ही स्थानीय विस्थापितों के साथ संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा।इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने बताया कि पिछले दिनों गोला में भी पुलिस फायरिंग में दो ग्रामीणों की मौत हुई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश और गिरने से चोट आने के कारण मौत का कारण बताया, यह सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
पूर्व मुख्यमंत्री और झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार इस घटना की न्यायिक जांच कराएं और मृतकों के आश्रितों को 25-25लाख का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करें, वहीं ठेकेदार व माफियाओं के बीच गठबंधन को रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाये जाएं और जांच होने तक वहां खनन कार्य पर रोक लगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में उच्चतम न्यायालय के आदेश की भी अवहेलना भी हुई है। बड़कागांव के चिरुडीह में 15 दिन पहले से कफन सत्याग्रहण आंदोलन चल रहा था, लेकिन पुलिस ढ़ाई-तीन बजे रात में कांग्रेस विधायक निर्मला देवी को गिरफ्तार करती है, जबकि उच्चतम न्यायालय का साफ आदेश है कि रात्रि में महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि घटना के दो दिन बीत गये है, लेकिन पुलिस पार्टी विधायक निर्मला देवी को गिरफ्तार करने के बाद भी अदालत में पेश नहीं कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि विधायक कहां है, उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
इस मौके पर भाकपा के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव, झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत कई नेता-कार्यकर्त्ता मौजूद थे।गौरतलब है कि बड़कागांव में राष्ट्रीय ताप विद्य्नुत निगम (एनटीपीसी) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भू रैयतों पर पुलिस फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हुए है। इस हिंसक झड़प में एएसपी व अंचल पदाधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। जिनका इलाज मेदांता में चल रहा है।
बड़कागांव में घर-घर तलाशी, ग्रामीणों में दहशत
विधायक निर्मला देवी के बारे में पुलिस को नहीं मिल रही कोई जानकारी
हजारीबाग के बड़कागांव में पुलिस फायरिंग की घटना के बाद आज एक बार फिर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल चिरुडीह और डाडीकला गांव पहुंचे। पुलिस कर्मी घर-घर की तलाशी में जुटे है और हिंसक झड़प में शामिल नामजद ग्रामीणां व अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के गांव पहुंचने की मिलते ही आसपास के पांच-छह गांवों के ग्रामीणों का पलायन हो गया और पुलिस से बचने के लिए लोग अपने रिश्तेदार के घर चले गये या फिर खेत-खलिहान व अन्य स्थानों पर छिप गये, वहीं पुलिस लगातार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। इस मामले में विधायक निर्मला देवी और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है, लेकिन पुलिस को अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जबकि निर्मला देवी के पुत्र ने बताया कि घटना के तीन पुलिस ने विधायक को हिरासत में ले लिया था और अब पुलिस ही बता सकती है कि निर्मला देवी कहां है। दूसरी तरफ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पुलिस पर हमला कर ग्रामीणों ने विधायक को पुलिस के कब्जे से मुक्त करा लिया था।
इधर, पुलिलिया कार्रवाई से ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। भय के कारण पांच-छह गांवों के ग्रामीण दूसरे स्थानों पर चले गये है, वहीं इलाके में शांति कायम है।
केंद्रीय मंत्री को पुलिस ने रोका
केंद्रीय राज्यमंत्री और हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने पुलिस फायरिंग में मारे गये परिजनों से मुलाकात के लिए आज बड़कागांव जाने की कोशिश की, लेकिन इलाके में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लागू होने की वजह से पुलिस-प्रशासन की ओर से उन्हें रोक दिया गया। इससे पहले कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत समेत अन्य नेताओं को भी बड़कागांव जाने से रोक दिया गया था।
जयंत सिन्हा ने घायलों से मुलाकात की
केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बड़कागांव गोलीकांड के घायलों से मुलाकात की। उन्होंने राजधानी रांची के ट्रामा सेंटर में घायलों से मुलाकात की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद जयंत सिन्हा अपने संसदीय क्षेत्र में चले गये।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बड़कागांव के लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। श्री सिन्हा आज बड़कागांव से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों से एनटीपीसी के लिए जबरन भूमि अधिग्रहण नहीं किया जायेगा। श्री सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन कानून सम्मत कार्रवाई कर रही है। वे आज घटना का जायजा लेने और गोलीकांड में मारे गय े लोगों के परिजनों से मिलने बड़कागांव जा रहे थे, इस बीच जिला प्रशासन ने बड़कागांव क्षेत्र में धारा एक सौ चौवालिस लागू होने के कारण जाने से रोक दिया। म ंत्री ने कहा कि यह घटना दुखद और दर्दनाक है।
डीजीपी ने घायल जवानों से मुलाकात की,सहायता राशि सौंपी
बड़कागांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प में घायल जवानों से आज पुलिस महानिदेशक ने अस्पताल जाकर मुलाकात की और उन्हें 10 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी। गौरतलब है कि इस हिंसक झड़प में एएसपी समेत कई जवान घायल हो गये, जिनका इलाज रांची के मेदांता अस्पताल में चल रहा है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
