Latest News
कांग्रेस ने धारा 370 व अयोध्या विवाद को दशकों तक लटकाया-नरेंद्र मोदी
झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में स्थिर व मजबूत सरकार का दोबारा बनना बहुत जरूरी
रांची । भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि झारखंड में भाजपा की अगुवाई में एक स्थिर और मजबूत सरकार का दोबारा बनना बहुत जरूरी है। क्योंकि झारखंड युवावस्था में है, अभी राज्य को जो दिशा मिलेगी, उसका झारखंड के भविष्य पर बहुत प्रभाव पड़ेगा। नरेंद्र मोदी सोमवार को पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के चियांकी एयरपोर्ट मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी दलों ने आर्टिकल 370 का मामला लटकाकर छोड़ा हुआ था। जम्मू कश्मीर की सुरक्षा के लिए यहां के अनेक वीर जवानों को बलिदान देना पड़ा। इन सब के जिम्मेदार हैं कांग्रेस और उसके सहयोगी दल है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा ने अपना वादा पूरा करके दिखाया है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि, अयोध्या का विवाद भी इन लोगों ने दशकों से लटकाया हुआ था। कांग्रेस अगर चाहती तो उसका समाधान निकाल सकती थी, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा किया नहीं, कांग्रेस ने अपने वोटबैंक की परवाह की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस सोच से देश-समाज का नुकसान हुआ। परंतु भाजपा कोई संकल्प लेती है, तो उसे सिद्ध करती है। उन्होंने कहा कि गरीब-आदिवासी-पिछड़े, देश के लिए जीने वाले एक-एक व्यक्ति की मान मर्यादा और सामाजिक न्याय, भाजपा की प्राथमिकता है।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत तीन दिन पूर्व लातेहार में शहीद हुए पुलिस के जवानों को में श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में नक्सलवाद की ये समस्या इसलिए भी बेकाबू हुई क्योंकि यहां राजनीतिक अस्थिरता थी। यहां सरकारें पिछले दरवाज़े से बनती और बिगाड़ी जाती थीं। क्योंकि उनके मूल में स्वार्थ और करप्शन होता था। इन स्वार्थी लोगों में झारखंड की सेवा करने के लिए कोई भावना नहीं है। इन स्वार्थी लोगों के गठबंधन का एकमात्र एजेंडा सत्ताभोग और झारखंड के संसाधनों का दुरुपयोग है। इसीलिए ये एक बार फिर आपको भ्रमित कर आपसे वोट मांग रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखण्ड में अस्थिरता का लाभ ऐसे लोगों ने उठाया जिनकी दुकान हिंसा पर चलती थी। यही उद्योग यहां खूब फला-फूला। इस स्थिति को काफी हद तक बदलने में केंद्र की और झारखंड की भाजपा सरकार ने सफलता पाई है।
उन्होंने कहा कि आज यहां जो जनसैलाब उमड़ा है, चारों तरफ उत्साह और उमंग से भरे हुए नागरिक नजर आ रहे हैं, उसने इस बार के विधानसभा चुनाव का नतीजा भी स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड की धरती और उसमे भी पलामू भाजपा के लिए एक मजबूत किला रहा है। आज अगर पूरे भारत में कमल शान से खिला है तो इसमें बहुत बड़ी भूमिका यहां की जनता, भाजपा कार्यकर्ता और जनता का आशीर्वाद की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नए झारखंड के लिए सामाजिक न्याय के पांच सूत्रों स्थिरता, सुशासन, समृद्धि, सम्मान और सुरक्षा पर काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड को स्थिर सरकार दी है, भाजपा ने झारखंड में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए दिन रात काम किया है और पारदर्शी व्यवस्थाएं बनाई हैं। भाजपा ने झारखंड में समृद्धि का मार्ग खोला है, भाजपा ने झारखंड के हर समाज के व्यक्ति को सम्मान से जीने का हक दिलाया है, उसका गौरव बढ़ाया है। भाजपा ने झारखंड को नक्सलवाद और अपराध से मुक्ति दिलाने के लिए, भयमुक्त वातावरण के लिए प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के ईमानदार प्रयासों से ही आज झारखंड के गांव-गांव में सड़कें और बिजली पहुंच रही है। बदलते हुए हालात में अब यहां रोजगार के नए साधन तैयार हो रहे हैं।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां से जो बॉक्साइट निकल रहा है, उसका बड़ा हिस्सा यहीं के विकास में लगे, इसका भी प्रावधान पहली बार भाजपा की सरकार ने ही किया है। उन्होंने कहा कि विरोधी हताशा में कुछ भी कहें, लेकिन आपके जल, जमीन और जंगल की सुरक्षा और लोगों के हितों पर भाजपा कोई आंच नहीं आने देगी। आज देश में हर गरीब परिवार को अपना पक्का घर मिल रहा है। जिन्हें अभी नहीं मिला है उन्हें वे विश्वास दिलाता है कि काम तेजी से चल रहा है, 2022 में जब आजादी के 75 साल होंगे तो कोई ऐसा परिवार नहीं होगा जिसका अपना पक्का घर न हो।
उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए ये गौरव की बात है कि पूरे देश को आयुष्मान बनाने के लिए शुरु की गई ऐतिहासिक आयुष्मान योजना की शुरुआत झारखंड से ही की गई थी। हर गरीब परिवार को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम सम्मान निधि से भी देश के किसान परिवार के बैंक खाते में सीधी मदद पहुंच रही है। लेकिन झारखंड देश का ऐसा राज्य है जहां छोटे किसानों को 25,000 रुपये तक की मदद अतिरिक्त मिल रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड को केंद्र और राज्य की योजनाओं का डबल लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि गरीब से गरीब को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है, जिसका लाभ देश के 8 करोड़ परिवारों को मिला है। इसके साथ ही झारखंड के 33 लाख और पलामू के 50 हजार परिवारों को दूसरा सिलेंडर राज्य सरकार ने मुफ्त दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ दलों के बीच का नहीं है, बल्कि झारखंड को लूटने वालों और झारखंड के लोगों की सेवा करने वालों के बीच है। ये चुनाव दो कार्य संस्कृतियों के बीच का है, दो धाराओं के बीच का है। भाजपा ने जो भी वादे किए थे, वो एक के बाद एक ज़मीन पर उतारे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस और उसके साथी हैं, जो सिर्फ रेवड़ियां बांटना जानते हैं। उनके पास समस्याएं हैं, हमारे पास समाधान हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर कोयल जलाशय योजना करीब 40 साल से अटकी हुई थी। तब जो सत्ता में थे, उन्होंने परियोजना को पूरा करने के लिए कभी गंभीर कोशिश ही नहीं की। बरसों तक पलामू, लातेहार और गढ़वा के लाखों किसान परेशान रहे लेकिन कांग्रेस और उसके साथी दलों ने उनकी चिंता नहीं की। किसान की मेहनत, सपने और उसकी गरिमा क्या होती है, ये भाजपा समझती है। दिल्ली और रांची में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया। सरकार में वापसी के बाद इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिवासी, पिछड़े, वंचित समाज को झारखंड दिया था। इसी कमिटमेंट के कारण उन्होंने पहली बार अलग से जनजातीय मंत्रालय बनाया ताकि जंगलों में रहने वाले हर साथी की समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पाँच दशक तक, देश की एक बड़ी आबादी से जुड़े मामलों की देखरेख के लिए अलग मंत्रालय तक नहीं था। इतना ही नहीं, आजादी के इतने वर्षों तक पिछड़ों के लिए, ओबीसी के लिए जो आयोग बना था, वो भी सिर्फ नाममात्र का था। ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए तब भी कोई पहल नहीं हुई जब आरजेडी के सहयोग से दिल्ली में कांग्रेस की सरकार चलती थी। ये भाजपा की सरकार ही है जिसने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया।
सिन्हा/4.40/25नवंबर19
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
