Connect with us

Latest News

पत्नी, बेटे व बेटी की हथौड़ा से मार कर निर्मम हत्या

Published

on


आरोपी ने हथौड़े से वार कर घटना को दिया अंजाम, जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना के बड़ागांई चित्रगुप्त नगर में दिल को दहला देने वाली घटना घटी। इस घटना की जानकारी जिसे हुई उसका रुह कांप गया। जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस विभाग के स्पेशल ब्रांच में चालक के पद पर पदस्थापित है। आरोपी सिपाही ब्रजेश कुमार तिवारी अपनी पत्नी रीना तिवारी और 13 साल के बेटे व 15 साल की बेटी की हथौड़ा से मार कर हत्या कर दिया और खुद भी आत्महत्या करने के लिए जहर पी गया। जिसे बाद में गंभीर अवस्था में सदर पुलिस द्वारा भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है।
सिटी एसपी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रजेश तिवारी मूल रूप से पलामू का रहने वाला है । उसने बीती देर रात पारिवारिक कलह से तंग आ कर डिप्रेशन के कारण अपनी पत्नी रीना तिवारी और एक बेटा व एक बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी जहर खा कर जान देने की कोशिश की, लेकिन वह घटना को अंजाम देने के बाद रांची में ही रह रही अपनी बहन को फोन कर घटना को अंजाम देने की जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार आरोपी ब्रजेश तिवारी ने अपनी बहन से फोन पर कहा था कि वह अपने परिवार की हत्या कर कर खुद भी जान दे रहा है। यह सुनते ही उसकी बहन घबरा गयी और देर रात अपने परिवार के साथ बड़ागॉंई स्थित उसके आवास पर पहुंची तो देखा कि घर कमरे में खून ही खून फेला हुआ है । पत्नी रीना बेटा व बेटी का शव पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पाते ही सदर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे। तब देखा कि तीन का शव पड़ा है। वहीं ब्रजेश तिवारी भी अंतिम सांसे ले रहा है, यह देख पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए उसे गंभीर अवस्था में रिम्स में भर्ती कराया। बाद में घटना की जानकारी गढ़वा में रह रहे मृतका रीना के मायके वालों को भी दे गयी । जिस कि राये के मकान में घटना घटी उसे पुलिस ने अपने कब्जे में कर उनके आने का इंतजार कर रही थी । बाद परिजनों के आने पर वहां एफएसएल की टीम भी पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी।
घटना की जानकारी आज सुबह में बड़ागांई चित्रगुप्त नगर के लोगों को हुई उसके बाद वहां लोगों का हुजूम जमा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार ब्रजेश
तिवारी विगत करीब डेढ़ दो साल से ही वहां किराये में रह रहा था। पुलिस में कार्यरत होने के कारण वह सुबह में ही अपनी ड्यूटी के लिए निकल जाया करता था । इस वजह से आस पास के लोगों से उसका बहुत ज्यादा मिलना जुलना नहीं होता था। इस लिए उसके परिवार के बीच क्या चल रहा था इसकी
जानकारी किसी को नहीं थी। लेकिन यह दिल दहला देने वाली घटना साबित करता है कि उस परिवार में बहुत पहले से विवाद चल रहा था ,जिससे ब्रजेश
तिवारी मानसिक रुप से काफी तनाव में था ।
इधर, सिटी एसपी ने कहा कि इस घटना का कारण ब्रजेश के होश में आने के बाद ही पता चल सकता है। उससे या उसकी पत्नी के परिवार वालों से बात होने के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल सकेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.