Latest News
केंद्र सरकार ने देश में आतंकवाद के आने वाले गेटवे को बंद करने का काम किया- अमित शाह
मनिका में रैली को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस के 70 साल व भाजपा के 5 साल के काम को ध्यान में रखकर वोट करें
रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मतदाताओं से अपील की कि वे कांग्रेस के 70 साल और भाजपा के पांच साल के काम को ध्यान में रख मतदान करें। अमित शाह आज लातेहार जिले के मनिका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
अमित शाह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर पांच साल में सरकार द्वारा किये गये कार्यां का हिसाब देंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड अलग राज्य के निर्माण का सपना साकार किया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड को संवारने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा को आपार समर्थन मिला, जिसके कारण केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार ने कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाने का फेसला लिया, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में कश्मीर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास ही नहीं किया। भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कश्मीर के विकास और देश में आतकंवाद के आने वाले गेटवे को बंद करने का काम किया। उन्होंने कहा कि देश का हर व्यक्ति चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर बने, लेकिन कांग्रेस ने इस मामले को भी सुलझाने का काम नहीं किया। लेकिन अब सर्वाच्च न्यायालय का फैसला आ गया है कि राम जन्म भूमि पर ही आसमान को छूने वाला भव्य मंदिर बनेगा। केंद्र सरकार भी चाहती थी कि इसका संवैधानिक रास्ता निकले, अब भव्य राम मंदिर बनेगा। देश की सालों से पड़ी समस्या को एक के बाद एक मोदी सरकार निपटाने का काम कर रही है।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदान के दिन जाति, धर्म और प्रत्याशी को न देखे, कमल छाप पर बटन दबा कर भाजपा की सरकार बनाये। मोदी और रघुवर की जोड़ी अगले पांच वर्ष में झारखंड को विकसित राज्य बनाने का वायदा पूरा करेगी और पूरे देश में झारखंड सबसे विकसित राज्य बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार नक्सल उन्मूलन का काम भी करेगी।
अमित शाह ने कहा कि काग्रेस पार्टी और झामुमो गरीबों आदिवासियों और पिछड़ों की बात करते हैं, उन्हें बताना चाहिए कि 70 साल शासन किया, गरीबों के घर में बिजली, गैस, स्वास्थ्य कार्ड, शौचालय, रोजगार क्यों नहीं मिला। भाजपा सरकार ने पांच साल में सिलेंडर और बिजली पहुंचाया। घर देने का काम किया, शौचालय और पीने का पानी देने का काम किया। झारखंड के लोग कभी सोच नहीं सकते थे कि आजादी का हमें क्या फायदा? आज झारखंड विकास कर रहा है, ये दिख रहा है। कांग्रेस ने 70 साल तक पिछड़ा समुदाय के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि हेमंत सोरेन आदिवासियों की बात करते हैं।लेकिन उन्हें सोचना चाहिए वे किसके साथ बैठे हो? कांग्रेस ने आदिवासियों को छलने का काम किया है। लेकिन भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज के लोगों के लिए हर आदिवासी बहुल प्रखंडों के अंदर एकलव्य स्कूल बनाने का काम कर रही है। 50 से ज्यादा वन उपज को समर्थन मूल्य देने का काम किया है। रघुवर सरकार ने सबसे बड़ा काम झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त करने का किया है। रघुवर सरकार ने पांच साल में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कई कदम उठाए, इसका परिणाम है कि झारखंड के सुदूर इलाकों में गैस, रोड, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा पहुंच रही है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
