Latest News
पारा शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 308करोड़ स्वीकृत
रांची,30जुलाई। राज्य मंत्रिमंडल ने पारा शिक्षकों के बकाया मानदेय भुगतान के लिए 308 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिरिषद की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गयी।
बैठक समाप्त होने के बाद कैबिनेट सचिव ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत विद्यालयों में कार्य करने वाले पारा शिक्षकों के बढ़े मानदेय (जनवरी 2019) तथा भारत सरकार द्वारा शत-प्रतिशत प्रतिपूर्ति नहीं करने के कारण वार्षिक देयता के भुगतान के लिए राज्य योजना से 308 करोड़ की अतिरिक्त सहायता झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद को दिए जाने की मंजूरी दी गई।
नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अब सीबीएसई पाठ्यक्रम
शिक्षा विभाग के एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में नेतरहाट आवासीय विद्यालय नेतरहाट को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से संबद्धता प्राप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। नेतरहाट आवासीय स्कूल में अभी झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा परीक्षा संचालित की जाती है। इसके अलावा राज्य के सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, उच्च माध्यमिक, विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के स्थानांतरण नीति को मंजूरी दी गई।
सावन साय, भगवान दास व त्रिवेणी नाथ साहू जेपीएससी के सदस्य
राज्य मंत्रिमंडल ने सावन साय, भगवानदास एवं त्रिवेणी नाथ साहू को झारखंड लोक सेवा आयोग रांची के सदस्य के रूप में नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का वेतन निर्धारण सातवें वेतनमान पुनरीक्षण के आलोक में किए जाने की मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने देवघर के देवीपुर में प्लास्टिक पार्क की स्थापना के लिए संशोधित परियोजना को मंजूरी दी गयी। जबकि केंद्र प्रायोजित कंप्रिहेंसिव हैंडलूम क्लस्टर डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत गोड्डा में मेगा हैंडलूम क्लस्टर की स्थापना के लिए स्वीकृत योजना के परिवर्तित स्वरूप को मंजूरी दी गयी।
सीएम कैंटीन योजना के लिए 11.03करोड़ स्वीकृत
रांची जिला में मुख्यमंत्री कैंटीन योजना के संचालन के लिए विशेष टचस्टोन फाउंडेशन के साथ खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड के एमओयू के प्रारूप की मंजूरी एवं निर्माण कार्य के लिए तकनीकी दृष्टि से स्वीकृत राशि 11 करोड़ तीन लाख इक्कावन हजार चौंसठ रुपये की स्वीकृति दी गई। एक अन्य प्रस्ताव में पूर्वी सिंहभूम जिला में मुख्यमंत्री कैंटीन योजना के संचालन के लिए झारखंड वित्तीय नियमावली के नियम 235 के प्रावधानों को शिथिल करते हुए नियम 245 के तहत् कार्यहित में अमृता फाउंडेशन (पूर्व नाम इस्कॉन फूड रिलिफ़ फाउंडेशन) जमशेदपुर का मनोनयन खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड के साथ एमओयू प्रारूप की स्वीकृति और इस कार्य के लिए 19 लाख रुपए के रिवाल्विंग फंड उपलब्ध कराने की मंजूरी दी गई।
झारखंड पीड़ित प्रतिकार संशोधन स्कीम को मंजूरी
झारखंड राज्य में सभी प्रकार के अपराधों से पीड़ित लोगों के पुनर्वास के लिए गृह विभाग की झारखंड पीड़ित प्रतिकर संशोधन स्कीम 2019 को मंजूरी दी गई। झारखंड कंपनसेटरी अफॉरेस्टेशन फंड एवं झारखंड कंपनसेटरी अफॉरेस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लैनिंग अथॉरिटी के गठन तथा स्टेट अथॉरिटी के संचालन के लिए संचालन समिति और कार्यकारी समिति के गठन की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई। यह मंजूरी प्रतीकरात्मक वनरोपण निधि अधिनियम 2016 तथा प्रतीकरात्मक वनरोपण निधि नियम 2018 के धाराओं और नियमों के अनुरूप दी गयी।
साइबर अपराध के लिए छह जिलों में कोर्ट
वहीं साइबर अपराध मामलों की सुनवाई एवं निष्पादन के लिए जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, धनबाद, पलामू और जमशेदपुर में जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश – जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-2 स्तर के न्यायालय को डेजिग्नेट करने की मंजूरी दी गई। जबकि जीएसटी नियमावली 2017 से संबंधित अधिसूचनाओं को मंजूरी दी गई।
झाप्रसे के जेवियर हेरेंज सेवा से बर्खास्त
झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी, चास जेवियर हेरेंज को सेवा से बर्खास्त करने की मंजूरी दी गई।
नक्सल प्रभावित जिलों में वाईफाई हॉटस्पॉट
वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में मोबाइल टावर प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में राज्य में स्थापित कुल 782 मोबाइल टावर को हाई स्पीड इंटरनेट हब के रूप में विकसित करने के लिए पूर्व में बीएसएनल को मनोनयन के आधार पर कार्य देने के अंतर्गत लोकसभा चुनाव 2019 और भविष्य में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूर्व में चिन्हित 31 स्थानों के बदले अन्य नए 130 स्थानों जो शैडो एरिया में अवस्थित हैं, पर वाईफाई हॉटस्पॉट स्थापित करने की मंजूरी दी गई। जबकि पलामू, दुमका और हजारीबाग में वर्तमान जिला अस्पताल को 300 शैय्या वाले अस्पताल में उत्क्रमित करते हुए नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की योजना के लिए पूर्व में निर्गत संकल्प के प्रावधान में संशोधन की घटनोत्तर मंजूरी दी गई।बैठक में झारखंड राज्य अभिलेखागार संवर्ग नियमावली 2019 को मंजूरी दी गई झारखंड राज्य अभिलेखागार संवर्ग के समूह ग नियमावली 2019 को मंजूरी दी गई। इसके अलावा लघु खनिजों से संबंधित प्रवर्ग ख-2 (बालू को छोड़कर) खनन परियोजनाओं के लिए राज्य स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण द्वारा निर्गत की जाने वाली पर्यावरण स्वीकृति के लिए वर्तमान अधिरोपित परीक्षण शुल्क में संशोधन को मंजूरी दी गई। साथ ही झारखंड राज्य के सांसदों- विधायकों के विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा अनुशंसित रांची और धनबाद में जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश स्तर के दो विशेष न्यायालय के गठन को मंजूरी दी गई। वहीं झारखंड राज्य में झारखंड प्वाइजन पजेशन एंड सेल रूल्स 2019 के गठन को मंजूरी दी गई। जबकि रांची शहरी जलापूर्ति योजना की दूसरी पुनरीक्षित प्राक्कलन राशि के कुल चार सौ बहत्तर करोड़, चौरासी लाख, चौवालीस हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति के पूर्व में जारी संकल्प में संशोधन की मंजूरी दी गयी। वहीं पथ निर्माण विभाग के अधीन एशियन विकास बैंक द्वारा संपोषित परियोजना के क्रियान्वयन के लिए गठित परियोजना कार्यान्वयन कोषांग को पथ प्रमंडल दुमका में विलय किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
