Connect with us

Latest News

कल तक जो काम पाक करता आया , आज वह कांग्रेस कर रही है-नरेंद्र मोदी

Published

on


दुमका की रैली में कहा- विरोधियों को भाजपा का विरोध करते-करते देश का विरोध करने की आदत हो गयी , हमारी सरकार रिमोट कंट्रोल से नहीं चलती , जनता ही हाईकमान

दुमका। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के पास राज्य के विकास कोई न कोई रोडमैप है और न इरादा है और न कभी भूतकाल में कुछ किया है। अगर वे (कांग्रेस व विपक्षी )जानते है तो उनको एक ही बात का पता है, भाजपा का विरोध करो, मोदी को गाली दो। भाजपा का विरोध करते-करते इन लोगों को देश का विरोध करने की आदत हो गई है। नरेंद्र मोदी रविवार को दुमका एयरपोर्ट मैदान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की संसद ने अभी नागरिकता कानून से जुड़ा एक महत्त्वपूर्ण बदलाव किया है। इस बदलाव के कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से जो वहां कम संख्या में थे, जो अलग धर्म का पालन करते थे, इसलिए वहां उन पर जुल्म हुए, उनका वहां जीना मुश्किल हो गया। ये तीन देशों से हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन, बौद्ध उनको वहां से अपना गांव, घर, परिवार सबकुछ छोड़कर भारत में भाग कर यहां शरणार्थी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनके जीवन को सुधारने के लिए, इन गरीबों को सम्मान मिले इसलिए भारत की दोनों सदनों में भारी बहुमत से इन गरीबों के लिए नागरिकता का निर्णय किया। उन्होंने असम लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इन्होंने हिंसा करने वालों को अपने से अलग कर दिया है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात बता रहे हैं। देश का मान-सम्मान बढ़े ऐसा व्यवहार असम, नार्थ ईस्ट कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल तक जो काम पाकिस्तान करता आया है, आज वह काम कांग्रेस कर रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि जिस तरह से देश में आग लगाने की कोशिश की गई है, उससे साफ हो गया है कि नागरिकता कानून का हमारा फैसला हजार फीसदी सच्चा है। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी सरकार रिमोट कंट्रोल से नहीं चलती है, बल्कि जनता ही सरकार की हाईकमान है।
नरेंद्र मोदी ंने कहा कि जिन लोगों पर जनता ने कभी भरोसा किया था, जिन्हें झारखंड के आदिवासियों ने मान-सम्मान दिया था, लेकिन उन्होंने खुद के लिए और परिवार के लिए बड़े-बड़े महल दिए और आपको भूल गए थे। उन्होंने कहा कि कल्पना कीजिए, अगर बाबा तिलका मांझी सिर्फ अपना हित ही सोचते तो क्या समाज के लिए इतना कुछ कर पाते? अगर सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, सिर्फ अपना लाभ ही देखते तो क्या अंग्रेजों का मुकाबला कर पाते। ये तमाम सेनानी, ये तमाम शहीद, परिवार हित से ऊपर उठकर, समाज के हित में, राष्ट्र के हित में खड़े हुए। भाजपा ऐसे ही संस्कारों को धारण करती है, उनको सम्मान देती है।
उन्होंने कहा कि पहले सरकारी योजनाएं सिर्फ कागज़ों तक सिमट कर रह जाते थे क्योंकि सरकार और जनता के बीच बहुत बड़ी खाई थी। ये खाई राजनीति की थी,अफसरशाही की थी,भ्रष्टाचार की थी, असंवेदनशीलता की थी। लेकिन ये सेवक इस खाई को पाटने में निरंतर जुटा है और इसमें अभूतपूर्व सफलता भी मिली है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि झामुमो लंबे समय से कांग्रेस की सहयोगी रही है, दिल्ली में भी, बिहार में भी और फिर झारखंड में भी सरकारों में हिस्सा रही है। इतने वर्षों में इन्होंने झारखंड की पहचान के साथ पिछड़ा शब्द जोड़ दिया। इन्होंने जनता पर खर्च होने वाले पैसे को लूटा और लोगों को पाई-पाई के लिए मोहताज रखा। उन्होंने कहा कि झारखंड के 20 जिले ऐसे हैं, जहां कांग्रेस और उसके साथी, वर्षों से शासन के बावजूद बुनियादी सुविधाएं तक नहीं पहुंचा पाये. ये भाजपा की ही सरकार है, जिसने झारखंड के इन 20 जिलों को पिछड़े की बजाय आकांक्षी घोषित किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले यहां जो मुख्यमंत्री थे, वह 30-35 हजार घरों के निर्माण का दावा करते थे और उसको ही बहुत बड़ी उपलब्धि बताते थे। अब हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि देश के हर गरीब के पास अपना पक्का घर हो। आपको बेहतर जिंदगी देने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश के विकास के लिए सरकार हमेशा ही समर्पित हैं।  सभा में मंच पर मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा संतालपरगना प्रमंडल के कई भाजपा प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.