Latest News
झारखंड के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि
आपदा प्रबंधन मंत्री ने क्षति का अनुमान लगाकर रिपोर्ट भेजने का दिया आदेश
रांची । झारखंड के कई जिलों में तीन दिन से तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। पलामू प्रमंडल के गढ़वा और पलामू जिले में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि भी हुई है ओलावृष्टि के कारण खेत में लगे फसलों को काफी नुकसान हुआ है ।राज्य आपदा प्रबंधन मंत्री ने जिलों के उपायुक्त को क्षति का अनुमान लगाकर तत्काल रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है ताकि प्रभावित परिवारों के बीच मुआवजे का भुगतान किया जा सके।
पलामू प्रमंडल में ओलावृष्टि घटना पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता और जिले के उपायुक्त से बातचीत की। आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उपायुक्त क्षति का अनुमान लगाकर भेजें। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों के लिए उचित मुआवजे का प्रबंध करेगी ।
राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी आज सुबह हल्की बारिश हुई।चतरा समेत कुछ जिलों में रविवार को बारिश हुई, तो कुछ जगहों पर सोमवार को हल्की बारिश जारी रही।वहीं मंगलवार को भी रांची, पलामू और गढ़वा जिला में ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गढ़वा के विशुनपुरा में रविवार की रात 50 ग्राम तक के ओले गिरे. राजधानी रांची में भी तड़के हल्की बारिश हुई। दिन में धूप-छांव के बीच हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश सुबह 6 बजे थम गयी। पलामू के हुसैनाबाद क्षेत्र में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे. गढ़वा जिला के मझिआंव, बरडीहा प्रखंड के आदर पंचायत में ओला गिरने से किसानों की फसल बर्बाद हो गयी।सरसों की फसल लगभग तैयार हो चुकी थी, लेकिन कुदरत के इस कहर ने फसल को बर्बाद कर दिया।सिर्फ खरौंधी प्रखंड की 9 पंचायतों में सरसों, रहर, गेहूं, चना, मटर, मसूर, प्याज, लहसुन, धनिया व अन्य फसलें बर्बाद हो गयी हैं. खरौंधी बाजार की कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया।इतने बड़े-बड़े पत्थर गिरे कि बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तक टूट गये। सैकड़ों घरों के खपड़े एवं एसबेस्टस की सीटों को भी नुकसान हुआ।कई लोग चोटिल भी हुए हैं। इतना ही नहीं, ओलावृष्टि ने सैकड़ों पक्षियों की भी जान ले ली. ज्ञात हो कि मौसम विभाग ने 23 फरवरी को ही मौसम का पूर्वानुमान जारी कर कहा था कि 24, 25 और 26 फरवरी को झारखंड में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। विभाग ने आज सुबह 10-12बजे के बीच रांची समे कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है। इस बारिश और ओलावृष्टि से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
