Latest News
समझाने,मनाने व माफी मांगने में भाजपा प्रत्याशियों के बीत रहे दिन
महागठबंधन के प्रत्याशियों को भी झेलनी पड़ रही है क्षेत्र में नाराजगी
रांची,14अप्रैल। झारखंड में पहले चरण और देश के चौथे चरण में चतरा, पलामू और लोहरदगा संसदीय सीट के लिए आगामी 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 12 अप्रैल को नामांकन वापसी की तिथि समाप्त हो जाने के बाद इन तीनों सीटों के लिए चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है।
राज्य में पहले चरण में जिन तीन सीटों के लिए वोट डाले जा रहे है, उनसभी पर वर्ष 2014 में भाजपा ने कब्जा जमाया था और इस बार पार्टी ने अपने तीनों निवर्त्तमान सांसदों को उम्मीदवार बनाया है। लोहरदगा से भाजपा की ओर से केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत चुनाव मैदान में है, वहीं चतरा से सांसद सुनील सिंह और पलामू से सांसद बीडी राम को पार्टी ने फिर से उम्मीदवार बनाया है। चतरा लोकसभा क्षेत्र में पार्टी सांसद सुनील सिंह का संगठन के अंदर ही इतना विरोध है कि नामांकन दाखिल करने के दिन आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास को यह कहना पड़ा कि इस बार के चुनाव में सुनील सिंह को देखकर पार्टी नेता-कार्यकर्त्ता वोट नहीं करें, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखकर वोट करें। वहीं सांसद सुनील सिंह ने पांच वर्षां में क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के लिए सभा में ही सार्वजनिक रूप माफी मांगी। इसके बावजूद उनका विरोध यहीं थमा नहीं है, अनेक क्षेत्रों में सुनील सिंह का विरोध पार्टी कार्यकर्त्ता कर रहे है और भाजपा नेताओं-कार्यकर्त्ताओं द्वारा ही उनका पुतला दहन किया जा रहा है। चतरा जिले के पत्थलगड़ा क्षेत्र में तो पुतला दहन के कारण भाजपा के असंतुष्ट नेताओं-कार्यकर्त्ताओं पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला भी दर्ज हो गया। सांसद सुनील सिंह को फिर से टिकट दिये जाने से नाराज होकर लातेहार के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र साव ने पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में उतर आये है। इसके बावजूद सुनील सिंह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला सबसे पहले भाजपा के ही नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को समझाने, मनाने और अंत में माफी मांग कर उन्हें अपने पक्ष में करने में जुटे है। इसमें उन्हें काफी हद तक सफलता भी मिल रही है और माफी मांग लेने के बाद कार्यकर्त्ता उनके पक्ष में चुनाव में काम करने का भरोसा भी दिला रहे है।
पलामू संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद बीडी राम को भी संगठन के अंदर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। राजनीतिक हलकों में ऐसी चर्चा है कि पलामू क्षेत्र में आने वाले चार में से तीन भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, सत्येंद्र नाथ तिवारी और आलोक चौरसिया एकजुट होकर उनका विरोध कर रहे है। हालांकि एक भाजपा विधायक राधाकृष्ण किशोर से उनका पारिवारिक रिश्ता है, इस कारण वे जोर-शोर से फिर से बीडी राम के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटे है।
लोहरदगा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत के खिलाफ संगठन के अंदर विरोध का कोई स्वर झेलना नहीं पड़ रहा है, लेकिन पिछले दस वर्षां से सांसद रहने के कारण क्षेत्र में उन्हें एंटीइंकेबेंसी फैक्टर का सामना करना पड़ा है। वर्ष 2009 के चुनाव में ही उन्होंने गुमला को रेललाईन से जोड़ने का वायदा किया था, लेकिन इस दौरान केंद्र में यूपीए-2 की सरकार होने का हवाला देकर 2014 के चुनाव में भी उन्होंने लोगों से यही वायदा दोहराया और कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने से इस बार उनकी मांग जरूर पूरी होगी। परंतु अब तक यह वादा पूरा नहीं हुआ। नामांकन दाखिल करने के पहले सुदर्शन भगत ने इसके लिए अफसोस भी जाहिर किया और कहा कि इस बार चुनाव जीतने के बाद वे जरूर इस वादा को पूरा करेंगे।
इधर, महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है। चतरा में महागठबंधन में शामिल दो दल कांग्रेस और राजद प्रत्याशी आमने-सामने है। राजद प्रत्याशी सुभाष यादव मूल रूप से बिहार के रहने वाले है और बालू के बड़े कारोबारी के रूप में उनकी पहचान है। वहीं कांग्रेस ने बरही विधायक मनोज कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। पलामू संसदीय सीट से राजद के घूरन राम चुनाव दंगल में है। उनकी उम्मीदवारी के खिलाफ राजद के कई नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया, जबकि पूर्व मंत्री और पूर्व राजद अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह भी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गये है। लोहरदगा में कांग्रेस ने विधायक सुखदेव भगत को प्रत्याशी बनाया है। परंतु टिकट मिलने से वंचित रह जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर उरांव और पूर्व आईपीएस अरूण उरांव उन्हें कितना समर्थन करेंगे, यह कहना मुश्किल है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सुखदेव भगत को क्षेत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्त्ताओं का तीव्र विरोध झेलना पड़ सकता है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
