Connect with us

Latest News

पहले चरण में 13 सीटों के लिए 37.83लाख मतदाता 189 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

Published

on


3906 मतदान केंद्र बनाये गये, 1.05लाख युवा मतदाता पहली बार करेंगे वोट
रांची। झारखंड में पहले चरण में 30 नवंबर को 13 विधानसभा सीटों के लिए 37.83लाख मतदाता 189 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के 13 सीटों के लिए पहले चरण में मतदान होना है, उनमें चतरा (एससी), गुमला (एसटी), बिशुनपुर (एसटी), लोहरदगा (एसटी), मनिका (एसटी), लातेहार (एससी), पांकी, डाल्टेनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर (एससी), हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर सीट शामिल है।
इन 13 सीटों के लिए कुल 3906 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 231 मतदान केंद्र शहर औऱ 3675 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं. इन मतदान केंद्रों पर कुल 37,83,055 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 19,81,694 पुरुष औऱ 18,01,356 महिला और थर्ड जेंडर के 5 मतदाता है. इसके अलावा 1,05,822 नए मतदाता (18-19 साल के) पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. नए मतदाताओं में 57,687 पुरुष, 48135 महिला मतदाता हैं.

सबसे ज्यादा 28 अभ्यर्थी भवनाथपुर सीट से, सबसे कम 9 प्रत्याशी चतरा से
पहले चरण में जिन 13 सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा, उसमें सबसे ज्यादा 28 अभ्यर्थी भवनाथपुर सीट से है, जबकि सबसे कम 9 अभ्यर्थी चतरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा गुमला (एससी) सीट से 12, बिशुनपुर (एसटी) सीट से 12, लोहरदगा (एसटी) सीट से 11, मनिका (एसटी) सीट के लिए 10, लातेहार (एससी) सीट के लिए 11, पांकी सीट के लिए 15, डाल्टेनगंज सीट के लिए 15, विश्रामपुर सीट के लिए 19, छतरपुर (एससी) सीट के लिए 12, हुसैनाबाद सीट के लिए 19 औऱ गढ़वा सीट के लिए 16 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं. इस तरह इस चरण में 189 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं.

चतरा में 9 प्रत्याशी, 475 मतदान केंद्रों पर 3,72,433 मतदाता डालेंगे मत
चतरा विधानसभा सीट के लिए 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट के लिए कुल 475 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें शहरी इलाके में 43 औऱ ग्रामीण इलाके में 432 मतदान केंद्र हैं. इन मतदान केंद्रों पर कुल 3,72,433 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,95,090 पुरुष, 1,77,341 महिला 02 थर्ड जेंडर और 9906 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं.

गुमला में 12 अभ्यर्थी, 313 मतदान केंद्र और 2,19,874 मतदाता डालेंगे वोट
68-गुमला विधानसभा सीट के लिए 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट के लिए कुल 313 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें शहरी इलाके में 38 औऱ ग्रामीण इलाके में 272 मतदान केंद्र हैं. इन मतदान केंद्रों पर कुल 2,19,874 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,10,707 पुरुष, 1,09,167 महिला और 4969 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं.

बिशुनपुर सीट के लिए 12 दावेदार, 349 बूथों पर 2,34,401 वोटर्स करेंगे वोट
बिशुनपुर सीट के लिए 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट के लिए कुल 349 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें शहरी इलाके में शून्य औऱ ग्रामीण इलाके में 349 मतदान केंद्र हैं. इन मतदान केंद्रों पर कुल 2,34,401 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,19,332 पुरुष, 1,15,067 महिला, 2 थर्ड जेंडर और 4090 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं.

लोहरदगा के लिए 11 उम्मीदवार, 324 बूथों पर 2,44,381 वोटर्स करेंगे वोट
लोहरदगा सीट के लिए 11 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 2,44,381 मतदाता करेंगे. इनमें 1,23,658 पुरुष, 1,20,723 महिला औऱ 6206 नए मतदाता हैं. ये मतदाता 324 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इसमें शहरी क्षेत्र में 38 और ग्रामीण क्षेत्र में 286 मतदान केंद्र हैं.
मनिका सीट के लिए 10 उम्मीदवार, 321 बूथों पर 2,37,489 वोटर्स करेंगे वोट
मनिका सीट के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट के लिए 321 मतदान केंद्र हैं जिसमें सभी मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में में अवस्थित हैं. इन मतदान केंद्रों पर कुल 2,37,489 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,21, 215 पुरुष, 1,16,274 महिला और 7146 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं.
लातेहार में 11 प्रत्याशी, 358 मतदान केंद्रों पर 2,69,478 मतदाता डालेंगे मत
लातेहार विधानसभा सीट के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट के लिए कुल 358 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें शहरी इलाके में 19 औऱ ग्रामीण इलाके में 339 मतदान केंद्र हैं. इन मतदान केंद्रों पर कुल 2,69,478 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,38,914 पुरुष, 1,30,564 महिला और 8467 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं. ’
पांकी सीट के लिए 15 उम्मीदवार, 326 बूथों पर 2,66,406 वोटर्स करेंगे वोट
पांकी सीट के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट के लिए कुल 326 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें सभी मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में अवस्थित हैं. इन मतदान केंद्रों पर कुल 2,66,406 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,40,984 पुरुष, 1,25,421 महिला, थर्ड जेंडर के 1 और 5819 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं.
डालटेनगंज सीट के लिए 15 प्रत्याशी, 426 बूथों पर 3,45,817 वोटर्स करेंगे वोट
डालटनगंज सीट के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट के लिए कुल 426 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें शहरी क्षेत्र में 69 औऱ ग्रामीण क्षेत्र में 357 मतदान केंद्र हैं. इन मतदान केंद्रों पर कुल 3,45,817 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,81,720 पुरुष, 1,64,097 महिला और 7041 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं.
विश्रामपुर सीट के लिए 19 प्रत्याशी, 367 बूथों पर 3,08,622 वोटर्स करेंगे वोट
77-विश्रामपुर सीट के लिए 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट के लिए कुल 367 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें शहरी क्षेत्र में 20 औऱ ग्रामीण क्षेत्र में 347 मतदान केंद्र हैं. इन मतदान केंद्रों पर कुल 3,08,622 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,66,473 पुरुष, 1,42,149 महिला और 7504 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं.
छतरपुर सीट के लिए 12 प्रत्याशी, 335 बूथों पर 2,63,302 वोटर्स करेंगे वोट
छतरपुर सीट के लिए 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट के लिए कुल 335 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो सभ ग्रामीण इलाके में अवस्थित हैं. इन मतदान केंद्रों पर कुल 2,63,302 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,38,675 पुरुष, 1,24,627 महिला और 4992 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं.
हुसैनाबाद सीट के लिए 19 प्रत्याशी, 341 बूथों पर 2,77,421 वोटर्स करेंगे वोट
हुसैनाबाद सीट के लिए 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट के लिए कुल 341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें शहरी क्षेत्र में 21 औऱ ग्रामीण क्षेत्र में 320 मतदान केंद्र हैं. इन मतदान केंद्रों पर 2,77,421 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,49,750 पुरुष, 1,27,671 महिला और 6909 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं.
गढ़वा सीट के लिए 16 प्रत्याशी, 456 बूथों पर 3,65,427 वोटर्स करेंगे वोट
गढ़वा सीट के लिए 16 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट के लिए कुल 456 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें शहरी क्षेत्र में 33 औऱ ग्रामीण क्षेत्र में 423 मतदान केंद्र हैं. इन मतदान केंद्रों पर 3,65,427 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,93,184 पुरुष, 1,72,243 महिला और 17014 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं.

भवनाथपुर सीट के लिए 28 प्रत्याशी, 502 बूथों पर 3,78,004 वोटर्स करेंगे वोट
भवनाथपुर सीट के लिए 28 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट के लिए कुल 502 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें शहरी क्षेत्र में 26 औऱ ग्रामीण क्षेत्र में 476 मतदान केंद्र हैं. इन मतदान केंद्रों पर 3,78,004 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 2,01,992 पुरुष, 1,76,012 महिला और 15,490 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.