Latest News
सॉवरेन बांड को बेचकर कर्ज जुटाने के फैसले पर छिड़ी बहस
रांची,25जुलाई। आर्थिक मामलों के जानकार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव सह मुख्यालय प्रभारी सूर्यकांत शुक्ला ने कहा है कि वित्तीय घाटे के एक हिस्से की भरपायी के लिए विदेशी बाजारों में सॉवरेन बांड बेचकर कर्ज जुटाने का नीतिगत फैसला सरकार ने लिया है जिसकी घोषणा बजट भाषण में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कर चुकी हैं। सरकार के इस फैसले से इससे होने वाले नफे-नुकसान को लेकर अर्थजगत में एक बहस छिड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि विदेशी करेन्सी में सॉवरेन बांड के जारी करने के पीछे सरकार का तर्क है कि यह ऋण अपेक्षाकृत कम ब्याज पर उपलब्ध होने के कारण सस्ती लागत वाला होगा। विदेशी करेंसी में सॉवरेन बांड जारी करने का निर्णय सरकार ने पहली बार लिया है हांलाकि यह विचार कोई नया नहीं है। पहले भी ऐसे विचार वर्ष 1997, वर्ष 2003 और यूपीए कार्यकाल में सरकार के सामने आये थे परन्तु तत्कालीन सरकारों ने इस माध्यम से कर्ज जुटाने के बजाए इंडिया रिसरजेंट बांड और विदेशी मुद्रा अनिवासी जमा एफ.सी.एन.आर डिपोजिट के माध्यम से धन जुटाने को तवज्जो दिया था।
विदेशी मुद्रा में सरकारी प्रतिभूतियों के जरिए कर्ज जुटाने के इस तरीके की वित्तीय जगत में कहीं आलोचना हो रही है तो कहीं इसकी तरफदारी में कसीदे भी गढ़े जा रहे हैं। 70 वर्षो में यह पहला मौका होगा जब सरकार विदेशी करेन्सी वाले सॉवरेन जारी करने जा रही है तो इस पर चर्चा परिचर्चा स्वाभाविक ही है। हालांकि सरकार की मंशा घरेलु बाजार में ब्याज दरों में कमी लाने की है और निजी निवेशकों के लिए घरेलू बाजार में अतिरिक्त वित्तीय संभावनाएँ तैयार करने की है। सरकार के इरादों में कहीं बहस की गुजाईश नहीं दिखती है, हाँ फलाफल को लेकर आशंकाए जरुर हैं।
प्रधानमंत्री के इकोनोमिक एडवाईजरी कौसिंल के सदस्य रथिन राय जो नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक फाईनेंस एंड पालिसी के निदेशक भी हैं, ने सरकार से फैसले पर पुर्नविचार का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि आर.बी.आई के पूर्व गर्वनर वाई.वी.रेड्डी, रघुराम राजन ने विदेशी करेन्सी वाले बांड के जरिए कर्ज जुटाने को जोखिम भरा माना है और उसके किसी तरह के रियल लाभ से इंकार किया है। इकोनोमिक अफेयर मंत्रालय के सचिव सुभाष गर्ग ने विदेशी करेंसी बॉण्ड को चालू खाते के घाटे को बेहतर करने के लिए सही कदम बताया है।
जब हम अपने देश के नागरिकों से धन जुटाते हैं तो संप्रभूता के नुकसान जैसी कोई बात नहीं होती है। परन्तु जब हम विदेशी मुद्रा में कर्ज जुटाते हैं तो न सिर्फ संप्रभूता के नुकसान का खतरा रहता है अपितु विनिमय दर के उतार-चढ़ाव से भुगतेय राशि पर दवाब बढ़ने की आशंका भी बनी रहती है। जब-जब पेट्रोलियम पदार्थो के दाम बढ़ेगें तब-तक रुपया दवाब में आ जाएगा और तब हमारी देनदारी भी बढ़ जाएगी। विदेशी करेंसी वाले बांड में करेंसी-रिस्क हम साथ लेकर चल रहे होते हैं जबकि यह रिस्क रुपये वाले बांड के साथ नहीं होता है। सरकार का दावा है कि देश में अभी 400 विलियन डालर से ज्यादा का फारेक्स है जो किसी भी आकस्मिक जोखिम को झेलने का सामर्थ्य रखता है। परन्तु हमें यह याद रखना चाहिए कि पिछले पाँच वर्षों में एक्सपोर्ट सेक्टर में औसत वृद्धि शून्य रही है जो विदेशी मुद्रा कमाने का मुख्य जरिया है । जो फारेक्स अभी जमा है वह फाईनेंसियल ऑपरेशन के जरिए जुटाया गया है न कि एक्सपोर्ट आय से। वित्तमंत्री ने बजट भाषण में यह भी बताया था कि हमारी जीडीपी में पाँच प्रतिशत से भी कम विदेशी कर्ज है, यह बात बिल्कुल सही है। परन्तु हमें यह भी याद रखना चाहिए कि कर्ज और जीडीपी का अनुपात 68.4 प्रतिशत है जो विश्व की उभरती अर्थव्यवस्थाओं में ब्राजील के बाद दूसरा सबसे खराब स्कोर भारत का है। पिछले वित्तवर्ष में कर राजस्व के संग्रहण में आयी कमी ओर हाल के वर्षो में घरेलु बचतों में आयी गिरावट ने धन जुटाने के साधनों को सरकार के लिए सीमित कर दिया है। वर्ष 1997-98 के बाद अभी घरेलु बचत अपने कठिन दौर से गुजर रहा है। नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक फाईनेंस एंड पालिसी की प्रो0 एन.आर. भानुमती का कहना है कि विकास और निवेश के लिए घरेलु बचतें एक बड़ा जरिया है। ब्राजील, अर्जेटीना, टर्की, ग्रीस, इंडोनेशिया जैसे देशों ने विदेशी मुद्रा में कर्ज जुटाने का विकल्प चुना है। आज उनकी स्थिति का अध्ययन हमें भी करने की जरुरत है ताकि हम आशंकित जोखिमों से अपना बचाव बेहतर ढ़ंग से कर सकें। ताकि हमारी संप्रभूता संरक्षित रहे और विदेशी कर्ज की नित्यता के भंवर जाल में फंसने से देश की अर्थ-व्यवस्था को बचाया जा सके।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
