Connect with us

Latest News

झारखंड में 45.6प्रतिशत गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने को मजबूर

Published

on


बेरोजगारी दर 7.7 प्रतिशत, झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 विस में पेश
रांची। विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण पेष किया गया। वित्तमंत्री रामेष्वर उरांव द्वारा विधानसभा में पेष आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार पिछले चार वर्षां में अर्थव्यवस्था की औसत वार्षिक वृद्धि दर पांच दषमलव सात प्रतिषत रही। जबकि वित्तीय वर्ष दो हजार उन्नीस-बीस में औसत वार्षिक वृद्धि दर के सात दषमलव दो प्रतिषत रहने का अनुमान है।
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार जुलाई 2019 में ऑक्सफोर्ड प्रोवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनेसिटिव और यूनाईटेड नेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम, यूएनडीपी द्वारा प्रकाशित वैश्विक बहुआयामी गरीबी इंडेक्श्स 2019 के अनुसार झारखंड के लगभग 45.6प्रतिशत (1.62करोड़) लोग वर्ष 2015-16 में गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर कर रहे है। वहीं राज्य में बेरोजगारी दर 7.7 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 6.1 प्रतिशत है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 7.1 प्रतिशत है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 10.5 प्रतिशत है। राज्य में पुरुषों की बेरोजगारी दर 8.2 प्रतिशत है, जबकि महिलाओं की 5.2 प्रतिशत है। राज्य के अंतर्गत रोजगार से जुउ़े लोगों में 61.3 प्रतिशत स्वरोजगार, 23.6 प्रतिशत श्रमिक और मात्र 15.1 प्रतिशत लोग ही नियमित वेतन व पारिश्रमिक पर काम करते है। वहीं राज्य में लगभग 46.75 प्रतिशत श्रमिक कृषि, वानिकी एवं मत्स्य पालन क्षेत्र, 18.54 प्रतिशत विनिर्माण, 8.7 प्रतिशत उत्पादन तथा 7.9 प्रतिशत व्यापार एवं मरम्मत क्षेत्र से जुड़े है।
व्यावसायिक वितरण में लिंग आधारित अंतर है। पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं कृषि, वानिकी एवं मत्स्य पालन प्रक्षेत्र में कार्यरत है। इस प्रक्षेत्र में काम करने वालों में 43 प्रतिशत पुरुष, जबकि 63 प्रतिशत महिलाएं है। वहीं दूसरी तरफ व्यापार एवं मरम्मत के क्षेत्र में कार्यरत लोगों में 9 प्रतिशत और मात्र 2 प्रतिशत महिलाएं है। यह सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में से एक है।
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार स्थित मूल्य 2011-12 के अनुसार राज्य का सकल घरेलू उत्पाद, जीएसडीपी वर्ष 2014-15 में 1,86,534 करोड़ रुपये था, जिसका वर्तमान वित्तीय वर्ष 2019-20 में 2,49,554 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वर्तमान मूल्य पर राज्य का घरेलू उत्पाद जीएसडीपी वर्ष 2014-15 में 2,18,525 करोड़ रुपये था, जिसके वर्तमान वित्तीय वर्ष में 3,43,126करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
वर्ष 2019-20 में प्रति व्यक्ति आय वर्तमान मूल्य पर 83592 रुपये तथा स्थिर मूल्य पर 60339 रुपये रहने का अनुमान है। जबकि वर्ष 2014-15 में स्थित मूल्य पर झारखंड की प्रति व्यक्ति आय 47781 रुपये थी। दो वर्षा के बाद वर्ष 2016-17 में इसमें 45 रुपये की वृद्धि हुई। इसके बाद के कुछ वर्षां में कुछ सुधार हुआ और वर्ष 2014-15 से 2018-19 के बीच इसमें चार प्रतिशत की औसत दर से वृद्धि हुई। वर्त्तमान वर्ष में इसमें 5.6 प्रतिशत के वृद्धि का अनुमान है।
वर्ष 2019-20 में सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक वृद्धि का अनुमान है। विगत वर्ष की तुलना में इसमें 8.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस अवधि में सेवा क्षेत्र के अंतर्गत व्यापार एवं मरम्मत, होटल व रेस्टुरेंट, परिवहन, विशेषकर हवाई यात्रा, रीयल स्टेट और संचार व्यवस्था में प्रभावशाली वृद्धि सामने आयी है।
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2014-15 से 2018-19 के बीच स्थिर मूल्य पर भारत का सकल घरेलू उत्पाद 7.5 प्रतिशत के यौगिक वार्षिक वृद्धि दर 7.5प्रतिशत की दर से बढ़ा , इस अवधि में जीएसडीपी स्थित मूल्य पर मात्रा 5.7 प्रतिशत के यौगिक वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ा है, जो राष्ट्रीय औसत से 1.8 प्रतिशत कम है।
झारखंड की प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे प्रति व्यक्ति आय वाले राज्यों में से एक है। वर्ष 2015-16 में देश के 28 राज्यों में से इसका स्थान 26वां था। वर्ष 2015-16 में केवल बिहार और उत्तर प्रदेश का प्रति व्यक्ति आय ही झारखंड से कम थी। अभी भी देश के 28 राज्यों में झारखंड का स्थान 25वां है। वर्ष 2016-17 के पश्चात बिहार और उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मणिपुर ऐसा राज्य है, जिसकी प्रति व्यक्ति झारखंड से कम है।
राज्य की अर्थव्यवस्था की वृद्धि में तृतीयक क्षेत्र का योगदान सर्वाधित रहा है। वर्ष 2019-20 में राज्य की अर्थव्यवस्था के वृद्धि में इसका योगदान 65 प्रतिशत का रहा, जबकि प्राथमिक एवं द्वितीय क्षेत्रों का योगदान लगभग 15 से 20 प्रतिशत का रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.