Latest News
बांस शिल्प उद्योग को लेकर अनुकूल स्थितियां-राज्यपाल
दुमका18सितंबर। अंतरराष्ट्रीय बांस दिवस के अवसर पर उपराजधानी दुमका में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दो दिवसीय बांस कारीगर मेले का आज उद्घाटन किया. इस बांस कारीगर मेला में आये निवेशकों, उत्पादकों और विदेश से आये डेलीगेट को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने झारखंड में बांस उद्योग के लिए निवेश का आह्वान किया. कहा कि झारखंड में बांस शिल्प और उद्योग को लेकर अनुकूल स्थितियां हैं इसलिए बांस से संबंधित उद्यमी झारखंड में निवेश करने के लिए आगे आएं. उन्होंने कहा कि झारखंड में 6 लाख लोग इस कला से जुड़े हुए हैं. जिनके कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण देकर और विपणन की व्यवस्था कर बांस के क्षेत्र में रोजगार का सृजन किये जाने की संभावनाएं प्रबल है, इससे राज्य का आर्थिक विकास भी होगा.मेले में बांगलादेश, भूटान, नेपाल, नार्वे, अफगानिस्तान एवं यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई)। प्रांतों में केरल, तेलांगना, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, असम, छत्तीसगढ़, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, तामिलनाडु और कर्नाटक के बांस कारीगर भाग लेंगे। मेले का समापन कल गुरुवार को होगा, जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास खास तौर पर हिस्सा लेंगे।
बांस कारीगर मेला के उद्घाटन समारोह में किया गया पुस्तक का विमोचन
आउटडोर स्टेडियम दुमका में 2 दिवसीय बांस कारीगर मेला का विधिवत उद्घाटन माननीय राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में लोग देश विदेश से इस मेला में भाग लेने आए हैं। बांस शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के लिए,उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए यह आयोजन राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। यहां के शिल्पकार नई-नई तकनीक सिख कर अपने जीवन स्तर में सुधार लाएंगे। इसी क्रम में माननीय राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सहित सभी अतिथियों द्वारा बंबू रिसोर्स स्टेटस एंड बिज़नेस अपॉर्चुनिटी इन झारखंड पुस्तक का विमोचन किया गया।
आउटडोर स्टेडियम दुमका में बांस कारीगर मेला 2019 के उद्घाटन समारोह में झारखंड राज्य के सभी बांस कारीगरों को बधाई देते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लोग भी अपने हुनर से पूरे राज्य में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। किसी भी राष्ट्र और राज्य के समग्र विकास के लिए उद्योग स्थापित करना अति महत्वपूर्ण है। उद्योग ही राष्ट्र और राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुटीर उद्योग, लघु उद्योग सभी राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।वैश्विकरण के युग मे इसकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो चुका है। केंद्र तथा राज्य सरकार लघु तथा कुटीर उद्योग के विकास हेतु कई पहल किये जा रहे हैं। यह राज्य के विकास के साथ साथ राज्य में रोजगार सृजन का एक सशक्त माध्यम है। बांस आधरित उद्यम इसी के कड़ी के रूप में जाना जाता है।झारखंड में प्राकृतिक रूप से बांस की उपलब्धता सुलभ है। यहाँ विभिन्न प्रकार के बांस उपलब्ध हैं।राज्य में लगभग 6 लाख बांस कारीगर उपलब्ध हैं। जिनमें अधिकांशतः अनुसूचित जाति एवं जनजातीय समाज के लोग हैं।उन्होंने कहा कि यहां के लोग बांस की खेती से लेकर बांस से होने वाले विभिन्न वस्तुओं का निर्माण करते हैं। इनसे इनके जीवन मे भी सुधार आ रहा है। भारतीय समाज मे बांस को शुभ माना जाता है।कई शुभ कार्य मे बांस से बने वस्तुओं का उपयोग किया जाता है। सौभाग्य की बात है भारत के जिन राज्यों में सबसे अधिक बांस का उत्पादन होता है उनमें झारखंड भी प्रमुख है। भारत सरकार द्वारा वन अधिनियम में संशोधन कर अगरबत्ती निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। दुमका जिला में भी बांस से अगरबत्ती का निर्माण किया जा रहा है। यहां की महिलाएं अगरबत्ती निर्माण से जुड़ आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। इन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की जरूरत है ताकि वे इस दिशा में और भी बेहतर कर सकें। राज्य सरकार द्वारा बांस के परंपरागत शिल्प कारों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए,रोजगार के नए अवसर प्रदान करने तथा उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए बांस का अभिमान कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। मनरेगा के तहत राज्य में उन्नत किस्म के बांस की खेती की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बांस से बनी वस्तुओं का मांग पूरे विश्व में बढ़ा है। आज सरकार ने फ्लिपकार्ट से एमओयू किया है ताकि यहां के कारीगरों द्वारा उत्पादित सामग्रियों को देश विदेशों में बेचा जा सके। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में हमारे हुनरमंद शिल्पकार देश विदेशों में अपनी एक अलग पहचान बनायेंगे। इस क्षेत्र में निवेश की काफी संभावना है। मुझे विश्वास है कि उद्यमी इस क्षेत्र में निवेश हेतु आवश्यक पहल करेंगे ताकि यहां के संसाधनों का बेहतर ढंग से उपयोग हो सके तथा यहां के लोग आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। राज्य सरकार उद्योग स्थापित करने के लिए कई मदद कर रहे हैं।
बांस कारीगर महिलाओं को 8.90लाख का चेक वितरित
आउटडोर स्टेडियम दुमका में 2 दिवसीय बांस कारीगर मेला के उदघाटन समारोह में माननीय राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू द्वारा पांच बास कारीगर महिला समूहों को 8 लाख 90 हज़ार रुपये का चेक दिया गया। इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा इन समूहों को यह राशि लॉन के रूप में दिया गया है। इस राशि से वे बांस से होने वाले सामानों का निर्माण करेंगे। उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। नयी नयी तकनीक का उपयोग कर बांस से निर्मित सामग्रियों का निर्माण करेंगी।
बंबू प्रोसेसिंग यूनिट के सैंक्शन ऑर्डर का किया गया वितरण
आउटडोर स्टेडियम दुमका में 2 दिवसीय बांस कारीगर मेला के उदघाटन समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू द्वारा पूजा कुमारी मिश्रा देवघर,सुनीता मोहली जामताड़ा, सोनामोनी देवी जामताड़ा, तेरेसा मोहली साहिबगंज, सुरेंद्र मोहली पाकुड़ के बीच बंबू प्रोसेसिंग यूनिट के सैंक्शन आर्डर का वितरण किया।
दो दिवसीय बांस कारीगर मेले में कारीगरों को आधुनिक तकनीक से कैसे बांस के सामग्री बना सकते हैं, यह दिखाने के लिए दुमका टूल रूम ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है। जिसमें बांस काटने से लेकर बांस को किसी सामग्री का आकार देने का ट्रेनिंग दिया जा रहा है। इससे कारीगर कम समय में ज्यादा उत्पादन कर सकेंगे। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आकर इसके बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। उन्हें काफी पसंद भी आ रहा है। 12 साल से बांस सामग्री बनाने वाले गुमला से आये कारीगर मोहराम सोरेन ने कहा कि यह बहुत अच्छा हैं। हमारे समय में आधुनिक तकनीक नहीं थे। जिससे हमें बांस की सामग्री बनाने में काफी समय लगता था। साथ ही आमदानी भी कम होती थी। लेकिन, अब कारीगरों को मशीनीकरण से समय की बचत होगी और उत्पादन भी अधिक होगा। साहेबगंज से आये कारीगर अंकुश मुर्मू ने कहा कि सरकार की बहुत अच्छी पहल है। इससे झारखंड के लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। इससे पहले हमें बम्बू टूल रूम ट्रेनिंग सेंटर की जानकारी नहीं थी। इस मेले के जरिए जानकारी मिल रही है। सरकार हम कारीगरों के बारे में भी सोच रही है वास्तव में झारखंड बदल रहा है।मैं तहे दिल से इस आयोजन के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास तथा जिला प्रशासन को बधाई देता हूँ।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
