Latest News
झामुमो ने नौकरियों में स्थानीय को 75 फ़ीसदी आरक्षण देने का किया वादा
पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन व झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने जारी किया चुनावी निश्चय पत्र
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र (निश्चय पत्र) जारी करते हुए सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75 फ़ीसदी आरक्षण देने का वायदा किया है और पलामू , चाईबासा तथा हजारीबाग को उपराजधानी बनाने की बात की है। पार्टी ने कहा है कि चलंत कार्यालय की व्यवस्था की जाएगी, जिसके तहत जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाईसेंस और जमीन की रसीद अधिकारी घरों में जाकर निर्गत करेंगे।
झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन समेत अन्य नेताओं ने रांची में मंगलवार को पार्टी का निश्चय पत्र जारी करते हुए बताया कि 19 वर्षों के बाद भी राज्य वासियों को समुचित अधिकार नहीं मिल पाया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि 25करोड़ तक की सरकारी निविदाएं सिर्फ स्थानीय लोगों को मिलेगी ,जबकि स्थानीय तथा नियोजन नीति को बदलकर झारखंडियों के हितों के अनुसार बनाया जाएगा । पार्टी की ओर से किसानों की कर्ज माफी खेतिहर मजदूरों को स्वरोजगार के लिए 15000 रुपये का अनुदान, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण ,भूमि अधिकार कानून बनाने, सरकार बनने के 2 साल के अंदर पांच लाख झारखंडी युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वायदा और बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई है।
हेमंत सोरेन ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका सहायिका और पारा शिक्षकों के लिए सेवा शर्तां एवं वेतनमान का निर्धारण किया जाएगा। जबकि प्राथमिक से लेकर पीएचडी तक लड़कियों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी । पिछड़े वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरियों में 27प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। महिला बैंक एवं किसान बैंक की स्थापना की जाएगी। गरीब एवं छात्रों को मुफ्त शिक्षा तथा छात्रवृत्ति दी जाएगी । सभी शहीदों के जन्म स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और शहीदों के परिजनों को सरकारी नौकरी में भर्त्ती के लिए कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 3 साल तक के बच्चे वाली महिलाओं को न्यूनतम मजदूरी पुरुषों के न्यूनतम मजदूरी से 15 प्रतिशत अधिक दिया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाली महिलाओं को 2000 रुपये प्रतिमाह चूल्हा खर्च दिया जाएगा। झारखंड आंदोलनकारियों के लिए पेंशन योजना तथा शहीदों के आश्रितों के लिए विशेष कल्याण योजना की व्यवस्था की जाएगी। प्रखंडों से लेकर शहरों तक कोल्ड स्टोरेज श्रृंखला के स्थापना होगी और 1000 यूनिट तक बिजली खपत होगी। हर गरीब परिवार को 72 हजार रुपये हर साल की सुनिश्चित राशि दी जाएगी। स्वामीनाथन समिति की अनुशंसा के अनुसान न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण होगा, धान का खरीद मूल्य 2300 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। गरीब परिवारों को तीन कमरों के सुविधायुक्त आवास निर्माण के लिए तीन लाख रुपये दिया जाएगा, वृद्धापेंशन 2500 रुपये प्रति माह, 10 रुपये में धोती, साड़ी, लुंगी, जन वितरण दुकानों से गरीबों को चायपत्ती, सरसो तेल, साबुन, सब्जियां एवं दल की भी बिक्री होगी। वहीं जलाशय विकास निगम , भूमि सुधान आयोग और प्रशासनिक सुधार आयोग का गठन होगा। हर प्रखंड में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्था की जाएगी।
कैंसर, किडनी एवं लिवर की गंभीर बीमारियों के इलाज का संपूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को प्रतियोगिता परीक्षा में प्राप्तांक में 10 प्रतिशत का बोनस दिया जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा और स्थानीय अल्पसंख्यकों के लिए सच्चर कमेटी की अनुशंसा को लागू किया जाएगा। वन अधिकार कानून और भारतीय वन अधिनियम में आदिवासी विरोधी संशेधनों को वापस लिया जाएगा और बरसो-बरस से गैरमजरुवा जमीन पर बसे रैयतों को भूमि जिसकी रजिस्ट्री और रसीद काटने पर रोक लगा दी गयी है,उसे अविलंब शुरू किया जाएगा और जाति तथा आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने में आ रही अड़चनों को दूर किया जाएगा।
क्षेत्रीय दल जाति की राजनीति करते है-रघुवर दास
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में क्षेत्रीय दल जाति की राजनीति करते हैं. जात के नाम पर अपना कद बढ़ाने के अलावा इन लोगों ने कुछ भी नहीं किया है. विधानसभा चुनाव में प्रचार कर रहे रघुवर दास ने आज हुसैनाबाद में ये बातें कही.
हुसैनाबाद की सभा में उन्होंने आजसू के उम्मीदवार शिवपूजन मेहता भी पर निशाना साधा. रघुवर दास ने कहा, ’’चोला बदलने से चरित्र नहीं बदलता है. हुसैनाबाद के मौजूदा विधायक को इनके कुकृत्यों की वजह से बसपा ने भी पार्टी से निकाल दिया है. अब ये दूसरे दल का टिकट लेकर जनता को झांसा देने आए हैं.’’
गौरतलब है कि झारखंड में हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विनोद सिंह को बीजेपी ने समर्थन दिया है. इससे पहले शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने विनोद सिंह के लिए प्रचार किया था.
हुसैनाबाद में तीस नवंबर को चुनाव है. इससे पहले बीजेपी ने सहयोगी पार्टी आजसू के लिए हुसैनाबाद की सीट छोड़ दी थी. हुसैनाबाद से 2014 में बसपा के टिकट से चुनाव जीते शिवपूजन मेहता आजसू में शामिल हो गए हैं. उन्होंने आजसू से नामांकन भी दाखिल कर दिया. इस बीच गठबंधन को लेकर सीटों की दावेदारी पर बीजेपी और आजसू के बीच दूरियां बढ़ने लगी. आखिरकार दोनों दल आमने- सामने होते गए.
हुसैनाबाद की सभा में रघुवर दास ने कहा कि बंदूक से व्यवस्था नहीं बदलती. बंदूक से व्यक्ति की जान जाती है. बीजेपी की सरकार ने सरेंडर पॉलिसी बनाई है. मुख्य धारा से भटके लोग सरेंडर करें. अगर बंदूक से व्यवस्था बदलने की बात करेंगे, तो उन्हें भगवान के पास जाना पड़ेगा. लोकतंत्र के विरूद्ध काम करने वालों को सरकार नहीं छोड़ेगी.
उन्होंने कहा कि पिपरा में नक्सली घटना में मारे गए मोहन गुप्ता और सूरज सोनी के परिजनों को सरकार एक- एक लाख रुपए मुआवजा देगी और परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी. यह सरकारी प्रावधान है.
रघुवर दास ने केंद्र सरकार की कई योजनाओं की तारीफ की और कहा कि इन योजनाओं से झारखंड में भी बड़ा बदलाव आया है. केंद्र और राज्य की सरकार किसानों को डबल लाभ दे रही है.
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
