Connect with us

Latest News

पेशा कानून को लेकर नियमावली बनाने पर बल

Published

on


/राज्यपाल ने पांचवीं अनुसूची से संबंधित मामलों के लिए गठित विशेषज्ञ समूह की बैठक की
रांची,13जून। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आज राज भवन में पाँचवीं अनुसूची से संबंधित मामलों के लिए गठित विषेशज्ञ समूह की प्रथम बैठक आहूत की गई। राज्यपाल ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार जनजातियों के विकास एवं कल्याणार्थ के लिए विभिन्न प्रकार की योजनायें संचालित है। सरकार की इन योजनाओं का निमिŸा व्यक्तियों को हक मिले, यही प्रयास है। जनजातीय समाज में षिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता अत्यावष्यक है। जब वे जागरूक होंगे तभी वे अपने अधिकार अथवा योजनाओं को समझ सकेंगे। बैठक में राज्यपाल के प्रधान सचिव सतेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. सत्यनाराण मुण्डा, कुलपति, डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी विष्वविद्यालय, वासील कीडो, पूर्व आयुक्त, एतवा मुण्डा, पूर्व आयकर आयुक्त, संजीव कुमार बिरूली, सहायक प्राध्यापक, कॉपरेटिव कॉलेज, चामी मुर्मू, पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता, पद्मश्री जमुना टुडू आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर राज्यपाल के समक्ष विभिन्न विषेशज्ञों ने अपनी राय प्रकट की। सदस्यों द्वारा कहा गया कि जनजातीय सलाहकार परिशद् की बैठक नियमित हो। वर्ष में दो बार, 6-6 माह के अंतराल पर होनी चाहिये ताकि जनजातीय मुद्दों पर गहन रूप से विचार-विमर्श हो सके। इसके अंतर्गत राज्यपाल के समक्ष आये किसी गंभीर विषय को आवश्यक समझने पर आगामी टी.ए.सी. बैठक के लिए रखा जाय। समाजिक एवं जमीन से जुड़े व्यक्तियों को भी इसके सदस्य के रूप में सम्मिलित किया जाय। बैठक में पेशा कानून पर राज्य का नियमावली नहीं होने के कारण इसे क्रियान्वयन करने में परेशानी हो रही है। राज्य को जल्द से जल्द अपनी नियमावली बनानी चाहिये। वहीं वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की नौकरी हेतु माँगे जाने वाले जाति प्रमाण-पत्र में एकरूपता होनी चाहिये। दोनों का प्रारूप् पृथक होने के कारण बार-बार जाति प्रमाण-पत्र बनवाने में परेषानी के साथ समय भी लगता है।
बैठक में डा0 रामदयाल मुण्डा जनजातीय षोध संस्थान, राँची को सक्रिय करने और सभी स्वीकृत पदों को अविलंब भरने की सलाह दी गयी। जनजातीय संस्थान में 26000 पुस्तकें हैं लेकिन अभी आष्शनुकूल गतिविधियाँ नहीं है।
सदस्यों अनुसूचित जनजातियों की समस्याओं के निराकरण हेतु अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन करने, भाषा, संस्कृति, संरक्षण एवं संवर्धन तथा विकास हेतु जनजातीय भाशा अकादमी की स्थापना कर गतिशील बनाने, आदिम जनजातियों की भाषा-संस्कृति की रक्षा के लिए प्रलेखन करने, नौकरी के क्षेत्र में बाह्य सा्रोतों से बहाली न हो। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की नौकरी में स्थानीय लोगों के हित का ध्यान रखा जाय। संविदा बहाली में रोस्टर का पालन हो। राज्य के जनजाति उपयोजना क्षेत्र पर किये जानेवाले व्यय के अनुश्रवण की उचित व्यवस्था हो। आदिवासी भूमि का अवैध स्थानांतरण पर रोक लगे। इसके अलावा वन उत्पादों का सही मूल्य आदिवासियों को मिले, इसके लिए लोगों को जागरूक करने की आवष्यकता है। वन उत्पाद के उचित मूल्यों का वाल पेंटिंग गाँव-गाँव में किया जाय ताकि लोग जागरूक होकर अपने वन उत्पादों का सही मूल्य ले सके। इसे बिचौलियों के हाथ में न बेचकर सहकारी समितियों द्वारा क्रय-विक्रय का कार्य षुरू किया जाय ताकि वन उत्पादों का सही मूल्य उन्हें मिले। वक्ताओं ने पाँचवीं अनुसूची क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण के लिए ग्राम सभा की अनुमोदन की आवश्यकता है। परन्तु नियमावली की जानकारी ग्राम सभा को नहीं है। विकास परियोजनाओं के लिए आवश्यकता से अधिक जमीन का अधिग्रहण नहीं हो। यह देखा गया है कि पूर्व में जितनी आवष्यकता है कई गुना जमीन अधिग्रहण किया गया है। मुआवजा समय पर मिले। अगर भूमि में वृक्ष हो तो उसका मुआवजा भी मिले।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.