Latest News
कांवरियां पथ में पेड़ लगा मिसाल नयी मिशाल पेश रहे हैं श्रद्धालु
दुमका 12 अगस्त ।झारखंड के दुमका जिले में अवस्थित फौजदारी बाबा के नाम से प्रसिद्ध बासुकीनाथ धाम तक 105 किलोमीटर पैदल सफर करने वाले श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान राष्ट्र व्यापी जल संचयन व पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पेड़ लगाकर नयी मिसाल पेश कर रहे हैं। दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी,पुलिस अधीक्षक वाई.एस.रमेश,उपविकास आयुक्त वरुण रंजन के नेतृत्व में आज भागलपुर गंगा तट से- बासुकीनाथ धाम तक आने वाली पथ पर अवस्थित दर्शनिया टिकर गांव के समीप जल शक्ति अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये चलाये जा रहे देश व्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम तहत स्वयं पेड़ लगाकर इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारंभ किया। उपायुक्त समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों की पहल पर कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिला और पुरुष बम ने सड़क के किनारे लगभग 100 पेड़ लगाये। इसमें फलदार और औषधीय पेड़ भी शामिल हैं।
जल संकट का सामना करने के लिए ‘जल शक्ति अभियान’ की शुरुआत…
देशभर में उभरे जल संकट का सामना करने के लिए केंद्र सरकार ने ‘जल शक्ति अभियान’ की शुरुआत की। प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए यह अभियान पूरे देश मे वृहत स्तर पर चलायी जा रही है।पानी जीवन के लिए जरूरी है। पानी की जरूरत आज सभी कार्य के लिए है। सभी को पानी चाहिए। लेकिन इसके संचयन के लिए बहुत कम लोग पहल करते हैं। जल के संचयन की दिशा में राज्य सरकार ने पहल की है। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के दिशा निर्देश पर पूरे राज्य में जिला और पंचायत स्तर पर जल शक्ति अभियान के तहत जल संचयन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 1 जुलाई 2019 से यह अभियान दुमका जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में चलाया जा रहा है।यह अभियान 15 सितंबर तक चलाया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त राजेश्वरी बी ने
अभियान का शुभारंभ किया और वृक्षारोपण अभियान में शामिल श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के आह्वान पर जल संरक्षण के प्रति जन जन तक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य को साकार करने के लिए श्रावणी मेला के दौरान भागलपुर -बासुकीनाथ मुख्य पथ पर बासुकीनाथ धाम से तीन किलोमीटर पहले दर्शनिया टिकर के समीप श्रद्धालुओं द्वारा वृक्षारोपण कराया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के निदेश पर जल शक्ति अभियान के तहत दुमका जिले में कई कार्य किये जा रहे हैं। जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से समूचे जिले में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं से वृक्षारोपण कराने का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की जल संरक्षण के प्रति उनकी सोच को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने है। उन्होंने कहा कि जीवन जीने के लिए पानी की जरूरी है। इसलिए पानी का संरक्षण करना भी बेहद बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग पानी का संचय करें। यह सभी के सहयोग से ही संभव होगा।जल संरक्षण के लिये सभी को जागरूक होना होगा। गर्मी को मौसम गांव और शहर में निवास करनेवाले आम लोग पानी की समस्या से जूझते हैं। यदि समाज के सभी वर्ग के लोग मिलकर बरसात के पानी का संचयन करें तो भूगर्भ जल में वृद्धि होगी। ऐसा करने से लोगों ब धीरे-धीरे जल संकट से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से ही वर्षा होगी। सभी लोग अपने जीवन के महत्वपूर्ण दिनों में एक एक पेड़ अवश्य लगाए तथा बेहतर ढंग से उसकी देखभाल करें ताकि हम अपने आने वाली पीढ़ी के लिए हरा- भरा झारखंड छोर सकें साथ ही उन्हें एक बेहतर भविष्य दे सकें।
वृक्षारोपण करने वाले कई श्रद्धालुओं ने कहा कि अब हम सभी जब भी आएंगे अपने पेड़ को देख कर पानी देकर जाएंगे।भगवान से प्रार्थना करेंगे कि मेरे द्वारा लगाया गया पौधा ठीक रहे। एक अपनापन से हो गया है। अब अपने घर मे जाकर भी एक वृक्ष लगाऊंगा और खूब बढ़िया से उसकी देखभाल करूँगा साथ ही अपने आस पास के लोगों को भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करूँगा।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
