Latest News
एसीबी ने रांची व धनबाद नगर निगम समेत चार कार्यालयों में एक साथ की छापेमारी
रांची। गलत तरीके से नक्शा पास करने, बिना नक्शा पास हुए इमारत खड़ी करने जैसे भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, एसीबी की टीम ने एक साथ रांची, धनबाद नगर निगम कार्यालय,रांची स्थित रजिस्ट्री कार्यालय और डोरंडा थाने में छानबीन की। इस छापेमारी में संबंधित विभाग के नोडल पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस छानबीन से इन दफ्तरों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी ने सुबह करीब साढ़े दस बजे रांची नगर निगम कार्यालय, धनबाद नगर निगम कार्यालय, रजिस्ट्री आॅफिस रांची पर एक साथ दबिश दी। रांची नगर निगम में डीएसपी सादिक अनवर रिजवी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। एसीबी की टीम ने यहां कई दस्तावेजों को खंगाला। इस दौरान इन कार्यालयों में एसीबी की दबिश से अफसर से लेकर कर्मचारी तक में हड़कंप मच गया। अधिकतर लोग आॅफिस से गायब हो गए। अधिकारियों से बारी-बारी से कामकाज संबंधी फाइलें तलब की ।
एसीबी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिन कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में भ्रष्टाचार के कारण जनसाधारण को परेशानियां होने की शिकायतें मिलती है, उन सभी स्ािानों पर राज्य सरकार के आदेश के आलोक में एसीबी द्वारा कार्रवाई की जा रही है। एसीबी के डीजी सह ब्यूरो प्रमुख के निर्देश पर डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा चार टीमें गठित कर छापेमारी करायी जा रही है। प्रत्येक टीम के सुरक्षार्थ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। एसपी ने बताया कि पायी गयी त्रुटियों के संबंध में राज्य सरकार के संबंधित विभाग को भेजा जाएगा,जहां के आदेश प्राप्त होने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रांची नगर निगम में जांच कर रहे एसीबी के डीएसपी सादिक अनवर ने बताया कि सरकार की ओर से प्रिवेंटिव चेक किया जा रहा है। नगर निगम में बनने वाले नक्शा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, वाटर कनेक्शन आदि सेवाओं की सर्विस डिलिविरी के तौर तरीकों की जांच की गई।
इधर, बुधवार सुबह 10.30 बजे एसबी की एक टीम धनबाद नगर निगम कार्यालय पहुंची। नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप से विकास कार्यों की फाइलों की मांग की। इसके बाद निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसबी के अधिकारी नगर निगम कार्यालय में बैठकर फाइलों को खंगाला। एक-एक फाइलों की जांच की गई। जांच में गडबड़ी मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। धनबाद नगर निगम कार्यालय में एसीबी की कार्रवाई को लेकर डीएमसी के अधिकारी और कर्मचारी सकते में हैं।
इधर, रांची स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में भी एसीबी की टीम पहुंची। कर्मचारियों ने बताया कि कुछ पुराने मामले की जानकारी लेने के लिए एसीबी की टीम यहां आई थी। टीम को वह उपलब्ध करा दी गई है। हालांकि कार्यालय के कर्मचारी एसीबी की धमक के बाद पूरी तरह सतर्क दिखे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
