Latest News
साढ़े चार वर्ष में सरकार के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा-रघुवर
रांची,14जुलाई। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पिछले साढे 4 वर्ष में सरकार के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है. देश के गांव, गरीब, किसान, महिला एवं नौजवान के जीवन में बदलाव लाने का कार्य सरकार ने किया है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से विकास कर रहा है. देश और झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली लाना प्रधानमंत्री की सोच रही है. किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट हो इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान योजना एवं राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लागू करने का कार्य किया है. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ओरमांझी प्रखंड स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय परिसर पांचा में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहीं.
सितंबर महीने से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि सितंबर 2019 से राज्य के 35 लाख किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ मिलना शुरू होगा. आने वाले 3 महीनों के भीतर सरकार द्वारा राज्य के 35 लाख किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से योजना की राशि उपलब्ध कराई जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर है. झारखंड के किसानों को सरकार द्वारा 5 हजार करोड़ की राशि उनके विकास के लिए खर्च की करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की यह सोच है कि किसानों को खाद बीज कीटनाशक दवा इत्यादि खरीदने के लिए दूसरों के पास हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़े. इसी को ध्यान में रखकर पीएम किसान योजना एवं मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना मिशन मोड में लाई गई है.
सरकार गठन के बाद से ही महिला सशक्तीकरण पर रहा है फोकस रघुवर दास ने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार के गठन के बाद से ही महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर रहा है. वर्ष 2014 से अब तक राज्य में 1 लाख 90 हजार से भी अधिक सखी मंडल का गठन किया गया है. इन सखी मंडलों को रोजगार के विभिन्न आयामों से जोड़ने का भी प्रयास किया गया और रोजगार उपलब्ध कराए गए. झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पर महिलाओं के नाम पर 50 लाख 3पये तक की संपत्ति का रजिस्ट्री मात्र 1रुपये मात्र की राशि फीस लेकर की जा रही है. इसका लाभ राज्य की लाखों महिलाओं ने लिया है और संपत्ति की मालकिन ख़ुद बनी हैं.
सखी मंडलों को मजबूत करने के लिए 500 करोड़ की राशि का फंड
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गठित सखी मंडलों के आर्थिक विकास के लिए सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है. इस बड़ी राशि से इनके आर्थिक विकास को गति मिलेगी. अब राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि आने वाले समय में आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टू ईट का सप्लाई सखी मंडल की बहने ही करेंगी. ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का आर्थिक विकास करना सरकार का लक्ष्य है. मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और नौजवानों को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने का कार्य तेज गति से किया गया है. इनका सर्वांगीण विकास प्राथमिकता रही है.
समृद्ध राज्य के गोद में पल रही गरीबी को मिटाना है
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सच है कि हमारा झारखण्ड बहुत ही समृद्ध राज्य है परंतु यह एक सच्चाई भी है कि समृद्ध राज्य के गोद में गरीबी भी पल रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में पल रही इस गरीबी को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध प्रयास कर रही है. पिछले साढे 4 वर्ष में काफी काम गरीबी उन्मूलन को लेकर किए गए हैं. झारखंड को सशक्त और समृद्ध बनाने की और तेज गति से प्रयास किए जा रहे हैं. आने वाले 5 वर्षों में राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ करते हुए सभी वर्गों के लोगों के हितों के लिए कटिबद्ध है.
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, कल्याण मंत्री झारखंड सरकार डॉ लुईस मरांडी, शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव, रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, विधायक राम कुमार पाहन, अनंत ओझा सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
